यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, और Education Plus; Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करना
Cloud Identity Premium के उन उपयोगकर्ताओं के लिए भी Drive का डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) और Chat का डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) उपलब्ध है जिनके पास Google Workspace का लाइसेंस (Enterprise, Business या Education वर्शन) भी है.
अगर आपके पास Chrome Enterprise Premium का ऐड-ऑन है, तो Chrome के लिए डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) की सुविधा उपलब्ध है.
डेटा की सुरक्षा के नियमों को डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) के नियम भी कहा जाता है. ये कस्टम नियम होते हैं, जिन्हें डोमेन के एडमिन, नियमों वाले पेज से बनाते हैं. इन नियमों में यह तय किया जाता है कि किस तरह के संवेदनशील कॉन्टेंट को स्कैन करना है, फ़ाइलों या मैसेज को कब स्कैन करना है, और संवेदनशील कॉन्टेंट मिलने पर कौनसी कार्रवाइयां करनी हैं.
डेटा की सुरक्षा से जुड़ा कोई नियम बनाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
नियम
नियम बनाएं
डेटा की सुरक्षा पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) के नियम देखने और उन्हें मैनेज करने के खास अधिकार होने चाहिए.
- नियम का नाम और (ज़रूरी नहीं) जानकारी डालें.
- ऐप्लिकेशन सेक्शन में, वे ऐप्लिकेशन चुनें जिनका डेटा आपको सुरक्षित रखना है. साथ ही, वे इवेंट चुनें जिनसे आपका नियम ट्रिगर होगा:
- Google Chat: यह नियम उन मैसेज या फ़ाइलों पर लागू होता है जिन्हें उपयोगकर्ताओं ने अपलोड किया है.
- Google Drive: यह नियम उन फ़ाइलों पर लागू होता है जिनका मालिकाना हक उपयोगकर्ताओं के पास है.
- Gmail: यह नियम उन मैसेज पर लागू होता है जिन्हें उपयोगकर्ताओं ने भेजा है.
- Calendar (फ़िलहाल, इस सुविधा का बीटा वर्शन उपलब्ध है): यह नियम तब लागू होता है, जब उपयोगकर्ता Calendar के इवेंट बनाते या उनमें बदलाव करते हैं.
- Chrome: यह नियम तब लागू होता है, जब उपयोगकर्ता, कॉन्टेंट से जुड़ी खास कार्रवाइयां करते हैं. जैसे: कॉन्टेंट अपलोड करना.
- (ज़रूरी नहीं) यह पुष्टि करने के लिए कि ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन (ओसीआर) की सुविधा चालू है, जांच करें पर क्लिक करें. ओसीआर का स्टेटस बदलने के लिए, अपने ऐप्लिकेशन के लिए चेक बॉक्स को चुनें या उसमें से सही का निशान हटाएं. इसके बाद, सेव करें पर क्लिक करें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- कार्रवाइयां सेक्शन में, वह कार्रवाई चुनें जो स्कैन में संवेदनशील डेटा का पता चलने पर की जाएगी. उपलब्ध कार्रवाइयां, आपके चुने गए ऐप्लिकेशन पर निर्भर करेंगी.
- (ज़रूरी नहीं) डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) के इंसिडेंट डैशबोर्ड में, इंसिडेंट को दिखाने का तरीका तय करने के लिए, चेतावनी सेक्शन में जाकर, गंभीरता का कोई लेवल (कम, सामान्य, ज़्यादा) चुनें.
- (ज़रूरी नहीं) चेतावनी केंद्र में सूचनाएं ट्रिगर करने के लिए, चेतावनी केंद्र बॉक्स को चुनें. एडमिन को सूचना भेजने के लिए, सभी सुपर एडमिन बॉक्स को चुनें या पाने वालों के ईमेल पते जोड़ें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
-
स्कोप के लिए, कोई विकल्प चुनें:
- अपने पूरे संगठन पर नियम लागू करने के लिए, domain.name में शामिल सभी लोग को चुनें.
- संगठन की चुनिंदा इकाइयों या ग्रुप पर नियम लागू करने के लिए, संगठन की इकाइयां और/या ग्रुप को चुनें. इसके बाद, संगठन की इकाइयों और ग्रुप को शामिल या बाहर करें.
अगर संगठन की इकाइयों और ग्रुप को शामिल या बाहर करने के मामले में कोई टकराव होता है, तो ग्रुप को प्राथमिकता दी जाती है.
ध्यान दें: नियम, फ़ाइल के मालिकों के आधार पर लागू होते हैं. न कि इस आधार पर कि फ़ाइलों को कौन ऐक्सेस कर रहा है. अगर स्कोप को संगठन की किसी इकाई या ग्रुप तक सीमित रखा जाता है, तो नियम सिर्फ़ उन फ़ाइलों पर लागू होता है जिनका मालिकाना हक, संगठन की उस इकाई या ग्रुप में शामिल उपयोगकर्ताओं और शेयर की गई ड्राइव के पास है. - (ज़रूरी नहीं) कॉन्टेंट की शर्तें सेक्शन में, शर्त जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद,स्कैन करने के लिए कॉन्टेंट का टाइप सेट करें. जैसे, सभी कॉन्टेंट. साथ ही, यह चुनें कि किस तरह के कॉन्टेंट को स्कैन करना है. जैसे, पहले से तय डेटा टाइप से मेल खाता है.
- AND, OR या NOT ऑपरेटरों का इस्तेमाल करके, ज़्यादा शर्तें जोड़ें. हालांकि, ऐसा करना ज़रूरी नहीं है. ज़्यादा जानकारी के लिए, नेस्ट किए गए कंडीशन ऑपरेटरों के साथ डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) के नियमों के उदाहरण लेख पढ़ें.
- (ज़रूरी नहीं - सिर्फ़ Drive और Chrome के लिए) कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस की शर्तें जोड़ने के लिए, सूची में से कोई ऐक्सेस लेवल चुनें या नया ऐक्सेस लेवल बनाएं. ज़्यादा जानकारी के लिए, कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस लेवल बनाना और डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) के नियमों को कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस की शर्तों के साथ इस्तेमाल करना लेख पढ़ें.
- जारी रखें पर क्लिक करें और नियम की जानकारी की समीक्षा करें.
-
नियम का स्टेटस के लिए, कोई विकल्प चुनें:
- चालू है—आपका नियम तुरंत लागू हो जाता है.
- बंद है—आपका नियम मौजूद है, लेकिन लागू नहीं है. इससे आपको नियम की समीक्षा करने और उसे लागू करने से पहले टीम के सदस्यों के साथ शेयर करने का समय मिलता है. नियम को बाद में चालू करने के लिए, सुरक्षा
डेटा और ऐक्सेस कंट्रोल
डेटा की सुरक्षा
नियम मैनेज करें पर जाएं. नियम के लिए बंद है स्टेटस पर क्लिक करें और चालू है को चुनें. नियम को चालू करने के बाद, वह लागू हो जाता है. साथ ही, डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) की सुविधा, संवेदनशील कॉन्टेंट को स्कैन करती है.
- बनाएं पर क्लिक करें.
पहले से तय टेंप्लेट का इस्तेमाल करके, डेटा की सुरक्षा से जुड़ा कोई नियम बनाना
टेंप्लेट की मदद से, सुझाए गए नियमों की सूची में से कोई नियम चुना जा सकता है. ये नियम, इस्तेमाल के सामान्य मामलों और सबसे सही तरीकों पर आधारित होते हैं. उदाहरण के लिए, वित्तीय जानकारी, स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, और व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी को शेयर करने से रोकने के लिए, नियम के टेंप्लेट उपलब्ध हैं.
टेंप्लेट की डिफ़ॉल्ट सेटिंग के आधार पर कोई नियम बनाया जा सकता है. इसके अलावा, स्कोप, शर्तें, कार्रवाइयां या चेतावनियां बदलने के लिए, टेंप्लेट को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.
-
Google Admin console में, मेन्यू
नियम
टेम्पलेट पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) के नियम देखने और उन्हें मैनेज करने के खास अधिकार होने चाहिए.
- सूची में मौजूद, पहले से तय किए गए किसी टेंप्लेट पर क्लिक करें. जैसे, वित्तीय जानकारी को शेयर करने से रोकना (अंतरराष्ट्रीय) या स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को शेयर करने से रोकना (अमेरिका).
- सेटिंग की समीक्षा करने के लिए, जारी रखें पर क्लिक करें. टेंप्लेट की डिफ़ॉल्ट सेटिंग को स्वीकार किया जा सकता है. इसके अलावा, कार्रवाइयां, स्कोप या शर्तें बदलने के लिए, टेंप्लेट को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है.
- जारी रखें पर क्लिक करें और नियम की जानकारी की समीक्षा करें.
-
नियम का स्टेटस के लिए, कोई विकल्प चुनें:
- चालू है—आपका नियम तुरंत लागू हो जाता है.
- बंद है—आपका नियम मौजूद है, लेकिन लागू नहीं है. इससे आपको नियम की समीक्षा करने और उसे लागू करने से पहले टीम के सदस्यों के साथ शेयर करने का समय मिलता है. नियम को बाद में चालू करने के लिए, सुरक्षा
डेटा और ऐक्सेस कंट्रोल
डेटा की सुरक्षा
नियम मैनेज करें पर जाएं. नियम के लिए बंद है स्टेटस पर क्लिक करें और चालू है को चुनें. नियम को चालू करने के बाद, वह लागू हो जाता है. साथ ही, डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी) की सुविधा, संवेदनशील कॉन्टेंट को स्कैन करती है.
- बनाएं पर क्लिक करें.