यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Plus, Enterprise Plus, Education Standard, Education Plus, और Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें
सिक्योरिटी डैशबोर्ड में, स्पूफ़िंग रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, उन मैसेज की संख्या दिखाई जा सकती है जिनमें संभावित स्पूफ़िंग का सबूत दिखता है.
स्पूफ़िंग की रिपोर्ट देखना
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
सुरक्षा केंद्र
डैशबोर्ड पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- स्पूफ़िंग पैनल के सबसे नीचे दाएं कोने में, रिपोर्ट देखें पर क्लिक करें.
स्पूफ़िंग ग्राफ़
इस ग्राफ़ में, मिलते-जुलते डोमेन, डिस्प्ले नेम, और डोमेन नेम के हिसाब से ईमेल को बांटा गया है:
- मिलता-जुलता डोमेन—भरोसेमंद डोमेन की तरह दिखने वाले डोमेन से मिले ईमेल की संख्या
- डिसप्ले नेम—ऐसे ईमेल की संख्या जिनमें ईमेल भेजने वाले का नाम आपकी Google Workspace डायरेक्ट्री में मौजूद है, लेकिन ईमेल आपकी कंपनी के डोमेन या डोमेन के अन्य नामों से नहीं भेजा गया है
- डोमेन का नाम—ऐसे अप्रामाणिक मैसेज (एसपीएफ़ या डीकेआईएम) की संख्या जो आपके डोमेन का होने का दिखावा करते हैं
ध्यान दें: लेजेंड पर क्लिक करके, ग्राफ़ में लाइनों को छिपाया जा सकता है. उदाहरण के लिए, डिसप्ले नेम स्पूफ़िंग से जुड़ा डेटा छिपाने के लिए, डिसप्ले नेम पर क्लिक करें. यह सुविधा खास तौर पर तब काम आती है, जब एक लाइन दूसरी लाइन पर ओवरलैप हो रही हो.
ग्राफ़ के ऊपर मौजूद ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इस्तेमाल करके, ग्राफ़ को पसंद के मुताबिक बनाया जा सकता है. इससे सिर्फ़ खास तरह के मैसेज के बारे में जानकारी मिलती है:
| फ़िल्टर करें | ब्यौरा |
|---|---|
|
क्लासिफ़िकेशन: सभी, साफ़, स्पैम, फ़िशिंग, मैलवेयर, संदिग्ध |
सभी—इसमें सभी मैसेज शामिल होते हैं. ध्यान दें: पूरे मैसेज को मैलवेयर के लिए स्कैन किया जाता है, सिर्फ़ अटैचमेंट को नहीं. उदाहरण के लिए, अटैचमेंट के बिना किसी ऐसे मैसेज को मैलवेयर के तौर पर क्लासिफ़ाई किया जा सकता है जिसमें किसी ऐसी वेबसाइट का लिंक शामिल हो जिसमें मैलवेयर हो सकता है. भले ही, लिंक टेक्स्ट फ़ॉर्मैट में हो. |
| डोमेन | अपनी रिपोर्ट के लिए डोमेन चुनें. |
| तारीख की सीमा |
आज, बीते हुए कल, इस हफ़्ते, पिछले हफ़्ते, इस महीने, पिछले महीने या कुछ दिन पहले (ज़्यादा से ज़्यादा 180 दिन) का डेटा देखने के लिए, रिपोर्ट को अपनी पसंद के मुताबिक बनाएं. इसके अलावा, शुरू और खत्म होने की तारीख भी डाली जा सकती है. तारीख की सीमा सेट करने के बाद, लागू करें पर क्लिक करें. ध्यान दें: इस रिपोर्ट में, सिर्फ़ पिछले 31 दिनों का डेटा दिखता है. उदाहरण के लिए, अगर आपने पैरामीटर को 60 दिनों तक के लिए सेट किया है, तो रिपोर्ट में डेटा 31 दिनों के बाद नहीं दिखेगा. |
ग्राफ़ के डेटा वाली स्प्रेडशीट जनरेट करने के लिए, शीट एक्सपोर्ट करें पर क्लिक करें. ग्राफ़ में मौजूद डेटा से जुड़ी स्प्रेडशीट जनरेट होगी और आपके 'मेरी ड्राइव' फ़ोल्डर में सेव हो जाएगी.
मौजूदा और पुराने डेटा की तुलना करना
मौजूदा डेटा की तुलना पुराने डेटा से करने के लिए, सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद आंकड़ों का विश्लेषण मेन्यू में जाकर, प्रतिशतक चुनें. यह विकल्प, सभी सुरक्षा डैशबोर्ड चार्ट के लिए उपलब्ध नहीं है. आपको चार्ट पर एक ओवरले दिखेगा. इसमें पुराने डेटा के 10वें, 50वें, और 90वें पर्सेंटाइल को दिखाया जाएगा. ज़्यादातर डेटा के लिए 180 दिन और Gmail डेटा के लिए 30 दिन का डेटा इस्तेमाल किया जाएगा. इसके बाद, विश्लेषण बदलने के लिए, चार्ट के सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद मेन्यू का इस्तेमाल करके, ओवरले लाइन बदलें.
स्पूफ़िंग टेबल
किसी खास तारीख पर स्पूफ़िंग के बारे में ज़्यादा जानकारी देखने के लिए, ग्राफ़ में मौजूद किसी भी डेटा पॉइंट पर क्लिक करें. उदाहरण के लिए, इस रिपोर्ट का डेटा विषय, पाने वाले, भेजने वाले, आईपी पते वगैरह के हिसाब से देखा जा सकता है.