चेतावनी केंद्र से मिली सूचनाओं के आधार पर जांच करना

सुरक्षा जांच टूल
यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

चेतावनी केंद्र से मिली सूचनाओं के आधार पर जांच की जा सकती है. इसके लिए, सीधे सुरक्षा जांच टूल से लिंक करें. इसके बाद, जांच टूल का इस्तेमाल करके, इवेंट के बारे में ज़्यादा जानकारी देखी जा सकती है. साथ ही, ज़रूरत पड़ने पर Google Admin console की सेटिंग में ज़रूरी बदलाव किए जा सकते हैं या चेतावनी के जवाब में अन्य कार्रवाइयां की जा सकती हैं.

दो तरीकों से जांच शुरू की जा सकती है:

  • चेतावनी केंद्र के मुख्य पेज से जांच शुरू करने के लिए, पेज के सबसे दाएं कोने पर मौजूद, मैग्निफ़ाइंग ग्लास के किसी एक आइकॉन पर क्लिक करें.
  • चेतावनी की जानकारी वाले पेज से जांच शुरू करने के लिए, चेतावनी की जांच करें पर क्लिक करें.

चेतावनी में दी गई जानकारी का इस्तेमाल करके, जांच टूल में जांच की शर्तें पहले से भर दी जाती हैं. इसके बाद, जांच टूल अपने-आप खुल जाता है. जांच करने के लिए, खोजें पर क्लिक करें. खोजें पर क्लिक करने से पहले, शर्तें जोड़ी जा सकती हैं या उनमें बदलाव किया जा सकता है.

ज़्यादा जानकारी और निर्देशों के लिए, सुरक्षा जांच टूल के बारे में जानकारी देखें.