यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus. अपने वर्शन की तुलना करें
डिवाइस पर की गई संदिग्ध गतिविधियां रिपोर्ट की मदद से, तय समयसीमा के दौरान आपके कॉर्पोरेट डिवाइसों पर की गई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देखी जा सकती है. इस रिपोर्ट में सिर्फ़ बेहतर मैनेजमेंट वाले डिवाइस शामिल किए जाते हैं.
इस रिपोर्ट का इस्तेमाल करके, डिवाइस आईडी, डिवाइस के मालिकों, और संदिग्ध डिवाइस गतिविधियों के टाइमस्टैंप देखें.
अगर किसी मोबाइल डिवाइस पर डिवाइस प्रॉपर्टी अपडेट की जाती है, तो इस बदलाव को संदिग्ध गतिविधि माना जाता है. डिवाइस की प्रॉपर्टी में सीरियल नंबर, डिवाइस का मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम वगैरह शामिल होता है.
डिवाइस पर की गई संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट देखने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
सुरक्षा केंद्र
डैशबोर्ड पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- संदिग्ध डिवाइस की गतिविधियां पैनल के नीचे दाएं कोने में, रिपोर्ट देखें पर क्लिक करें.
किसी तय समयसीमा का डेटा देखने के लिए, रिपोर्ट को अपनी ज़रूरत के मुताबिक बनाया जा सकता है: आज, बीता हुआ कल, इस हफ़्ते, पिछले हफ़्ते, इस महीने, पिछले महीने या कुछ दिन पहले (ज़्यादा से ज़्यादा 180 दिन); इसके अलावा, शुरू और खत्म होने की तारीख भी डाली जा सकती है. तारीख की सीमा सेट करने के बाद, लागू करें पर क्लिक करें.
डिफ़ॉल्ट रूप से, ग्राफ़ में सभी डोमेन का डेटा दिखता है. किसी खास डोमेन को चुनने के लिए, डोमेन ड्रॉप-डाउन सूची से कोई विकल्प चुनें.
ध्यान दें: इस रिपोर्ट में सिर्फ़ Android डिवाइसों का डेटा दिखता है, iOS डिवाइसों का नहीं.