मेरे डोमेन की पुष्टि नहीं हो सकी

अगर आपको गड़बड़ी का कोई ऐसा मैसेज मिलता है जिससे पता चलता है कि आपके डोमेन की पुष्टि नहीं हो पाई, तो हो सकता है कि आपने पुष्टि करने में ज़्यादा समय लगा दिया हो. यह भी हो सकता है कि आपने पुष्टि के लिए जो रिकॉर्ड उपलब्ध कराया है वह सही न हो.

सबसे पहले, ये तरीके आज़माएं

  • 48 घंटे तक इंतज़ार करें—डोमेन की पुष्टि होने में कभी-कभी 48 घंटे तक का समय लग जाता है.
  • पुष्टि करने का अपना रिकॉर्ड, दोबारा डालें—हो सकता है कि पुष्टि करने का रिकॉर्ड सही से बनाया नहीं गया था. यह भी हो सकता है कि सही से दर्ज नहीं किया गया हो. आपको अपने डोमेन की पुष्टि करने में आ रही समस्या को ठीक करना होगा (नीचे देखें).

पुष्टि करने में आ रही समस्या को ठीक करना

समस्या को आप कैसे ठीक करेंगे, यह उन तरीकों पर निर्भर करता है जिनका इस्तेमाल आपने डोमेन की पुष्टि के लिए किया है.

मुझे नहीं पता कि मैंने पुष्टि कैसे की

पुष्टि करने का रिकॉर्ड डालने में मदद पाने के लिए, आपको अपने डोमेन होस्ट से संपर्क करना होगा. अपने होस्ट का पता लगाने के लिए, अपने डोमेन होस्ट की पहचान करना लेख पढ़ें.

मेरे रिकॉर्ड सही हैं, लेकिन अब भी डोमेन की पुष्टि नहीं हुई है

अगर आपने 48 घंटे इंतज़ार किया है और पुष्टि कर ली है कि आपके डोमेन की पुष्टि करने वाले रिकॉर्ड मौजूद हैं, लेकिन अब भी आपके डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि नहीं हुई है, तो Google Workspace सहायता टीम से संपर्क करें.

Google Workspace की सेवा की स्थिति और समस्याएं

जानें कि हम किन समस्याओं को ठीक कर रहे हैं और सेवा के अपटाइम की जांच करें: