Google Calendar की ईमेल सूचनाओं को फ़िल्टर करना

एडमिन के तौर पर, Calendar Interop का इस्तेमाल करके ईमेल फ़िल्टर करने का नियम बनाया जा सकता है. इससे Google Calendar की उन सूचनाओं को छिपाया जा सकता है जो सिंक करने के लिए ज़रूरी हैं, लेकिन आपके उपयोगकर्ताओं को ज़रूरी जानकारी नहीं देती हैं.

जब Calendar का इस्तेमाल करने वाला कोई व्यक्ति, Microsoft Outlook का इस्तेमाल करने वाले किसी व्यक्ति या Calendar का इस्तेमाल करने वाले किसी दूसरे व्यक्ति को न्योता भेजता है, तो Calendar एक ईमेल भेजता है. बार-बार होने वाले इवेंट के लिए, इससे कई ईमेल भेजे जा सकते हैं. इनमें से कुछ ईमेल की आपके उपयोगकर्ताओं को ज़रूरत नहीं होती. Calendar की मदद से, इन सूचनाओं की पहचान करना आसान हो जाता है. फ़िल्टर करने से जुड़े नियम का इस्तेमाल करके, अपने उपयोगकर्ताओं के इनबॉक्स को साफ़-सुथरा रखा जा सकता है. साथ ही, उनके कैलेंडर को बिना किसी रुकावट के सिंक किया जा सकता है.

नियम कैसे काम करता है

Calendar, सिंक करने के लिए ज़रूरी सूचनाओं के लिए एक खास ईमेल हेडर (noreply-calendar-sync@google.com) का इस्तेमाल करता है. हालांकि, इनमें ऐसी जानकारी शामिल होती है जो आपके उपयोगकर्ताओं के लिए काम की नहीं होती. ऐसा नियम सेट अप किया जा सकता है जो इस मैसेज हेडर वाले ईमेल को आपके उपयोगकर्ताओं के ट्रैश फ़ोल्डर में या आपकी पसंद के किसी दूसरे फ़ोल्डर में फ़िल्टर करता हो.

नियम सेट अप करने का तरीका

Outlook के सिस्टम एडमिन, Microsoft के Powershell का इस्तेमाल करके सभी उपयोगकर्ताओं के लिए फ़िल्टर करने का नियम जोड़ सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, Microsoft के सहायता पेज पर जाएं. इसके अलावा, Outlook का इस्तेमाल करने वाले लोग अपने इनबॉक्स के लिए नियम जोड़ सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अन्य कैलेंडर सेवाओं में Google Calendar के न्योते मैनेज करना लेख पढ़ें.

यहां दिए गए Powershell स्क्रिप्ट के सैंपल में, एक ऐसा नियम जोड़ा गया है जो noreply-calendar-sync@google.com हेडर वाले सभी ईमेल को उपयोगकर्ताओं के संग्रह फ़ोल्डर में फ़िल्टर करता है:

$mailboxes = Get-Mailbox

$rule_name = 'Archive Google Calendar Sync Notifications'

$header = 'noreply-calendar-sync@google.com'

foreach ($mailbox in $mailboxes) {

  if ( $mailbox.IsResource ) { continue }

  $existing_rules = Get-InboxRule -Mailbox $mailbox.UserPrincipalName

  $already_has_rule = $false

  foreach ($rule in $existing_rules) {

    if ($rule.Name -eq $rule_name) { $already_has_rule = $true }

  }

  if (!$already_has_rule) {

    New-InboxRule -Mailbox $mailbox.UserPrincipalName -Name $rule_name -MoveToFolder "$($mailbox.UserPrincipalName):\Archive" -HeaderContainsWords $header

  }

}


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.