संगठन की कोई इकाई जोड़ना

एडमिन, Google Admin console में संगठन की कोई इकाई बना सकते हैं. साथ ही, उपयोगकर्ताओं या डिवाइसों के किसी ग्रुप पर खास सेटिंग लागू कर सकते हैं.

सभी उपयोगकर्ताओं को संगठन की टॉप-लेवल (पैरंट) इकाई में, डिफ़ॉल्ट रूप से रखा जाता है. पैरंट ग्रुप में शामिल खास उपयोगकर्ताओं को ग्रुप करने के लिए, संगठन की चाइल्ड इकाइयां बनाई जा सकती हैं. जैसे, फ़ाइनेंस या एचआर. संगठन की चाइल्ड इकाइयां, पैरंट इकाई की सेटिंग को इनहेरिट करती हैं. हालांकि, हर इकाई पर अलग-अलग सेटिंग लागू की जा सकती हैं.

संगठन की संरचना के बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान दें: एडमिन के तौर पर, खुद को संगठन की किसी दूसरी इकाई में नहीं ले जाया जा सकता.

संगठन की नई इकाई बनाने का तरीका

यह तरीका पूरा करने के लिए, आपके पास एडमिन के ज़रूरी अधिकार होने चाहिए. आपके अधिकारों के आधार पर, हो सकता है कि आपको यह तरीका पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल न दिखें. _एडमिन के अधिकारों के बारे में ज़्यादा जानें_.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डाइरेक्ट्री इसके बाद संगठन की इकाइयां पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास संगठन की इकाइयों के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. कर्सर को उस संगठन के नाम पर ले जाएं जिसमें आपको बदलाव करना है. इसके बाद, संगठन की नई इकाई बनाएं पर क्लिक करें.

  3. संगठन की इकाई का नाम फ़ील्ड में, नए ग्रुप का नाम डालें.

    ध्यान दें: संगठन की इकाइयों के नाम में, "/" वर्ण का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

  4. (ज़रूरी नहीं) संगठन का ब्यौरा जोड़ने के लिए, उसे ब्यौरा फ़ील्ड में डालें.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन को किसी दूसरे पैरंट संगठन के तहत रखने के लिए:

    1. संगठन की पैरंट इकाई में जाकर, बदलाव करें पर क्लिक करें.
    2. कोई पैरंट संगठन चुनें.
    3. हो गया पर क्लिक करें.
  6. बनाएं पर क्लिक करें.

संगठन की इकाइयां पेज पर सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, जोड़ें पर क्लिक करके भी कोई संगठन जोड़ा जा सकता है.

अगले चरण

संगठन की नई इकाई बनाने के बाद, उसमें उपयोगकर्ता और डिवाइस जोड़े जा सकते हैं. साथ ही, सेवाएं चालू की जा सकती हैं और सेटिंग लागू की जा सकती हैं.

  1. उपयोगकर्ताओं को या डिवाइसों को संगठन की नई इकाई में ले जाएं.

  2. संगठन की नई इकाई के लिए, Google की सेवाएं चालू करें और सेटिंग लागू करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace के उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना और अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा की सेटिंग बदलना लेख पढ़ें.