माफ़ करें, एक ऐसी नीति लागू है जो आपके मैसेज को भेजे जाने से रोकती है.

माफ़ करें, एक ऐसी नीति लागू है जो आपके मैसेज को भेजे जाने से रोकती है.

आपके ईमेल को पाने वाले व्यक्ति को वह ईमेल नहीं मिला, क्योंकि वह आपके संगठन या ईमेल पाने वाले व्यक्ति के संगठन की ईमेल नीति से जुड़ी ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करता. उदाहरण के लिए, मैसेज में ऐसे शब्द हो सकते हैं जिन्हें संगठन आपत्तिजनक मानता है. इसके अलावा, संगठन यह भी तय कर सकता है कि कौन ईमेल भेज सकता है और कौन नहीं. उदाहरण के लिए, कोई स्कूल अपने छात्र-छात्राओं को शिक्षकों और अन्य छात्र-छात्राओं के साथ ईमेल भेजने और पाने की सुविधा दे सकता है. हालांकि, स्कूल से बाहर के लोगों को ईमेल भेजने और पाने की सुविधा नहीं दे सकता.

अगर आपने पहले इस व्यक्ति को ईमेल भेजा था, तो ईमेल की जांच करें. पक्का करें कि इसमें क्रेडिट कार्ड नंबर या ऐसे शब्द जैसी सुरक्षित जानकारी शामिल न हो जिन्हें संगठन आपत्तिजनक मानता हो. कई संगठन, अटैच की जा सकने वाली फ़ाइलों के साइज़ और टाइप पर भी पाबंदी लगाते हैं.