उपयोगकर्ता और डिवाइस से जुड़ी नीतियों के बारे में जानकारी

​Google Workspace​ और Cloud Identity के एडमिन के लिए विकल्प

आपके पास यह तय करने का विकल्प होता है कि आपके संगठन के कुछ लोग, मैनेज किए जा रहे अपने Google खाते में किसी सुविधा या सेवा का इस्तेमाल कर पाएं, लेकिन अन्य लोग न कर पाएं. आपके पास अलग-अलग Chrome डिवाइसों के लिए सेटिंग में बदलाव करने का विकल्प भी होता है.


अपनी संगठनात्मक संरचना को सेट अप करें

शुरू करने के लिए, ऐसे डिपार्टमेंट, टीमें या Chrome डिवाइस संगठनात्मक इकाइयों में शामिल करें जिनकी खास ज़रूरतें हैं. इसके बाद, अपनी पसंद के मुताबिक सेटिंग लागू करें. इसके लिए, यहां दिए गए सेक्शन में बताया गया तरीका अपनाएं.

शुरू करें: संगठनात्मक संरचना कैसे काम करती है


अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाएं चालू या बंद करना

उदाहरण के लिए, सिर्फ़ अपनी सहायता टीम को Meet का इस्तेमाल करने की अनुमति दें. इसके लिए, उन्हें ऐसी संगठनात्मक इकाई में शामिल करें जिसके लिए Meet चालू है.

इस लेख पर जाएं: Google Workspace के उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना


अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए, सेवा की सेटिंग में बदलाव करना

ज़्यादातर सेवाओं की अलग-अलग सेटिंग होती हैं. इन्हें संगठनात्मक इकाइयों पर लागू किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, सिर्फ़ सेल्स टीम को सार्वजनिक तौर पर कैलेंडर शेयर करने की अनुमति दें. इसके लिए, उन्हें ऐसी संगठनात्मक इकाई में शामिल करें जिसके लिए सार्वजनिक तौर पर शेयर करने की सुविधा चालू है.

इस लेख पर जाएं: अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए, सेवा की सेटिंग में बदलाव करना


अलग-अलग Chrome डिवाइसों पर नीतियां लागू करना

Chrome डिवाइसों को भी संगठनात्मक इकाइयों में जोड़ा जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर आपको शिक्षकों को अपने Chromebook पर गुप्त मोड का इस्तेमाल करने की अनुमति देनी है, लेकिन छात्र-छात्राओं को नहीं, तो शिक्षकों के Chromebook को शामिल करके एक संगठनात्मक इकाई बनाएं. इसके बाद, डिवाइसों की सेटिंग में जाकर, सिर्फ़ उस संगठन के लिए गुप्त मोड चालू करें.

इस लेख पर जाएं: अलग-अलग Chrome डिवाइसों के लिए सेटिंग में बदलाव करना


बड़े संगठनों के लिए बेहतर विकल्प

अगर आपके संगठन में ज़्यादा उपयोगकर्ता हैं या आपने अपनी LDAP डायरेक्ट्री सिंक की है, तो हो सकता है कि आपको उपयोगकर्ताओं के कुछ ग्रुप के लिए अपवाद बनाने पड़ें. भले ही, वे किसी भी संगठनात्मक इकाई में शामिल हों. उदाहरण के लिए, हो सकता है कि आपको इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सभी लोगों के लिए YouTube बंद करना पड़े. हालांकि, कुछ सदस्यों के लिए इसे चालू रखना पड़ सकता है.

आपके पास 2 विकल्प हैं: