यह सुविधा, Google Workspace के साथ उपलब्ध है.
सहायता कार्ड का इस्तेमाल करके, पूरे कामकाजी दिन के दौरान अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही समय पर जानकारी देखी जा सकती है. इससे, आपको चीज़ों को व्यवस्थित रखने और किसी भी काम के लिए खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने में मदद मिलती है. Google कैलेंडर में शेड्यूल की गई मीटिंग और आपके आस-पास हो रहे काम जैसी आपकी हाल की गतिविधि और आगामी इवेंट के आधार पर कार्ड आपके Google Cloud Search होम पेज पर दिखाई देते हैं.
अपने असिस्ट कार्ड देखना
कंप्यूटर
- cloudsearch.google.com पर जाकर, Cloud Search में साइन इन करें.
अगर साइन इन नहीं किया जा सकता, तो इसका मतलब है कि आपके खाते में Cloud Search की सुविधा नहीं है. ज़्यादा जानें
- सहायता कार्ड, होम पेज पर दिखते हैं. सभी कार्ड देखने के लिए, नीचे की ओर स्क्रोल करें.
अहम जानकारी: खोज के नतीजों वाले पेज से होम पेज पर वापस जाने के लिए, सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद पर क्लिक करें.
Android
- Cloud Search ऐप्लिकेशन
खोलें.
सहायता कार्ड, होम पेज पर दिखते हैं.
- सभी कार्ड देखने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
सलाह: खोज के नतीजों वाले पेज से होम पेज पर वापस जाने के लिए, पर टैप करें.
iPhone और iPad
- Cloud Search ऐप्लिकेशन
खोलें.
सहायता कार्ड, होम पेज पर दिखते हैं.
- सभी कार्ड देखने के लिए, ऊपर की ओर स्वाइप करें.
सलाह: खोज के नतीजों वाले पेज से होम पेज पर वापस जाने के लिए, पर टैप करें.
अगर आपको कोई भी सहायता कार्ड नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि Calendar में आज आपकी कोई मीटिंग नहीं है. साथ ही, आपने हाल ही में Google Drive में कोई काम नहीं किया है.
असिस्ट कार्ड की मदद से, अपने कामकाजी दिन को व्यवस्थित करना
आपको ज़रूरत के हिसाब से जानकारी देने के लिए, कार्ड में बदलाव होता रहता है. यह बदलाव, हाल ही की गतिविधि और आने वाले इवेंट के आधार पर होता है. उदाहरण के लिए:
- आपको अपनी मौजूदा मीटिंग या दिन की अगली मीटिंग का कार्ड दिखेगा.
- दस्तावेज़ों पर काम करते समय, "वहीं से शुरू करें जहां आपने छोड़ा था" कार्ड पर मौजूद आइटम पूरे दिन बदलते रहते हैं.
Pick up where you left off
Google Drive में वे दस्तावेज़ देखें जिन्हें आपने हाल ही में देखा या जिनमें बदलाव किया था. इसके अलावा, वे दस्तावेज़ भी देखें जिन पर किसी और व्यक्ति ने टिप्पणी की थी. ज़्यादा जानें
आज की मीटिंग के लिए तैयारी करना
आपको Calendar में मौजूद मीटिंग के आधार पर, मीटिंग कार्ड मिलता है. मीटिंग शुरू होने के समय के हिसाब से, कार्ड का फ़ॉर्मैट अलग-अलग होता है. ज़्यादा जानें