बिना मैनेज किए गए मोबाइल ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की सुविधा ब्लॉक करना

एडमिन के तौर पर, आपके पास उपयोगकर्ताओं को ऐसे मोबाइल ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने से रोकने का विकल्प होता है जिन्हें मैनेज नहीं किया जाता. किसी ऐप्लिकेशन को वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन की सूची में जोड़ने पर, उसे मैनेज किया जा सकता है.

ध्यान दें: इन सेटिंग से, डिवाइसों पर पहले से इंस्टॉल किए गए ऐप्लिकेशन न तो हटते हैं और न ही ब्लॉक होते हैं. Google की सेवाओं को ऐक्सेस करने से ऐप्लिकेशन को रोकने के लिए, ऐप्लिकेशन ऐक्सेस कंट्रोल का इस्तेमाल किया जा सकता है:

  1. जिन ऐप्लिकेशन के बारे में आपको चिंता है उनके लिए, ऐक्सेस ब्लॉक किया जा सकता है या ऐक्सेस सीमित किया जा सकता है.
  2. अगर आपको Google की उन सेवाओं को किसी ऐसे ऐप्लिकेशन से छिपाना है जिस पर आपको भरोसा नहीं है, तो सेवा को 'पाबंदी लगी है' के तौर पर सेट करें. इसके लिए, आपको ऐप्लिकेशन को वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन की सूची में जोड़ना होगा.

बिना मैनेज किए गए Android ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करने से रोकना

यह सुविधा इन वर्शन में उपलब्ध है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें ऐडवांस मोबाइल मैनेजमेंट की ज़रूरत होती है
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद Android पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  3. ऐप्लिकेशन और डेटा शेयर करना इसके बाद उपलब्ध ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें.
  4. सिर्फ़ उन ऐप्लिकेशन को अनुमति दें को चुनें.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर इससे कम समय लगता है. ज़्यादा जानें

बिना मैनेज किए गए iOS ऐप्लिकेशन को इंस्टॉल करने से रोकना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

सिर्फ़ कंपनी के मालिकाना हक वाले और निगरानी में रखे गए iPhone और iPad पर

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बाद मोबाइल और एंडपॉइंट इसके बाद सेटिंग इसके बाद iOS पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. ऐप्लिकेशन और सेवाएं इसके बाद ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं को ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने की अनुमति दें बॉक्स से सही का निशान हटाएं. इस विकल्प को चुनने पर, उपयोगकर्ता App Store को ऐक्सेस नहीं कर सकते. साथ ही, अन्य डिवाइसों पर खरीदे गए ऐप्लिकेशन अपने-आप डाउनलोड नहीं हो सकते. उपयोगकर्ता, Google Device Policy ऐप्लिकेशन के ज़रिए अब भी अनुमति वाले ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर इससे कम समय लगता है. ज़्यादा जानें


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.