किसी डिवाइस को लॉक करना और उसका पासवर्ड रीसेट करना (Android)

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Standard और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; G Suite Business; Cloud Identity Premium.  अपने वर्शन की तुलना करें

यह सुविधा सिर्फ़ उन Android डिवाइसों के लिए उपलब्ध है जिन्हें डिवाइस के मालिक के तौर पर सेट किया गया है. साथ ही, उन्हें कंपनी के मालिकाना हक वाली इन्वेंट्री में जोड़ा गया है. ज़्यादा जानें

एडमिन के तौर पर, आपके पास कंपनी के मालिकाना हक वाले Android डिवाइस को लॉक करने का विकल्प होता है. इससे आपके संगठन के डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है. डिवाइस का पासवर्ड भी रीसेट किया जा सकता है.

किसी डिवाइस को लॉक करना

किसी डिवाइस को लॉक करने पर, उपयोगकर्ताओं को डिवाइस का इस्तेमाल करने से पहले पासवर्ड डालना होगा.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बादखास जानकारी इसके बादमोबाइल डिवाइस पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डिवाइस को चुनें और डिवाइस लॉक करें पर क्लिक करें.

डिवाइस का पासवर्ड रीसेट करना

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बादखास जानकारी इसके बादमोबाइल डिवाइस पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डिवाइस चुनें और डिवाइस का पासवर्ड रीसेट करें पर क्लिक करें.
  3. नया पासवर्ड डालें और फिर उसकी पुष्टि करें. पक्का करें कि पासवर्ड मेल खाते हों और वे आपकी कंपनी की ज़रूरी शर्तों को पूरा करते हों.
  4. पासवर्ड रीसेट करें पर क्लिक करें.