Google क्रेडेंशियल प्रोवाइडर फ़ॉर Windows (GCPW) के वर्शन 87.0.4280.88 के रिलीज़ होने के बाद, हर Windows डिवाइस पर रजिस्ट्री सेटिंग में बदलाव करने के बजाय, Admin console से GCPW की सेटिंग मैनेज की जा सकती हैं. इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, डिवाइस पर मौजूद GCPW क्लाइंट, उपयोगकर्ता के पहली बार साइन इन करने पर Google को संगठन के लिए खास टोकन उपलब्ध कराता है. Admin console में डाउनलोड के लिए उपलब्ध नए GCPW क्लाइंट के इंस्टॉलर में, आपके संगठन का टोकन एम्बेड किया गया है.
किस पर असर पड़ेगा
अगर आपने अभी-अभी GCPW का इस्तेमाल शुरू किया है, तो आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है. Admin console से डाउनलोड की गई GCPW इंस्टॉलेशन फ़ाइल में टोकन शामिल होता है.
अगर आपको Admin console में GCPW की सेटिंग मैनेज नहीं करनी हैं, क्योंकि आपको रजिस्ट्री सेटिंग का इस्तेमाल करना है, तो आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है.
अगर आपने किसी डिवाइस पर वर्शन 87.0.4280.88 से पहले GCPW सेट अप किया है, तो उपयोगकर्ता अब भी साइन इन कर सकता है. साथ ही, GCPW की सेट की गई रजिस्ट्री सेटिंग अब भी लागू होंगी. हालांकि, Admin console से अनुमति वाले डोमेन में बदलाव करने के लिए, आपको रजिस्ट्री फ़ाइल में टोकन की वैल्यू सेट करनी होगी. आपको मौजूदा रजिस्ट्री सेटिंग हटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Admin console की सेटिंग उन्हें बदल देती हैं.
GCPW टोकन सेट करना
डिवाइसों पर टोकन को इन तरीकों से अपडेट किया जा सकता है. हमारा सुझाव है कि आप GCPW को फिर से इंस्टॉल करें या डिवाइस की रजिस्ट्री सेटिंग में संभावित गड़बड़ियों से बचने के लिए, रजिस्ट्री फ़ाइल चलाएं.
ऐसे क्लाइंट की मदद से GCPW को फिर से इंस्टॉल करें जिसमें नया टोकन मौजूद हो
अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो GCPW की नई इंस्टॉलेशन फ़ाइल डाउनलोड करें:
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
Windows पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सेवाएं और डिवाइस से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
-
Windows (GCPW) के लिए Google क्रेडेंशियल प्रोवाइडर का सेटअप पर क्लिक करें
GCPW डाउनलोड करें.
- GCPW की 64-बिट या 32-बिट वाली इंस्टॉलेशन फ़ाइल डाउनलोड करें और उसे डिवाइसों पर डिस्ट्रिब्यूट करें.
टोकन अपडेट करने के लिए, डिवाइस पर इंस्टॉलर चलाएं. इंस्टॉलेशन फ़ाइल पर दो बार क्लिक किया जा सकता है या कमांड प्रॉम्प्ट से फ़ाइल को चलाया जा सकता है:
- कमांड प्रॉम्प्ट खोलें.
- 64-बिट क्लाइंट इंस्टॉल करने के लिए, एडमिन के तौर पर gcpwstandaloneenterprise64.exe चलाएं. 32-बिट क्लाइंट इंस्टॉल करने के लिए, एडमिन के तौर पर gcpwstandaloneenterprise.exe चलाएं.
डिवाइस पर रजिस्ट्री फ़ाइल चलाना
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
Windows पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Windows (GCPW) के लिए Google क्रेडेंशियल प्रोवाइडर का सेटअप पर क्लिक करें
GCPW डाउनलोड करें.
- रजिस्ट्री फ़ाइल पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्री फ़ाइल को Windows डिवाइसों पर डिस्ट्रिब्यूट करें.
- Windows डिवाइस पर, रजिस्ट्री फ़ाइल को चलाने के लिए उस पर दो बार क्लिक करें. रजिस्ट्री में मौजूद टोकन की वैल्यू अपडेट हो जाती है.
- डिवाइस को रीस्टार्ट करें.
मैन्युअल तरीके से रजिस्ट्री में टोकन जोड़ना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डिवाइस
मोबाइल और एंडपॉइंट
सेटिंग
Windows पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Windows के लिए Google क्रेडेंशियल देने वाला प्रोग्राम सेट अप करें पर क्लिक करें
GCPW डाउनलोड करें.
- टोकन वाले बॉक्स में, कॉपी करें पर क्लिक करें.
- टोकन को ऐसी जगह पर सेव करें जहां से इसे अन्य डिवाइसों पर आसानी से ऐक्सेस किया जा सके.
- Windows डिवाइस पर, मौजूदा रजिस्ट्री कुंजी का बैक अप लें. इसके बाद, नई कुंजी इंपोर्ट करें:
- Windows Start मेन्यू में जाकर, Run पर क्लिक करें.
- Run बॉक्स में, regedit डालें.
- Registry Editor में, HKEY_LOCAL_MACHINESoftwarePolicies पर जाएं.
- फ़ोल्डर बनाने के लिए, Policies पर राइट क्लिक करें और New
Key पर क्लिक करें.
- फ़ोल्डर का नाम Google रखें.
- फ़ोल्डर बनाने के लिए, Google पर राइट क्लिक करें और New
Key पर क्लिक करें.
- फ़ोल्डर का नाम CloudManagement रखें.
- CloudManagement फ़ोल्डर पर राइट क्लिक करें. इसके बाद, New
String Value पर क्लिक करें.
- नाम के लिए,
EnrollmentTokenडालें. - नाम पर दो बार क्लिक करें. इसके बाद, वैल्यू डेटा बॉक्स में टोकन चिपकाएं.
- ठीक है पर क्लिक करें.
- Registry Editor को बंद करें और डिवाइस को रीस्टार्ट करें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.