Google Admin console की भाषा बदलना

आपने अपने Google खाते के लिए पसंदीदा भाषा सेट की है. इसका इस्तेमाल, वेब पर उपलब्ध Google की सभी सेवाओं में किया जाता है. इनमें Google Admin console भी शामिल है. Admin console में भाषा बदलने के लिए, आपको Google की सेवाओं के लिए अपनी पसंदीदा भाषा अपडेट करनी होगी. Admin console में मौजूद सारा कॉन्टेंट अपने-आप अनुवादित नहीं होता. इसमें सुरक्षा से जुड़ी जांच के टूल में लॉग की कुछ जानकारी भी शामिल है. जैसे, वेबसाइट का नाम और ऐप्लिकेशन के नाम.

अपनी पसंदीदा भाषा अपडेट करना

अपनी पसंदीदा भाषा अपडेट करने या कोई दूसरी भाषा जोड़ने के लिए, वेब पर अपनी भाषा बदलना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.