Google Admin console की भाषा बदलना

Google खाते के लिए, अपनी पसंदीदा भाषा सेट की जाती है. इसका इस्तेमाल वेब पर Google की सभी सेवाओं में किया जाता है. इनमें Google Admin console भी शामिल है. Admin console में भाषा बदलने के लिए, आपको Google की सेवाओं के लिए अपनी पसंदीदा भाषा अपडेट करनी होगी. Admin console में मौजूद सभी कॉन्टेंट का अपने-आप अनुवाद नहीं होता. इसमें सुरक्षा से जुड़ी जांच करने वाले टूल में मौजूद कुछ लॉग की जानकारी भी शामिल है. जैसे, वेबसाइट का नाम और ऐप्लिकेशन के नाम.

अपनी पसंदीदा भाषा अपडेट करना

अपनी पसंद की भाषा अपडेट करने या कोई दूसरी भाषा जोड़ने के लिए, वेब पर अपनी भाषा बदलना लेख में दिया गया तरीका अपनाएं.