संगठन के एडमिन के तौर पर, यह तय किया जा सकता है कि आपको Google से प्रॉडक्ट और Google Workspace के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने वाले किस तरह के ईमेल चाहिए. Security advisor का इस्तेमाल करने पर, आपको सुरक्षा से जुड़े सुझावों के साथ-साथ समय-समय पर ईमेल भी मिल सकते हैं.
खाते और प्रॉडक्ट से जुड़े ईमेल
अहम सूचनाएं और अपडेट, सिर्फ़ आपके खाते के प्राइमरी एडमिन को भेजे जाते हैं. प्राइमरी एडमिन वह व्यक्ति होता है जिसने आपके Google Workspace सेवा के लिए साइन अप किया है. अगर ज़रूरत हो, तो प्राइमरी एडमिन बदलने का तरीका जानें.
अन्य सभी ईमेल, Google Workspace खाते के उन एडमिन को भेजे जाते हैं जिनके पास डोमेन की सेटिंग के विशेषाधिकार होते हैं. इन ईमेल में ये चीज़ें शामिल हो सकती हैं:
- सलाह और अपडेट
- फ़ीचर घोषणाएं
- Google के ऑफ़र
- सर्वे और जांच करने के लिए न्योते
एडमिन, ईमेल में 'सदस्यता छोड़ें' लिंक पर क्लिक करके, किसी भी समय सदस्यता छोड़ सकते हैं.
Google Workspace के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने वाले ईमेल
संपर्क करने की प्राथमिकताओं में, उपयोगकर्ताओं के लिए प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी और अपडेट बॉक्स को चुनकर, यह तय किया जा सकता है कि आपके संगठन के Google Workspace उपयोगकर्ताओं को सबसे सही तरीके, सलाह, और फ़ीचर अपडेट की जानकारी देने वाले ईमेल मिलने चाहिए या नहीं.
ईमेल से संपर्क करने की प्राथमिकताएं अपडेट करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
खाते की सेटिंग
प्राथमिकताएं पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- संपर्क करने की प्राथमिकताएं सेक्शन में, ईमेल पर क्लिक करें.
- चुनें कि एडमिन और अन्य उपयोगकर्ताओं को किस तरह के ईमेल भेजे जाने चाहिए.
- सेव करें पर क्लिक करें.
Security advisor के ईमेल
Security advisor के बारे में ज़्यादा जानने और ईमेल से मिलने वाले सुझावों की सदस्यता लेने या सदस्यता छोड़ने के लिए, Security advisor: सुझाई गई सेटिंग चालू करना लेख पढ़ें.