Frontline वर्शन

जितने चाहे उतने उपयोगकर्ताओं के लिए, मिलकर काम करने की सुविधा देने वाले टूल. इनमें हर उपयोगकर्ता को 5 जीबी स्टोरेज मिलता है

Frontline के वर्शन में, मिलकर काम करने और बातचीत करने के टूल शामिल हैं. इन्हें खास तौर पर, फ़्रंटलाइन वर्कर के लिए डिज़ाइन किया गया है. आपके पास तीन विकल्प हैं:

  • Frontline Starter—मिलकर काम करने की सुविधा देने वाला प्रोफ़ेशनल सुइट. इसमें हर उपयोगकर्ता को 5 जीबी स्टोरेज मिलता है
  • Frontline Standard—बेहतर सुइट. इसमें सुरक्षा और एडमिन कंट्रोल की ऐडवांस सुविधाएं मिलती हैं
  • Frontline Plus—ऐडवांस सुइट. इसमें फ़्रंटलाइन वर्कर के लिए एआई की काम की सुविधाएं मिलती हैं. साथ ही, डेटा की सुरक्षा और अनुपालन के लिए सबसे ऐडवांस कंट्रोल मिलते हैं

Google Sales के ज़रिए, Frontline के वर्शन खरीदे जा सकते हैं.

Frontline Starter

Frontline Starter में, मिलकर काम करने की सुविधा देने वाले प्रॉडक्टिविटी ऐप्लिकेशन मिलते हैं. इनसे फ़्रंटलाइन वर्कर को, ईमेल भेजने, सुरक्षित तरीके से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करने, शेयर किए गए कैलेंडर इस्तेमाल करने, और ऑनलाइन दस्तावेज़ एडिट करने के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं.

मिलकर काम करने की सुविधा देने वाले ऐप्लिकेशन का सुइट

Frontline Starter की सदस्यता लेने पर, आपके संगठन को Google Workspace की ये सेवाएं मिलती हैं:

  • Gmail—अपने प्रोफ़ेशनल पते का इस्तेमाल करके ईमेल भेजें और पाएं. जैसे, bob@your-company.com.
  • Gemini ऐप्लिकेशन—Gemini से चैट करके, तुरंत जवाब पाएं. साथ ही, रिसर्च शुरू करें और नए आइडिया पर चर्चा करें. ज़्यादा जानें
  • Google Meet—लैपटॉप या किसी अन्य डिवाइस से सुरक्षित मीटिंग में शामिल हों. इसमें एक साथ 100 लोग जुड़ सकते हैं.
  • Google Calendar—मीटिंग और इवेंट शेड्यूल करने के लिए, कैलेंडर शेयर करें.
  • Google Drive—ऑनलाइन दस्तावेज़ों, स्प्रेडशीट, और प्रज़ेंटेशन पर रीयल टाइम में मिलकर काम करें.
  • Google Workspace स्टोरेज—हर उपयोगकर्ता के लिए 5 जीबी स्टोरेज के साथ, क्लाउड में फ़ाइलें सुरक्षित तरीके से सेव करें और उनका बैकअप लें.
  • Google Chat—ग्रुप में या डायरेक्ट मैसेज में, टेक्स्ट और रिच मीडिया के ज़रिए बातचीत करें.
  • Google Sites—प्रोग्रामिंग के अनुभव या कोडिंग की जानकारी के बिना भी वेबसाइटें बनाएं.
  • AppSheet Core—बिना कोडिंग के, मोबाइल और वेब ऐप्लिकेशन बनाएं. ज़्यादा जानें
  • Google Voice (ऐड-ऑन सदस्यता)—अपने उपयोगकर्ताओं को फ़ोन नंबर, ऑटो अटेंडेंट, और रिंग ग्रुप दें. इसके लिए, क्लाउड पर मौजूद निजी फ़ोन नेटवर्क का इस्तेमाल करें. यह नेटवर्क, इस्तेमाल करने में आसान और सुरक्षित है. ज़्यादा जानें
एडमिन कंट्रोल
Frontline Starter में सुरक्षा और एडमिन कंट्रोल की ऐडवांस सुविधाएं भी शामिल हैं. जैसे:
  • एंडपॉइंट का बेहतर मैनेजमेंट—अपने संगठन के डेटा पर ज़्यादा कंट्रोल पाएं. आपके पास ये काम करने की सुविधा है: ज़्यादा मज़बूत पासवर्ड सेट करना, डिवाइसों को कहीं से भी वाइप करना, Android वर्क प्रोफ़ाइलें इस्तेमाल करना, iOS ऐप्लिकेशन मैनेज करना वगैरह. ज़्यादा जानें
  • Drive के लॉग इवेंट का डेटा—Google Docs, Sheets, Slides, Forms, और Sites में अपने उपयोगकर्ताओं की गतिविधि देखें. ज़्यादा जानें
  • डेटा की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारी वाली रिपोर्ट—अपने संगठन में Drive की उन फ़ाइलों के बारे में जानकारी देखें जिनमें संवेदनशील डेटा है. ज़्यादा जानें

    ऐड-ऑन सदस्यता के तौर पर उपलब्ध है

  • रैंसमवेयर की पहचान—उपयोगकर्ताओं को रैंसमवेयर के संभावित हमलों के बारे में चेतावनी दें, ताकि उनकी सभी फ़ाइलें करप्ट न हों. हमलों की शुरुआती पहचान से, संभावित नुकसान को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही, फ़ाइलों को वापस पाना आसान हो जाता है. ज़्यादा जानें.

Frontline Standard

Frontline Standard में, Frontline Starter की सभी सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही, इसमें सुरक्षा और एडमिन कंट्रोल की अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं. इनके बारे में यहां बताया गया है. Frontline Starter से Frontline Standard में अपग्रेड करने के लिए:

एंडपॉइंट का बेहतर मैनेजमेंट

ऐसे डिवाइस मैनेज करें जिन पर कंपनी का मालिकाना हक है. इसके लिए, एडमिन कंट्रोल का इस्तेमाल करें. इन डिवाइसों को मैनेज करने के लिए, एडमिन कंट्रोल की मदद से ये काम किए जा सकते हैं:

  • सुरक्षा सेटिंग, जैसे कि iOS डेटा की सुरक्षा, मोबाइल डिवाइस के सर्टिफ़िकेट, और कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस.
  • डिवाइस मैनेजमेंट. इसमें, कंपनी के मालिकाना हक वाले मोबाइल डिवाइसों और iOS डिवाइसों की इन्वेंट्री, मैनेजमेंट के नियम, और BeyondCorp Alliance के पार्टनर इंटिग्रेशन शामिल हैं.
  • निजी iOS ऐप्लिकेशन का मैनेजमेंट.
  • डिवाइस की जानकारी. इसमें, डिवाइस के लॉग इवेंट का डेटा और कंपनी के मालिकाना हक वाले उन डिवाइसों की रिपोर्ट शामिल है जो इस्तेमाल में नहीं हैं.
डेटा लीक होने की रोकथाम (डीएलपी)

ऐसे नियम बनाएं और लागू करें जिनसे यह कंट्रोल किया जा सके कि उपयोगकर्ता, आपके संगठन के बाहर की फ़ाइलों में किस तरह का कॉन्टेंट शेयर कर सकते हैं. ज़्यादा जानें

कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस

Google Workspace और SAML ऐप्लिकेशन के लिए, ऐक्सेस कंट्रोल की बेहतर नीतियां बनाएं. ये नीतियां, उपयोगकर्ता की पहचान, डिवाइस की सुरक्षा की स्थिति, आईपी पते, और जगह की जानकारी जैसे एट्रिब्यूट के आधार पर बनाई जा सकती हैं. ज़्यादा जानें

Google Vault

ई-खोज और निजी डेटा के रखरखाव की अगली जनरेशन वाली सुविधा. ज़्यादा जानें

Cloud Identity Premium

एंटरप्राइज़ सिक्योरिटी, ऐप्लिकेशन मैनेजमेंट, और डिवाइस मैनेजमेंट की ऑटोमेटेड सुविधा. ज़्यादा जानें

Frontline Plus

Frontline Plus में, Frontline Standard की सभी सुविधाएं शामिल हैं. साथ ही, इसमें एआई की ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो फ़्रंटलाइन वर्कर के लिए काम की हैं. इसके अलावा, इसमें सुरक्षा और अनुपालन के लिए सबसे ऐडवांस कंट्रोल मिलते हैं. इनके बारे में यहां बताया गया है. Frontline Starter या Frontline Standard से Frontline Plus में अपग्रेड करने के लिए:

होस्ट किया गया S/MIME

आने और जाने वाले ईमेल मैसेज को एन्क्रिप्ट करने के लिए, S/MIME स्टैंडर्ड चालू करें. ज़्यादा जानें

Work Insights

अपने संगठन में Google Workspace के इस्तेमाल से जुड़े आंकड़ों की पूरी जानकारी पाएं. ज़्यादा जानें

डेटा क्षेत्र

ऐडवांस सुविधाओं का ऐक्सेस पाएं. जैसे, संगठन की इकाई या ग्रुप के आधार पर अपने डेटा के लिए अलग-अलग भौगोलिक जगहें चुनना. इसके अलावा, रिपोर्टिंग और ऑडिटिंग की सुविधा भी पाएं. ज़्यादा जानें

क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्शन (सीएसई)

उपयोगकर्ताओं को Drive की फ़ाइलों, ईमेल वगैरह में एन्क्रिप्शन की एक और लेयर जोड़ने की अनुमति दें. साथ ही, उन्हें क्लाइंट-साइड एन्क्रिप्ट किए गए नए आइटम बनाने की अनुमति दें. ज़्यादा जानें

सिक्योरिटी सैंडबॉक्स

वर्चुअल एनवायरमेंट में ईमेल के अटैचमेंट स्कैन करें, ताकि उनमें मौजूद मैलवेयर या अन्य नुकसान पहुंचाने वाली फ़ाइलों का पता लगाया जा सके. ज़्यादा जानें

ऐक्सेस ट्रांसपेरंसी (पारदर्शिता)

उपयोगकर्ता के कॉन्टेंट को ऐक्सेस करने के दौरान, Google के कर्मचारियों ने जो कार्रवाइयां की हैं उनके लॉग की समीक्षा करें. ज़्यादा जानें

Gemini एआई की सुरक्षा सुविधाएं

Drive में अपने संगठन के संवेदनशील कॉन्टेंट को लेबल करने के लिए, एआई का इस्तेमाल करें. ज़्यादा जानें

Gmail, Chat, और Meet में Gemini एआई की सुविधाएं

Gmail में 'लिखने में मेरी मदद करो', Chat में अपने-आप अनुवाद होने की सुविधा, और Meet में नोट लेने की सुविधा जैसी सुविधाओं का ऐक्सेस पाएं. ज़्यादा जानें

ज़्यादा सुविधाएं जोड़ना

Frontline की सदस्यता लेने के बाद, बाद में इसे Google Workspace के किसी दूसरे वर्शन में अपग्रेड किया जा सकता है. ज़्यादा जानें


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और उत्पाद के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.