Google Workspace for Nonprofits वर्शन

अगर आपकी संस्था, Google for Nonprofits की ज़रूरी शर्तें पूरी करती है, तो आपको Google Workspace for Nonprofits की सदस्यता मुफ़्त में मिल सकती है. Google Workspace for Nonprofits ईमेल, शेयर कैलेंडर, ऑनलाइन दस्तावेज़ संपादन, वीडियो मीटिंग वगैरह के लिए उत्पादकता टूल और ऐप्लिकेशन का एक सेट है.

Google Workspace for Nonprofits की सुविधाएं

Google Workspace for Nonprofits में ये सुविधाएं शामिल हैं:

  • साथ मिलकर काम करने वाले ऐप्लिकेशन और टूल—अपनी संस्था के लिए, पसंद के मुताबिक ईमेल, ऑनलाइन दस्तावेज़, Google Calendar, वीडियो मीटिंग वगैरह का इस्तेमाल करें.
  • एडमिन कंट्रोल—एक ही एडमिन कंसोल से, उपयोगकर्ताओं और डिवाइसों को मैनेज, कंट्रोल, और ट्रैक करें.
  • ज़्यादा स्टोरेज—अपनी संस्था के सभी उपयोगकर्ताओं के साथ शेयर करने के लिए, 100 टीबी स्टोरेज का ऐक्सेस पाएं.
  • ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की सुविधा—अपने खाते में ज़्यादा से ज़्यादा 2,000 उपयोगकर्ताओं को जोड़ें.*
  • एंटरप्राइज़-ग्रेड की सुरक्षा के साथ Gemini ऐप्लिकेशन—आइडिया जनरेट करने, प्लान बनाने, ईमेल का ड्राफ़्ट तैयार करने, मुश्किल विषयों को आसान बनाने वगैरह के लिए, एआई की मदद से काम करने वाले असिस्टेंट से चैट करें.
  • शेयर की गई ड्राइव—किसी टीम के साथ मिलकर, फ़ाइलों को सेव करें, उन्हें खोजें, और उनका ऐक्सेस पाएं.
  • AppSheet Core—बिना कोडिंग के अनुभव के, मोबाइल और वेब ऐप्लिकेशन बनाएं. ज़्यादा जानें

* नए खाते में ज़्यादा से ज़्यादा 300 उपयोगकर्ताओं को जोड़ा जा सकता है. ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का अनुरोध करने के लिए, Google Admin console के ज़रिए Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें.

गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए Google Workspace के ऑफ़र के बारे में ज़्यादा जानें .

Google Workspace for Nonprofits को मुफ़्त में चालू करना

सबसे पहले, पक्का करें कि आपके देश में Google Workspace for Nonprofits उपलब्ध है या नहीं. प्रॉडक्ट ऑफ़रिंग (देश के हिसाब से) पर जाएं.

अगर यह उपलब्ध है, तो Google Workspace for Nonprofits को चालू करने का तरीका अपनाएं.

गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए मिलने वाली छूट के साथ, ज़्यादा सुविधाएं पाने के लिए अपग्रेड करना

अगर आपके पास Google Workspace for Nonprofits की सदस्यता है और आपको ज़्यादा सुविधाएं और एडमिन कंट्रोल चाहिए, तो गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए मिलने वाली छूट के साथ, Business या Enterprise के लिए पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता पर अपग्रेड करें. अगर आपकी संस्था, गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए तय की गई ज़रूरी शर्तें पूरी करती है और उसके पास पहले से ही Business या Enterprise के लिए पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता है, तो भी आपको छूट मिल सकती है.

ज़्यादा जानने के लिए, Google Workspace for Nonprofits से अपग्रेड करना लेख पढ़ें.