Essentials, Enterprise Essentials या Enterprise Essentials Plus की सेवाओं में रुकावट से बचने के लिए, आपको अपनी सदस्यता के लिए बिलिंग खाता सेट अप करना होगा. इससे हर महीने पेमेंट किया जा सकेगा.
बिलिंग की सुविधा कब सेट अप की जाती है?
अगर आपने Essentials, Enterprise Essentials या Enterprise Essentials Plus के लिए साइन अप करते समय बिलिंग की जानकारी डाली है, तो आपने पहले ही बिलिंग खाता सेट अप कर लिया है. मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने के बाद, पैसे देकर ली गई सदस्यता अपने-आप शुरू हो जाएगी.
अगर आपने साइन अप करते समय बिलिंग की जानकारी नहीं जोड़ी है, तो आपको मुफ़्त में आज़माने की अवधि के दौरान यह जानकारी जोड़नी होगी. ऐसा तब भी करना होगा, जब आपने पहले से Cloud Identity Premium जैसी किसी अन्य Google सेवा के लिए बिलिंग की सुविधा सेट अप की हो. अगर आपको Essentials, Enterprise Essentials या Enterprise Essentials Plus का इस्तेमाल नहीं करना है, तो पेमेंट करने से पहले अपनी सदस्यता रद्द की जा सकती है.
ईमेल की पुष्टि कर चुके ऐसे ग्राहक जिन्होंने अब अपने डोमेन की पुष्टि कर ली है उन्हें भी बिलिंग की सुविधा सेट अप करनी होगी. इन ग्राहकों के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए, हम ईमेल की पुष्टि की गई सेवा के लिए सेट अप किए गए बिलिंग खातों को मिटा देते हैं. अगर आप इनमें से एक ग्राहक हैं, तो बिलिंग की सुविधा को फिर से सेट अप करें.
पहला चरण: बिलिंग की सुविधा सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
बिलिंग
सदस्यताएं पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास बिलिंग मैनेजमेंट का खास अधिकार होना ज़रूरी है.
- सबसे ऊपर, पैसे देकर ली जाने वाली सेवा शुरू करें या बिलिंग की सुविधा सेट अप करें पर क्लिक करें.
- Essentials की बिलिंग की सुविधा सेट अप करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें.
दूसरा चरण: बिलिंग के विकल्प चुनना
बिलिंग के किसी भी विकल्प के बारे में मदद पाने के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
देश और मुद्रा (बाद में बदली नहीं जा सकती)
आपके चुने गए देश और मुद्रा के आधार पर, यह तय होता है कि सदस्यता के लिए पेमेंट करने के लिए, किन पेमेंट के तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
उपलब्ध मुद्राओं और पेमेंट के तरीकों के बारे में जानने के लिए, अपने देश में पैसे चुकाने के विकल्प देखें.
अहम जानकारी: बिलिंग की सुविधा सेट अप करने की प्रोसेस पूरी करने और उससे बाहर निकलने के बाद, बिलिंग के लिए चुने गए देश या मुद्रा को बदला नहीं जा सकता.
पैसे चुकाने का प्लान
Essentials के लिए, हर महीने सिर्फ़ सक्रिय उपयोगकर्ताओं और इस्तेमाल किए गए स्टोरेज के लिए पैसे चुकाने होते हैं. उपयोगकर्ताओं को कभी भी जोड़ा या हटाया जा सकता है. उपयोगकर्ताओं या स्टोरेज के लिए, सालाना कमिटमेंट की ज़रूरत नहीं होती. Essentials की बिलिंग कैसे काम करती है, इस बारे में जानें.
खाते का टाइप (बाद में बदला नहीं जा सकता)
यह बताएं कि Essentials की सेवा का इस्तेमाल, निजी तौर पर किया जाएगा या कारोबार के लिए.
अहम जानकारी: सोच-समझकर चुनें: बिलिंग की सुविधा सेट अप करने की प्रोसेस पूरी करने और उससे बाहर निकलने के बाद, कारोबार या निजी इस्तेमाल के लिए चुनी गई सेटिंग को बदला नहीं जा सकता.
टैक्स स्टेटस
अगर आपने कारोबारी खाता विकल्प चुना है, तो डिफ़ॉल्ट रूप से आपके पास कारोबार का टैक्स स्टेटस होगा.
अगर आपने निजी खाता विकल्प चुना है, तो अपना टैक्स स्टेटस चुनें: रजिस्टर किया गया या रजिस्टर नहीं किया गया. रजिस्टर किए गए टैक्स स्टेटस का मतलब है कि आपके पास वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) आईडी नंबर है और आपको इसे डालना है. अगर आपके पास वैट आईडी नहीं है या आपको इसे नहीं डालना है, तो रजिस्टर नहीं किया गया टैक्स स्टेटस चुनें.
कारोबारी और रजिस्टर किए गए निजी, दोनों विकल्पों के लिए, वैट आईडी डालने से यह पक्का होता है कि Google, सेवाओं के लिए आपसे सही टैक्स ले. वैट आईडी नहीं डालने पर, आपके खाते के शुल्क बढ़ सकते हैं.
ताइवान में लगने वाले टैक्स के बारे में ज़्यादा जानें.
टैक्स स्टेटस
अगर आपने कारोबारी खाता विकल्प चुना है, तो अपना टैक्स स्टेटस चुनें. सभी कारोबारी खाते, गुड्स ऐंड सर्विसेज़ टैक्स आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (जीएसटीआईएन) या टैक्स की अन्य जानकारी डाल सकते हैं.
अगर आपने निजी खाता विकल्प चुना है, तो अपना टैक्स स्टेटस चुनें: रजिस्टर किया गया या रजिस्टर नहीं किया गया. रजिस्टर किए गए टैक्स स्टेटस का मतलब है कि आपके पास जीएसटीआईएन है और आपको इसे डालना है. अगर आपके पास जीएसटीआईएन नहीं है या आपको इसे नहीं डालना है, तो रजिस्टर नहीं किया गया टैक्स स्टेटस चुनें.
कारोबारी और रजिस्टर किए गए निजी, दोनों विकल्पों के लिए, टैक्स की जानकारी डालने से यह पक्का होता है कि Google, सेवाओं के लिए आपसे सही टैक्स ले. टैक्स की जानकारी नहीं डालने पर, आपके खाते के शुल्क बढ़ सकते हैं.
भारत में लगने वाले टैक्स के बारे में ज़्यादा जानें.
कारोबारी खाता टाइप चुनें. अगर आपके कारोबार का पता आयरलैंड में है, तो आपके पास वैल्यू ऐडेड टैक्स (वैट) का मान्य आईडी डालने का विकल्प है. इससे, आपसे आयरलैंड में लगने वाला 23% वैट नहीं लिया जाएगा.
ईयू में लगने वाले टैक्स के बारे में ज़्यादा जानें.
पेमेंट का तरीका
पेमेंट का कोई ऐसा तरीका डालें जिससे हर महीने का शुल्क लिया जा सके. Google, 230 से ज़्यादा देशों में क्रेडिट कार्ड स्वीकार करता है. इनमें Visa, Mastercard, और American Express शामिल हैं.
आपके देश और मुद्रा के हिसाब से, हो सकता है कि हम सीधे आपके बैंक खाते से पेमेंट ले सकें. इसे डायरेक्ट डेबिट कहा जाता है.
उपलब्ध मुद्राओं और पेमेंट के तरीकों के बारे में जानने के लिए, अपने देश में पैसे चुकाने के विकल्प पर जाएं.
क्या आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं?
पेमेंट की जानकारी डालते समय मुझे गड़बड़ी क्यों दिखती है?
बिलिंग से जुड़ी गड़बड़ी के मैसेज को ठीक करने के तरीके पर जाएं.
अपने-आप होने वाले पेमेंट कब होते हैं?
- Google Workspace, Essentials, और Cloud Identity Premium—मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने और पैसे देकर ली गई सदस्यता शुरू होने के बाद, हम अगले महीने की शुरुआत में आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क लेते हैं. उदाहरण के लिए, अगर पैसे देकर ली जाने वाली सेवा मई में शुरू होती है, तो हम जून की शुरुआत में आपसे शुल्क लेते हैं. इसके बाद, हर महीने की शुरुआत में अपने-आप शुल्क लिया जाता है.
- डोमेन रजिस्ट्रेशन—हम खरीदारी के समय से ही आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क लेना शुरू कर देते हैं. अगर आपने अपने डोमेन को अपने-आप रिन्यू होने के लिए सेट अप किया है, तो हम सालाना रिन्यूअल की तारीख से सात दिन पहले आपके डोमेन को रिन्यू कर देते हैं. साथ ही, अगले महीने की शुरुआत में आपके पेमेंट के तरीके से शुल्क लेते हैं.
हर महीने लगने वाले खर्च को समझने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
मेरे बैंक खाते से डेबिट होने में कितना समय लगेगा?
इससे पहले कि हम आपके नए बैंक खाते से डेबिट कर सकें, हमें यह पुष्टि करनी होगी कि यह खाता आपका है. इसमें कितना समय लगेगा, यह आपकी जगह पर निर्भर करता है. अगर आप इनमें से किसी देश में हैं, तो:
- यूके—आपके खाते की पुष्टि करने में हमें करीब दो दिन लगते हैं. आपको कुछ करने की ज़रूरत नहीं है.
- अमेरिका और यूरोप (यूके को छोड़कर)—पेमेंट शुरू करने से पहले, आपको खाते की पुष्टि करनी होगी. इसके लिए, टेस्ट के तौर पर कुछ पैसे जमा किए जा सकते हैं. इस प्रोसेस में 10 दिन लग सकते हैं. हालांकि, अक्सर यह इससे पहले ही पूरी हो जाती है. टेस्ट के तौर पर भेजे गए पैसों से बैंक खाते की पुष्टि करना पर जाएं.
अगर आपको पेमेंट्स पेज पर, पुष्टि की जा रही है या मैंडेट की पुष्टि होना बाकी है मैसेज दिखता है, तो इसका मतलब है कि Google अब भी आपके बैंक खाते की पुष्टि कर रहा है. अगर आपने पहली बार बिलिंग की सुविधा सेट अप की है, तो आपके खाते की पुष्टि होने तक, पैसे देकर ली जाने वाली सेवा शुरू नहीं होगी.
क्या मैं पहले से पेमेंट कर सकता/सकती हूं?
हां. अपने खाते में क्रेडिट जोड़कर, हर महीने पेमेंट करने के बजाय, सदस्यता के लिए पहले से पेमेंट किया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, मैन्युअल तरीके से या पहले पैसे चुकाना देखें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.