Google Workspace के सेटअप से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

यहां Google Workspace के लिए सेटअप टूल का इस्तेमाल करने के बारे में, अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दिए गए हैं.

अपने Google Workspace खाते को मैनेज करना

एडमिन कौन होता है?

एडमिन, Google Workspace की सेटिंग, उपयोगकर्ताओं, और बिलिंग को मैनेज करते हैं. अगर आपने Google Workspace के लिए साइन अप किया है, तो आप एडमिन हैं. अगर आपने पुष्टि किए गए डोमेन या कारोबार के ईमेल पते से साइन अप किया है, तो आपके पास अन्य उपयोगकर्ताओं को भी एडमिन के अधिकार देने का विकल्प होता है.

अगर मैंने किसी दूसरे Google खाते से साइन इन किया है, तो मैं Google Workspace में कैसे साइन इन करूं?

अगर आपने पहले से ही किसी दूसरे Google खाते में साइन इन किया है, तो:

  1. सबसे ऊपर, अपनी प्रोफ़ाइल इमेज या नाम के पहले अक्षर इसके बाद कोई दूसरा खाता जोड़ें पर क्लिक करें.
  2. अपने Google Workspace खाते के उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके साइन इन करें. अगर आपने Workspace का इस्तेमाल इन खातों से किया है:
    • पुष्टि किया गया डोमीेन—आपके उपयोगकर्ता नाम में आपका डोमेन नेम शामिल होता है. जैसे, you@your-company.com. यह आपका निजी Gmail पता नहीं है.
    • कारोबार का ईमेल पता या Gmail पता—आपका उपयोगकर्ता नाम, वह पता होता है जिसका इस्तेमाल आपने साइन अप करने के लिए किया है. अगर आपके पास एक से ज़्यादा Gmail पते हैं, तो उस पते से साइन इन करें जिसका इस्तेमाल करके, Workspace की सदस्यता ली गई है.

Google खातों के बीच स्विच करने के बारे में ज़्यादा जानें.

मैं Google Workspace की सेटिंग कहां मैनेज कर सकता/सकती हूं?

Google Workspace को Google Admin console में मैनेज किया जाता है. अपने Google Workspace खाते के उपयोगकर्ता नाम का इस्तेमाल करके, admin.google.com में साइन इन करें. अगर आपने पुष्टि किए गए डोमेन का इस्तेमाल करके Google Workspace के लिए साइन अप किया है, तो आपका उपयोगकर्ता नाम आपके डोमेन से जुड़ा होता है. जैसे, you@your-company.com. अगर आपने Gmail या कारोबार के ईमेल पते से साइन अप किया है, तो आपका उपयोगकर्ता नाम, वह पता होता है जिसका इस्तेमाल आपने साइन अप करने के लिए किया है.

अगर मुझे अपना उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड याद नहीं है, तो क्या होगा?

अगर आपने पुष्टि किए गए डोमेन का इस्तेमाल करके Google Workspace के लिए साइन अप किया है, तो साइन अप के दौरान आपने अपना उपयोगकर्ता नाम चुना होगा. अगर आपको अपना उपयोगकर्ता नाम याद नहीं है, तो यह Google Workspace के वेलकम ईमेल में शामिल होता है. अगर आपने Gmail या कारोबार के ईमेल पते से साइन अप किया है, तो आपका उपयोगकर्ता नाम, वह पता होता है जिसका इस्तेमाल आपने साइन अप करने के लिए किया है.

अगर आपको अपना पासवर्ड याद नहीं है, तो:

  1. admin.google.com पर जाएं.
  2. अपना Google Workspace ईमेल पता डालें.
  3. क्या आपको पासवर्ड याद नहीं है? पर क्लिक करें.
  4. अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए निर्देशों का पालन करें.

अगर आपको अब भी समस्या आ रही है, तो Admin console को ऐक्सेस करने और अपने खाते के लिए एडमिन ऐक्सेस वापस पाने के बारे में ज़्यादा जानें.

मैं Google Workspace का इस्तेमाल कैसे शुरू करूं?

  1. Google Drive खोलने के लिए, drive.google.com पर जाएं. इसके अलावा, अगर आपने पुष्टि किए गए डोमेन या Gmail पते से साइन अप किया है, तो Gmail खोलने के लिए mail.google.com पर जाएं.
  2. अगर आपने पहले से ही किसी दूसरे Google खाते में साइन इन किया है, तो स्क्रीन पर सबसे ऊपर, अपनी प्रोफ़ाइल इमेज या नाम के पहले अक्षर पर क्लिक करें. इसके बाद, कोई दूसरा खाता जोड़ें पर क्लिक करें.
  3. अपने Google Workspace खाते के उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके साइन इन करें. अगर आपने पुष्टि किए गए डोमेन का इस्तेमाल करके Google Workspace के लिए साइन अप किया है, तो आपके उपयोगकर्ता नाम में आपका डोमेन नेम शामिल होता है. जैसे, you@your-company.com. अगर आपने निजी Gmail या कारोबार के ईमेल पते से साइन अप किया है, तो आपका उपयोगकर्ता नाम, वह पता होता है जिसका इस्तेमाल आपने साइन अप करने के लिए किया है.

Google खातों के बीच स्विच करने के बारे में ज़्यादा जानें.

Google Workspace में साइन इन करने के बाद, सेवाओं और ऐप्लिकेशन के बीच स्विच किया जा सकता है:

  1. Drive या Gmail में,सबसे ऊपर, ऐप्लिकेशन लॉन्चर पर क्लिक करें.
  2. उस ऐप्लिकेशन पर क्लिक करें जिसका इस्तेमाल करना है.

मुझे सहायता कहां मिल सकती है?

अपने उपयोगकर्ताओं को मैनेज करना

मैं उपयोगकर्ताओं को कैसे जोड़ूं और कितने उपयोगकर्ता जोड़े जा सकते हैं?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन या कारोबार के लिए इस्तेमाल होने वाले पसंद के मुताबिक ईमेल पते से साइन अप किया हो

आपकी टीम के लोगों को Google Workspace की सेवाओं में साइन इन करके उन्हें ऐक्सेस करने के लिए, उपयोगकर्ता खाते की ज़रूरत होती है.

मुफ़्त में आज़माने की अवधि के दौरान

मुफ़्त में आज़माने की अवधि के दौरान, ज़्यादा से ज़्यादा 10 उपयोगकर्ता खाते बनाए जा सकते हैं. अगर सेटअप टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो उपयोगकर्ता जोड़ने के लिए टूल में दिए गए चरणों को पूरा करें. अगर सेटअप टूल का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है, तो उपयोगकर्ता जोड़ने के बारे में ज़्यादा जानें.

मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने के बाद या अगर आपको ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ना है

मुफ़्त में आज़माने की अवधि खत्म होने पर या अगर आपको इस दौरान 10 से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ना है, तो आपको पैसे देकर सदस्यता लेनी होगी. इसके लिए, महीने के हिसाब से बिलिंग वाले प्लान या सालाना/तय समय वाले प्लान के लिए साइन अप करें. (सालाना/तय समय वाले प्लान की सुविधा, आपकी सदस्यता और सेवा के लिए साइन अप करने के तरीके पर निर्भर करती है.)

अगर सेटअप टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो Admin console खोलने के लिए मैन्युअल सेटअप विकल्प चुनें. इसके बाद, पेमेंट प्लान सेट अप करने के लिए बिलिंग पर क्लिक करें.

पेमेंट प्लान सेट अप करने के बाद, ज़्यादा से ज़्यादा 50 उपयोगकर्ता जोड़े जा सकते हैं. अगर आपको 50 से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ना है, तो सेटअप के बाद उन्हें Admin console में जोड़ा जा सकता है. हालांकि, इसके लिए आपके पास पुष्टि किया गया डोमेन होना चाहिए. इसके अलावा, अगर आपने कारोबार के ईमेल पते से साइन अप किया है, तो उपयोगकर्ताओं को Google Workspace में शामिल होने का न्योता भेजा जा सकता है. ज़्यादा जानने के लिए, उपयोगकर्ता जोड़ने के विकल्प पर जाएं.

अगर आपको साइन अप करते समय ही 50 से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ना है, तो Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करें. इस मामले में, आपको पहले से पेमेंट करना पड़ सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, इस पेज पर बाद में, जोड़े गए या हटाए गए उपयोगकर्ताओं के लिए बिलिंग कैसे लागू होती है? पर जाएं.

मिलते-जुलते विषय

मैं info@your-company.com जैसे ईमेल पते कैसे जोड़ूं?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया हो

ईमेल पतों को उपयोगकर्ता खातों के तौर पर जोड़ने की ज़रूरत नहीं होती. इसके बजाय, कारोबार से जुड़े कम्यूनिकेशन के लिए, ईमेल उपनाम और ग्रुप के पते बनाए जा सकते हैं. इन पतों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता. साथ ही, इन्हें Google Workspace के उपयोगकर्ता लाइसेंस में नहीं गिना जाता.

ईमेल उपनाम (एक व्यक्ति के लिए सही): उदाहरण के लिए, आपने ग्राहकों के लिए info@your-company.com पता बनाया है, ताकि वे आपकी कंपनी से संपर्क कर सकें. इस पते को, अपने कारोबार के पते you@your-company.com के लिए उपनाम के तौर पर जोड़ा जा सकता है. अब info@your-company.com पर भेजे गए मैसेज, you@your-company.com के Gmail इनबॉक्स में भी दिखेंगे. उपनाम बनाने के बारे में जानें.

ग्रुप के पते (टीमों के लिए सही): अगर आपकी टीम को sales@your-company या support@your-company जैसे कारोबार के पते की ज़रूरत है, तो इन पतों को ग्रुप के तौर पर बनाया जा सकता है. इसके बाद, आपकी सेल्स टीम में शामिल हर व्यक्ति को sales@your-company.com पर भेजे गए मैसेज, उनके इनबॉक्स में मिल सकते हैं. ग्रुप बनाने के बारे में जानें.

मुझे किन उपयोगकर्ताओं को जोड़ना चाहिए?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया हो

अगर आपने पहले से ही ईमेल सेट अप किया है (उदाहरण के लिए, आपको yourname@your-company.com पर ईमेल मिलते हैं), तो अपने डोमेन पर मौजूदा ईमेल पते वाले सभी लोगों को जोड़ें. इससे यह पक्का होता है कि Google Workspace पर ईमेल स्विच करने के बाद भी, उन्हें ईमेल मिलते रहें. अपनी टीम के लिए ईमेल सेट अप करने के बारे में ज़्यादा जानकारी देखें.

बेहतर विकल्प: अगर आपके डोमेन के लिए, इनमें से किसी भी तरह के ईमेल पते पहले से सेट अप हैं, तो:

  • आपकी टीम के लिए मेलिंग लिस्ट (जैसे, info@your-company.com)
  • ईमेल उपनाम
  • एक से ज़्यादा डोमेन के लिए ईमेल

सेटअप टूल में सबसे ऊपर, मैन्युअल सेटअप चुनें. इस विकल्प को चुनने पर, Google Admin console खुलेगा. Admin console में, आपको यह पुष्टि करनी होगी कि आपके पास अपने डोमेन का मालिकाना हक है. इसके बाद, Google Workspace पर स्विच करने से पहले, अपने सभी उपयोगकर्ताओं, ईमेल उपनामों, और डोमेन को जोड़ना होगा.

क्या मेरे पास किसी उपयोगकर्ता का नाम बदलने या उसे मिटाने का विकल्प है?

किसी उपयोगकर्ता का नाम बदलना

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया हो

हां, उपयोगकर्ता का नाम या उपनाम या उसका ईमेल पता बदला जा सकता है. उपयोगकर्ता को उसके पुराने ईमेल पते पर भेजे गए मैसेज मिलते रहेंगे. इसके अलावा, उस ईमेल पते को किसी नए उपयोगकर्ता को असाइन किया जा सकता है.

किसी उपयोगकर्ता को मिटाना

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन या कारोबार के लिए इस्तेमाल होने वाले पसंद के मुताबिक ईमेल पते से साइन अप किया हो

अगर आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया है, तो—आपके पास अपने Google Workspace खाते से किसी उपयोगकर्ता को मिटाने का विकल्प होता है. ऐसा करने पर, उसका ऐक्सेस हट जाता है और Google Workspace का डेटा मिट जाता है. आपके पास उपयोगकर्ता के खाते का डेटा ट्रांसफ़र करने या डाउनलोड करने के विकल्प भी होते हैं.

आपके पास किसी उपयोगकर्ता को निलंबित करने का विकल्प भी होता है. ऐसा करने पर, वह अपने खाते को ऐक्सेस नहीं कर पाएगा, लेकिन उसका डेटा सुरक्षित रहेगा. उपयोगकर्ता के लिए आपसे शुल्क लिया जाता रहेगा. साथ ही, उसके ऐक्सेस को किसी भी समय वापस लाया जा सकता है.

अगर आपने कारोबार के ईमेल पते से साइन अप किया है, तो—आपके पास अपने संगठन के Google Workspace खाते से किसी उपयोगकर्ता को हटाने का विकल्प होता है. किसी उपयोगकर्ता को हटाने पर, उसका निजी खाता नहीं मिटता और न ही उसके डेटा पर कोई असर पड़ता है. किसी उपयोगकर्ता को हटाने के बाद, उसे किसी भी समय फिर से न्योता भेजा जा सकता है.

जोड़े गए या हटाए गए उपयोगकर्ताओं के लिए बिलिंग कैसे लागू होती है?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन या कारोबार के लिए इस्तेमाल होने वाले पसंद के मुताबिक ईमेल पते से साइन अप किया हो

अगर खाता सेट अप करने के दौरान, 50 से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क किया जाता है, तो आपको 50 से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के लिए, पहले से पेमेंट करना पड़ सकता है. उदाहरण के लिए, 100 उपयोगकर्ताओं को जोड़ने के लिए, आपको 50 उपयोगकर्ताओं के लिए पहले से पेमेंट करना पड़ सकता है. पेमेंट करने के बाद, सहायता टीम आपके लिए उपयोगकर्ता जोड़ने की सीमा बढ़ा सकती है. यह पहले से किया गया पेमेंट, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं है. हम इसे आपके बिलिंग खाते में क्रेडिट के तौर पर जोड़ते हैं, ताकि इसका इस्तेमाल आने वाले समय में किए जाने वाले पेमेंट के लिए किया जा सके.

खाता सेट अप करने के बाद, उपयोगकर्ताओं के लिए बिलिंग, आपके पेमेंट प्लान पर निर्भर करती है:

  • महीने के हिसाब से प्लान—आपके पास पुष्टि किए गए डोमेन वाले खातों के लिए, उपयोगकर्ताओं को जोड़ने, ईमेल से पुष्टि किए गए खातों के लिए, उपयोगकर्ताओं को न्योता भेजने, और उपयोगकर्ताओं को हटाने का विकल्प हर समय होता है. आपको हर महीने इस्तेमाल की गई सेवाओं के लिए ही पेमेंट करना होता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, महीने के हिसाब से प्लान पर जाएं.
  • सालाना/तय समय वाला प्लान—आपको Google Workspace की सदस्यता पूरे एक साल के लिए लेनी होती है. आपके पास किसी भी समय ज़्यादा लाइसेंस जोड़ने का विकल्प होता है. हालांकि, लाइसेंस की संख्या सिर्फ़ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर ही कम की जा सकती है. किसी उपयोगकर्ता को मिटाने पर, उसके लाइसेंस को किसी भी नए उपयोगकर्ता को असाइन किया जा सकता है. इसके लिए, उसे जोड़ा या न्योता भेजा जा सकता है.

    सालाना/तय समय वाले प्लान की सुविधा, आपकी सदस्यता और सेवा के लिए साइन अप करने के तरीके पर निर्भर करती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, सालाना/तय समय वाले प्लान पर जाएं.

मुझे अपनी टीम को Google Workspace पर स्विच करने के बारे में कैसे बताना चाहिए?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया हो (अगर आपने कारोबार के ईमेल पते से Google Workspace के लिए साइन अप किया है, तो न्योता पाने वाले हर उपयोगकर्ता को एक ईमेल मिलता है.)

सेटअप टूल, जोड़े गए उपयोगकर्ताओं को वेलकम मैसेज भेजता है. इस सूचना में, उनका उपयोगकर्ता नाम, कुछ समय तक काम करने वाला पासवर्ड, और Google Workspace पर स्विच करने के बारे में एक छोटा सा मैसेज शामिल होता है. वेलकम मैसेज में, अपनी पसंद के मुताबिक नोट भी जोड़ा जा सकता है.

सेटअप टूल, वेलकम मैसेज तुरंत भेजता है. हालांकि, आपके उपयोगकर्ताओं के खाते सिर्फ़ तब चालू होते हैं, जब सेटअप टूल में अपने डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि कर ली जाती है. (अगर नए उपयोगकर्ता इससे पहले साइन इन करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें एक मैसेज मिलेगा. इसमें बताया जाएगा कि उनका खाता मौजूद नहीं है.)

वेलकम मैसेज के लिए सलाह:

  • अपनी पसंद के मुताबिक मैसेज वाले सेक्शन में, एक नोट जोड़ें. इसमें बताएं कि आपकी टीम को अपने नए Google Workspace खाते में कब साइन इन करना है.
  • वेलकम मैसेज पाने के लिए, पते जोड़ते समय यह पक्का करें कि उन पतों पर पहले से ही ईमेल मिल रहे हों.

अपने डेटा को Google Workspace खाते पर माइग्रेट करना

क्या मैं अपने मौजूदा ईमेल और संपर्कों को Google Workspace में इंपोर्ट या माइग्रेट कर सकता/सकती हूं?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया हो

हां, Microsoft Outlook जैसे किसी अन्य ऐप्लिकेशन या सेवा से Google Workspace पर स्विच करने पर, अपने मौजूदा ईमेल, संपर्कों, और Calendar के डेटा को साथ लाया जा सकता है. Google Workspace में डेटा माइग्रेट करने के लिए, आपके पास कई विकल्प होते हैं. ये विकल्प, आपके संगठन के साइज़ और उस सिस्टम पर निर्भर करते हैं जिससे डेटा माइग्रेट किया जा रहा है. माइग्रेशन के विकल्पों के बारे में ज़्यादा जानें.

अगर मुझे अभी ईमेल स्विच नहीं करना है या सिर्फ़ Drive और Docs का इस्तेमाल करना है, तो क्या होगा?

यह सुविधा सिर्फ़ तब लागू होती है, जब आपने पुष्टि किए गए डोमेन से साइन अप किया हो

अगर सेटअप टूल का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो सबसे ऊपर दाएं कोने में मैन्युअल सेटअप चुनें. सेटअप टूल बंद हो जाएगा और Admin console खुलेगा. आपको ये चरण पूरे करने होंगे:

  1. अपने डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि करना.
  2. अपने उपयोगकर्ता जोड़ना.
  3. बिलिंग सेट अप करना (मुफ़्त में आज़माने की अवधि के दौरान यह ज़रूरी नहीं है).

इसके बाद, Google Workspace की सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे, Drive और Google Meet. हालांकि, Google Workspace के सर्वर पर ईमेल रूट करने के लिए, ईमेल के एमएक्स रिकॉर्ड सेट अप करने तक Gmail का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.