यहां दिए गए विकल्प, उपयोगकर्ताओं के लिए हैं. एडमिन के लिए बने उन प्रॉडक्ट के बारे में जानने के लिए जिनमें उपयोगकर्ता से कोई इनपुट नहीं लेना होता, अपने संगठन का डेटा Google Workspace पर माइग्रेट करना लेख पढ़ें.
आपके उपयोगकर्ता, अपने ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर का डेटा खुद माइग्रेट कर सकते हैं.
ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर का डेटा एक साथ माइग्रेट करना
अगर आपने Google Workspace Migration for Microsoft Outlook (GWMMO) सेट अप किया है, तो आपके उपयोगकर्ता GWMMO का इस्तेमाल करके, Microsoft Exchange खाते या स्थानीय पीएसटी फ़ाइल से ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर का डेटा, Google Workspace खाते में माइग्रेट कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, GWMMO के बारे में जानकारी लेख पढ़ें.
डेटा को अलग-अलग माइग्रेट करना
अगर आपके उपयोगकर्ता Outlook का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो वे ईमेल, संपर्क, और कैलेंडर का डेटा अलग-अलग इंपोर्ट कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने उपयोगकर्ताओं को यहां दिए गए लेखों में बताया गया तरीका पढ़ने के लिए कहें:
- ईमेल—अन्य खातों के ईमेल देखना लेख में, सभी मैसेज पाना सेक्शन पर जाएं
- संपर्क—संपर्क जोड़ना, उन्हें एक से दूसरी जगह भेजना या इंपोर्ट करना
- कैलेंडर—Google Calendar में इवेंट इंपोर्ट करना
मिलते-जुलते विषय
- Google Workspace माइग्रेशन प्रॉडक्ट मैट्रिक्स (एडमिन के लिए)
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.