यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Business Starter, Business Standard, Business Plus, Enterprise Standard, Enterprise Plus, Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, Essentials Starter, Essentials, Enterprise Essentials, Enterprise Essentials Plus, Nonprofits, G Suite Basic, और G Suite Business. अपने वर्शन की तुलना करें
अगर आपके पास Google Workspace का फ़्लेक्सिबल प्लान है, तो Workspace खाता सेट अप करते समय, Microsoft Exchange Online से ज़्यादा से ज़्यादा 10 उपयोगकर्ताओं का डेटा इंपोर्ट किया जा सकता है.
अगर आपके पास सालाना या तय समय वाला प्लान है, तो Workspace का सेट अप करते समय उपयोगकर्ताओं का डेटा इंपोर्ट करने से पहले, आपको ज़्यादा लाइसेंस खरीदने होंगे. ज़्यादा जानकारी के लिए, सालाना प्लान में लाइसेंस जोड़ना लेख पढ़ें.
इंपोर्ट करने की प्रोसेस के दौरान, Exchange Online में मौजूद उपयोगकर्ताओं का डेटा मिटाया या बदला नहीं जाता. हालांकि, उपयोगकर्ताओं की जानकारी को Workspace में कॉपी किया जाता है.
कारोबार का डेटा इंपोर्ट करना
Workspace के डोमेन का सेट अप करते समय, Microsoft के उपयोगकर्ताओं का डेटा इंपोर्ट करने के लिए, आपके पास Workspace में सुपर एडमिन का ऐक्सेस और Microsoft में ग्लोबल एडमिन का ऐक्सेस होना चाहिए.
Exchange Online के उपयोगकर्ताओं का डेटा इंपोर्ट करने के लिए:
- इंपोर्ट करने का टूल खोलें को चुनें.
- Microsoft
जारी रखें को चुनें.
- कनेक्ट करें को चुनें.
- वह खाता चुनें जिसे आपको कनेक्ट करना है
स्वीकार करें को चुनें.
- इंपोर्ट किए जाने वाले उपयोगकर्ताओं की सूची देखने के लिए, उपयोगकर्ताओं की जानकारी देखें को चुनें.
- इंपोर्ट करना शुरू करें को चुनें.
- उपयोगकर्ताओं का डेटा इंपोर्ट होने के दौरान, Microsoft खाते का सेट अप जारी रखने के लिए, सेट अप जारी रखें को चुनें.
हर उपयोगकर्ता का डेटा इंपोर्ट होने के बाद, आपको एक ईमेल मिलता है. इसमें Workspace में साइन इन करने के निर्देश दिए गए होते हैं. पक्का करें कि आपने जिस उपयोगकर्ता का डेटा इंपोर्ट किया है उसके लिए, ईमेल को दूसरे ईमेल पते पर फ़ॉरवर्ड किया जाए.
जब आपके उपयोगकर्ताओं का डेटा पूरी तरह से इंपोर्ट हो जाता है, तब उपयोगकर्ताओं के ईमेल, कैलेंडर, और संपर्कों का डेटा इंपोर्ट करने के लिए, डेटा इंपोर्ट करने वाले टूल का इस्तेमाल करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Exchange Online से क्या-क्या इंपोर्ट किया जा सकता है? लेख पढ़ें.