आईएमएपी सर्वर से Google Workspace पर माइग्रेट करना

माइग्रेशन से जुड़ी इस गाइड की मदद से, अपने संगठन के ईमेल को आईएमएपी सर्वर से Gmail में इंपोर्ट किया जा सकता है. यह सुविधा, Google Workspace के लिए उपलब्ध है. यहां दिए गए माइग्रेशन प्रॉडक्ट का इस्तेमाल, RFC 3501 के मुताबिक काम करने वाले किसी भी आईएमएपी सर्वर के साथ किया जा सकता है. इनमें Novell GroupWise, Cyrus, Courier, Dovecot, SunMail या Zimbra शामिल हैं.

माइग्रेशन के विकल्प

अगर आईएमएपी सर्वर...

तो... का इस्तेमाल करें

डेटा माइग्रेशन (नया)

इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास सुपर एडमिन की भूमिका होनी चाहिए.

  • के पास भरोसेमंद TLS सर्टिफ़िकेट नहीं है
  • को Google की सेवाओं से ऐक्सेस नहीं किया जा सकता. जैसे, इंटरनल नेटवर्क
  • लॉग इन करने के लिए, ईमेल पते के बजाय सामान्य उपयोगकर्ता नाम का इस्तेमाल करता है

Google Workspace Migration for Microsoft Exchange (GWMME)

इस प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास सुपर एडमिन की भूमिका होनी चाहिए.

ध्यान दें: आईएमएपी, Gmail या Google Workspace से माइग्रेट करते समय, डेटा माइग्रेशन की सेवा और GWMME, सिर्फ़ ईमेल और लेबल का डेटा माइग्रेट करते हैं. ट्रांसफ़र किए जाने वाले डेटा में, कैलेंडर इवेंट और संसाधन, संपर्क, Google Drive की फ़ाइलें, Google Sites या ईमेल के अलावा कोई अन्य कॉन्टेंट शामिल नहीं होता.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.