किसी दूसरे ऐप्लिकेशन से Admin console खोलना

अपने एडमिन खाते में साइन इन करने के बाद, Gmail या किसी अन्य ऐप्लिकेशन से Admin console को आसानी से खोला जा सकता है:

  1. अपने एडमिन खाते में साइन इन करने के बाद, सबसे ऊपर दाईं ओर मौजूद, ऐप्लिकेशन लॉन्चर पर क्लिक करें.
  2. एडमिन पर क्लिक करें.