कैप्चा क्या है?

CAPTCHA (Completely Automated Public Turing test to tell Computers and Humans Apart) एक तरह का सुरक्षा मेज़रमेंट है. इसे चैलेंज-रिस्पॉन्स ऑथेंटिकेशन के तौर पर जाना जाता है. CAPTCHA, स्पैम और पासवर्ड डिक्रिप्शन से आपकी सुरक्षा करता है. इसके लिए, आपसे एक आसान टेस्ट पूरा करने के लिए कहा जाता है. इससे यह साबित होता है कि आप इंसान हैं, न कि कोई कंप्यूटर. ऐसा इसलिए, क्योंकि कंप्यूटर, पासवर्ड से सुरक्षित खाते में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं.

CAPTCHA टेस्ट में दो आसान हिस्से होते हैं: अक्षरों और/या अंकों का रैंडम तरीके से जनरेट किया गया क्रम, जो डिस्टॉर्टेड इमेज के तौर पर दिखता है. इसके अलावा, एक टेक्स्ट बॉक्स होता है. टेस्ट पास करने और यह साबित करने के लिए कि आप इंसान हैं, इमेज में दिखने वाले वर्णों को टेक्स्ट बॉक्स में टाइप करें.

Google, CAPTCHA का इस्तेमाल क्यों करता है?

Google, आपकी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है. CAPTCHA, रिमोट डिजिटल ऐक्सेस से सुरक्षा देता है. इससे यह पक्का होता है कि आपके खाते को सिर्फ़ सही पासवर्ड वाला व्यक्ति ही ऐक्सेस कर पाए. CAPTCHA इसलिए काम करता है, क्योंकि कंप्यूटर डिस्टॉर्टेड इमेज बना सकते हैं और जवाब प्रोसेस कर सकते हैं. हालांकि, वे टेस्ट पास करने के लिए, किसी इंसान की तरह समस्या को पढ़ या हल नहीं कर सकते.

Google सहित कई वेब सेवाएं, CAPTCHA का इस्तेमाल करके, खाते को बिना अनुमति के ऐक्सेस करने से रोकती हैं. आपको CAPTCHA, उन अन्य साइटों पर भी दिख सकता है जो बैंक या क्रेडिट कार्ड खातों जैसी संवेदनशील जानकारी का ऐक्सेस देती हैं.

Google, CAPTCHA का इस्तेमाल कब करता है?

Google, CAPTCHA का इस्तेमाल करके, खाते के सबसे संवेदनशील ऐक्सेस पॉइंट की सुरक्षा को मज़बूत करता है. आपको CAPTCHA तब दिख सकता है, जब:

  • Google की किसी नई सेवा (Gmail, Blogger, YouTube) के लिए साइन अप किया जाता है
  • Google Workspace खाते के किसी भी वर्शन के लिए साइन अप किया जाता है
  • किसी मौजूदा खाते का पासवर्ड बदला जाता है
  • तीसरे पक्ष के डिवाइस या ऐप्लिकेशन (जैसे , iPhone, Outlook, ActiveSync वगैरह) के लिए Google की सेवाओं को सेट अप किया जाता है

मुझे CAPTCHA की इमेज देखने में परेशानी हो रही है. मैं क्या कर सकता/सकती हूं?

अगर आपको CAPTCHA की इमेज नहीं दिख रही है या टेक्स्ट पढ़ने में परेशानी हो रही है, तो नई इमेज पाने के लिए अपने ब्राउज़र को रीफ़्रेश करें.

आम तौर पर, CAPTCHA में इमेज का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, दृष्टिबाधित लोगों के लिए ऑडियो वर्शन उपलब्ध हैं. ऑडियो वर्शन ऐक्सेस करने के लिए, टेक्स्ट बॉक्स के पास दिखने वाले लिंक पर क्लिक करें. यह लिंक, ऐक्सेस के लिए बने अंतरराष्ट्रीय सिंबल की इमेज (व्हीलचेयर आइकॉन) के तौर पर दिखता है. इस इमेज के लिए, वैकल्पिक टेक्स्ट यह है, "सुनें और फिर सुनी गई संख्याएं टाइप करें." CAPTCHA की सुविधा, बहरे और अंधे लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है.

मैं "आपके कंप्यूटर नेटवर्क से असामान्य ट्रैफ़िक" वाले गड़बड़ी के मैसेज को कैसे ठीक करूं?

ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Search पर "आपके कंप्यूटर नेटवर्क से असामान्य ट्रैफ़िक" वाली समस्या हल करना लेख पढ़ें.