Android डिवाइस पर Google Admin ऐप्लिकेशन की सूचनाएं मैनेज करना

Google Admin ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने या इसे मैनेज करने के लिए, आपको एडमिन खाते से साइन इन करना होगा.

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, अपने एडमिन खाते पर स्विच करें: मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो इसके बाद अपने एडमिन खाते पर टैप करें.
  3. मेन्यू इसके बाद सेटिंग पर टैप करें.
  4. सामान्य सेटिंग में जाकर, सूचनाएं चालू या बंद करने के लिए, स्विच पर टैप करें. अगर सूचनाएं चालू हैं, तो आवाज़ और वाइब्रेशन के विकल्प चुनें.