Android डिवाइस पर, अपने Google खाते का पिन मैनेज करना

अगर आपके पास पहले से चार अंकों का Google खाते का पिन है, तो Google Admin ऐप्लिकेशन को पहली बार खोलने और उसमें साइन इन करने पर, आपको वह पिन डालना होगा. अगर आपके पास पहले से कोई पिन नहीं है, तो आपको उस समय पिन बनाने के लिए कहा जाएगा.

Admin ऐप्लिकेशन में, Google खाते के पिन को मैनेज करने के लिए, इनमें से कोई भी तरीका अपनाया जा सकता है:

Google खाते के पिन के बारे में जानकारी

पिन का इस्तेमाल करने से, मैनेज किए जा रहे Google खाते को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है. साथ ही, यह पक्का किया जा सकता है कि आपकी कंपनी के सिर्फ़ ऐसे एडमिन बदलाव करें जिनके पास इसकी अनुमति है.

पिन, किसी भी डिवाइस पर काम करता है. अगर आपके साइन इन रहने के दौरान, दूसरे लोग आपके डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो वे Google Admin ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. साथ ही, वे आपके एडमिन डेटा को भी ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे. हालांकि, ऐसा तब होगा, जब उन्हें पिन के बारे में जानकारी न हो.

पिन, Google की अन्य सेवाओं पर भी लागू होता है. जैसे, Google Play पर की गई खरीदारी को मंज़ूरी देना.

पिन, ये नहीं हो सकता:

  • वह पासवर्ड जिसका इस्तेमाल, मैनेज किए जा रहे Google खाते में साइन इन करने के लिए किया जाता है.
  • वह पिन या पासवर्ड जिसका इस्तेमाल, अपने मोबाइल डिवाइस को अनलॉक करने के लिए किया जाता है. याद रखने में आसानी के लिए, अपने डिवाइस और Google खाते के लिए एक ही पिन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

अपने Google खाते के पिन के बारे में ज़्यादा जानें.

पिन बनाना या बदलना

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, अपने एडमिन खाते पर स्विच करें: मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो इसके बाद अपना एडमिन खाता पर टैप करें.
  3. ज़रूरत पड़ने पर, Google पिन डालें.
  4. मेन्यू इसके बाद सेटिंग पर टैप करें.
  5. कोई विकल्प चुनें:
    • नया पिन बनाने के लिए, पिन सेट करें पर टैप करें.
    • पिन अपडेट करने के लिए, पिन बदलें पर टैप करें.

ध्यान दें: अगर यहां पिन बनाया या बदला जाता है, तो यह Google की उन सभी सेवाओं पर लागू होता है जिनमें पिन का इस्तेमाल किया जाता है.

यह तय करना कि पिन डालना ज़रूरी है या नहीं

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. ज़रूरत पड़ने पर, अपने एडमिन खाते पर स्विच करें: मेन्यू इसके बाद डाउन ऐरो इसके बाद अपना एडमिन खाता पर टैप करें.
  3. ज़रूरत पड़ने पर, Google पिन डालें.
  4. मेन्यू इसके बाद सेटिंग पर टैप करें.
  5. पिन के लिए पूछें पर टैप करके, इसे चालू या बंद करें.

क्या आपको पिन याद नहीं है?

  1. Google Admin ऐप्लिकेशन खोलें.
  2. Google पिन डालें स्क्रीन पर, क्या आपको पिन याद नहीं है? पर टैप करें.
  3. अपने एडमिन खाते में साइन इन करें और पिन बदलने के लिए दिया गया तरीका अपनाएं.