Workspace for Education के ग्राहकों के लिए, यह सेटिंग सिर्फ़ नई अतिरिक्त सेवाओं के लॉन्च पर लागू होती है. यह सेटिंग, रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध किसी प्रॉडक्ट या सेवा को अतिरिक्त सेवा में शामिल किए जाने पर लागू नहीं होती.
एडमिन के तौर पर, Google Admin console में नई मुख्य या अतिरिक्त सेवा जोड़े जाने पर, आपके पास सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उस सेवा को अपने-आप चालू करने का विकल्प होता है. इसके अलावा, आपके पास नई सेवाओं को शुरू में बंद रखने और फिर यह तय करने का विकल्प होता है कि उन्हें उपयोगकर्ताओं के लिए कब चालू किया जाए.
-
Google Admin console में, मेन्यू
खाता
खाते की सेटिंग
प्राथमिकताएं पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डोमेन की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- रिलीज़ से जुड़ी सेटिंग वाले सेक्शन में, नए प्रॉडक्ट पर क्लिक करें.
- इनमें से कोई विकल्प चुनें:
- रिलीज़ होने पर डिफ़ॉल्ट रूप से चालू हो जाए— सभी उपयोगकर्ता, नए प्रॉडक्ट और अतिरिक्त सेवाओं को तुरंत ऐक्सेस कर सकते हैं. ध्यान दें: सेवा चालू होने के बाद, सेवा की स्थिति सेटिंग की मदद से, किसी भी समय किसी संगठन यूनिट या उपयोगकर्ताओं के ग्रुप के लिए इसे चालू या बंद किया जा सकता है.
- रिलीज़ होने पर डिफ़ॉल्ट रूप से बंद हो जाए—उपयोगकर्ता, नए प्रॉडक्ट और अतिरिक्त सेवाओं का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब आप इन प्रॉडक्ट और सेवाओं को चालू करेंगे.
- सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.
ध्यान दें: फ़िलहाल, Google Workspace Essentials के वर्शन में, Google Workspace की सभी मुख्य सेवाएं शामिल नहीं हैं. साथ ही, यह ज़रूरी नहीं है कि आने वाली नई सेवाओं के लिए भी इन वर्शन में सहायता उपलब्ध हो. Google Workspace Essentials के वर्शन के बारे में ज़्यादा जानें.
रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध किसी प्रॉडक्ट या सेवा को अतिरिक्त सेवा में शामिल किए जाने पर
- इनमें से कोई भी शर्त पूरी होने पर, सेवा अपने-आप चालू हो जाती है:
- नए प्रॉडक्ट या सेवाएं रिलीज़ होने से जुड़ी सेटिंग, रिलीज़ होने के बाद चालू हो पर सेट है (Admin Console > खाता > खाते की सेटिंग > प्राथमिकताएं).
- सेवा की स्थिति, सभी के लिए चालू है पर सेट है (Admin Console > ऐप्लिकेशन > Google की अतिरिक्त सेवाएं > रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट या सेवाएं).
- किसी ऐप्लिकेशन को सेवा में शामिल किए जाने पर, उसे अपने-आप बंद करने के लिए, नए प्रॉडक्ट या सेवाएं रिलीज़ होने से जुड़ी सेटिंग और सेवा की स्थिति, दोनों को बंद करना होगा.
- सेवा को Google की अतिरिक्त सेवाओं में शामिल किए जाने के बाद, Admin console में सेवा की स्थिति सेटिंग की मदद से, उसके ऐक्सेस को मैनेज किया जा सकता है.
रिलीज़ होने से पहले इस्तेमाल के लिए उपलब्ध प्रॉडक्ट या सेवाओं के बारे में जानें.