Google Workspace के मोबाइल ऐप्लिकेशन के अपडेट

Google Workspace के मोबाइल ऐप्लिकेशन, खास तौर पर Android और Apple iOS डिवाइसों के लिए बनाए गए हैं. सुरक्षा और परफ़ॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए, हमारी इंजीनियरिंग टीमें किसी ऐप्लिकेशन को अपडेट करते समय, नई सुविधाओं का इस्तेमाल करती हैं. ज़्यादातर मामलों में, ये बेहतर सुविधाएं सिर्फ़ मोबाइल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) में उपलब्ध होती हैं.

अहम जानकारी: अगर आपके डिवाइस पर, ऐप्लिकेशन का मौजूदा वर्शन इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है या ओएस का पुराना वर्शन इस्तेमाल किया जा रहा है, तो हो सकता है कि आपको ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल जारी रखने से पहले, उसे अपडेट करने के लिए कहा जाए.

किन डिवाइसों को नया अपडेट मिल सकता है?

  • Android डिवाइसों के लिए, हम Android के मौजूदा और पिछले दो वर्शन के लिए अपडेट देते हैं. उदाहरण के लिए, अगर Android 10.0 सबसे नया वर्शन है, तो हम Android 9.0 Pie और Android 8.0 Oreo के लिए भी अपडेट देते हैं.
  • iOS डिवाइसों के लिए, हम ओएस के मौजूदा और पिछले मुख्य वर्शन के लिए अपडेट उपलब्ध कराते हैं.

दोनों ही मामलों में, हम सिर्फ़ ओएस के आधिकारिक और बिना बदलाव वाले वर्शन के लिए अपडेट देते हैं. इसके अलावा, Android डिवाइसों पर Android के साथ काम करने की सुविधा होनी चाहिए. साथ ही, उन पर लाइसेंस वाले Google Mobile Services होने चाहिए.

ओएस के पुराने वर्शन के लिए अपडेट कब तक मिलेंगे?

हम Android और iOS के पुराने वर्शन के लिए, अपनी पूरी कोशिश के साथ अपडेट उपलब्ध कराते हैं. ज़्यादातर मामलों में, किसी ऐप्लिकेशन को ओएस के पुराने वर्शन के लिए अपडेट न करने पर भी, वह काम करता रहता है. जिन ओएस के लिए अब अपडेट नहीं मिलते उन पर चलने वाले ऐप्लिकेशन, बिना किसी सूचना के काम करना बंद कर सकते हैं. हमारा सुझाव है कि आप अपने ओएस और ऐप्लिकेशन को हमेशा अप-टू-डेट रखें. अगर हम किसी ऐप्लिकेशन के लिए अपडेट देना बंद करने वाले हैं, तो हम आपको इसकी सूचना देंगे.


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.