Google Workspace के मोबाइल ऐप्लिकेशन, खास तौर पर Android और Apple iOS डिवाइसों के लिए बनाए गए हैं. बेहतर सुरक्षा और परफ़ॉर्मेंस के लिए, हमारी इंजीनियरिंग टीमें किसी ऐप्लिकेशन को अपडेट करते समय नई सुविधाओं का इस्तेमाल करती हैं. ज़्यादातर मामलों में, ये सुविधाएं सिर्फ़ मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) के नए वर्शन में उपलब्ध होती हैं.
अहम जानकारी: अगर ऐसे ऐप्लिकेशन इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो मौजूदा वर्शन के नहीं हैं या पुराने ओएस वर्शन पर काम कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको उनका इस्तेमाल जारी रखने से पहले, उन्हें अपडेट करने के लिए कहा जाए.
किन डिवाइसों पर नया अपडेट मिल सकता है?
- Android डिवाइसों के लिए, हम मौजूदा और पिछले दो Android वर्शन के लिए अपडेट देते हैं. उदाहरण के लिए, अगर Android 10.0 सबसे नया वर्शन है, तो हम Android 9.0 Pie और Android 8.0 Oreo के लिए भी अपडेट देते हैं.
- iOS डिवाइसों के लिए, हम ओएस के मौजूदा और पिछले मुख्य वर्शन के लिए अपडेट उपलब्ध कराते हैं.
दोनों ही मामलों में, हम सिर्फ़ ओएस के आधिकारिक और बिना बदलाव वाले वर्शन के साथ काम करते हैं. इसके अलावा, Android डिवाइसों में ये ज़रूरी शर्तें पूरी होनी चाहिए: Android के साथ काम करने वाले डिवाइस होने चाहिए और उनमें Google Mobile Services का लाइसेंस होना चाहिए.
क्या पुराने ओएस पर भी ऐसा किया जा सकता है?
हम Android और iOS के पुराने वर्शन के लिए, पूरी कोशिश करके अपडेट उपलब्ध कराते हैं. ज़्यादातर मामलों में, ऐप्लिकेशन काम करता रहेगा. भले ही, उसे पुराने ओएस के लिए अपडेट न किया गया हो. ऐसे ओएस पर काम करने वाले ऐप्लिकेशन बिना किसी सूचना के काम करना बंद कर सकते हैं जिस पर अब सहायता नहीं मिलती. हमारा सुझाव है कि आप अपने ओएस और ऐप्लिकेशन को हमेशा अप-टू-डेट रखें. अगर हम किसी ऐप्लिकेशन को बंद करने का फ़ैसला करते हैं, तो हम आपको इसकी सूचना देंगे.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.