रिपोर्ट की मदद से, ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल और सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखना

उपलब्ध रिपोर्ट और लॉग इवेंट, आपके Google Workspace या Cloud Identity वर्शन पर निर्भर करते हैं

एक एडमिन के तौर पर आपको Google Admin console में रिपोर्ट और लॉग इवेंट देखने की सुविधा मिलती है. इससे अपने संगठन में होने वाली गतिविधि की समीक्षा की जा सकती है. उदाहरण के लिए:

  • सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिमों की जांच करना
  • अपनी टीम के कार्बन फ़ुटप्रिंट और सहयोग के इस्तेमाल का विश्लेषण करना
  • कॉन्फ़िगरेशन से जुड़ी समस्याओं का पता लगाना
  • ट्रैक करें कि कौन और कब साइन इन करता है
  • एडमिन की गतिविधि का विश्लेषण करना
  • यह समझना कि उपयोगकर्ता कॉन्टेंट कैसे बनाते और शेयर करते हैं

ग्राफ़ और टेबल के ज़रिए, डोमेन लेवल के डेटा को, उपयोगकर्ता लेवल की बारीक जानकारी के साथ देखा जा सकता है.

Admin console की रिपोर्ट के टाइप

Google Admin console के रिपोर्टिंग सेक्शन में, इस तरह की रिपोर्ट शामिल होती हैं:

  • हाइलाइट रिपोर्ट—इससे आपको अपने संगठन के रुझानों और मुख्य मेट्रिक की खास जानकारी मिलती है. इसमें आपकी टीम के Google Workspace सेवाओं के इस्तेमाल, Drive में मौजूद फ़ाइलों के लिए दस्तावेज़ की दृश्यता, स्टोरेज स्पेस, फ़ाइल शेयर करने की गतिविधि, और बुनियादी सुरक्षा मेट्रिक शामिल हैं.
  • आपके पूरे संगठन के ऐप्लिकेशन की रिपोर्ट—चार्ट और ग्राफ़ की एक सीरीज़, जो आपके डोमेन के सभी उपयोगकर्ताओं और एडमिन के बारे में जानकारी दिखाती है. इसमें रुझानों की खास जानकारी और एडमिन से जुड़ी जानकारी शामिल है.
  • उपयोगकर्ता रिपोर्ट: खाते—इसमें सुरक्षा और ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल से जुड़ी गतिविधि की जानकारी की मुख्य रिपोर्ट मिलती है. इसका इस्तेमाल ऑडिट लॉग के साथ किया जा सकता है.
  • उपयोगकर्ता रिपोर्ट: ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल से जुड़ी रिपोर्ट—इससे आपको अपने संगठन में Gmail और Drive के इस्तेमाल के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है. जैसे, ईमेल से जुड़ी गतिविधि के टाइप, बनाए गए और शेयर किए गए दस्तावेज़ों की संख्या, और टीम के हर सदस्य के Drive स्टोरेज के इस्तेमाल की जानकारी.
  • उपयोगकर्ता की रिपोर्ट: सुरक्षा—इससे आपको यह आकलन करने में मदद मिलती है कि आपके डोमेन में डेटा के उल्लंघन का कितना खतरा है. साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि आपकी टीम के सदस्य दो चरणों में पुष्टि करने की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं, कौन अपने मोबाइल डिवाइसों पर तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन इंस्टॉल कर रहा है, क्या आपके डोमेन से बाहर दस्तावेज़ शेयर किए जा रहे हैं, और अन्य जानकारी.
  • ऑडिट और जांच—इससे आपको कुछ खास इवेंट के बारे में जानकारी मिलती है. जैसे, एडमिन की गतिविधि, मोबाइल गतिविधि वगैरह.
  • कार्बन फ़ुटप्रिंट—Google Workspace सेवाओं के लिए, अपने संगठन के कार्बन फ़ुटप्रिंट की समीक्षा करें.