तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन से Meet मीटिंग रिकॉर्ड करने पर, सुरक्षा से जुड़ा जोखिम हो सकता है. बाहरी ऐप्लिकेशन के ऐक्सेस को सीमित करने और अपने उपयोगकर्ताओं के लिए मीटिंग को सुरक्षित रखने के लिए, यहां दिए गए सुझावों का इस्तेमाल करें.
रिकॉर्डिंग वाले ऐप्लिकेशन ब्लॉक करना
ऐप्लिकेशन डोमेन ब्लॉक करना
Chrome Enterprise के एडमिन, तीसरे पक्ष के रिकॉर्डिंग ऐप्लिकेशन से जुड़े कुछ खास डोमेन को ब्लॉक कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, वेबसाइटों को ऐक्सेस करने की अनुमति देना या उन्हें ब्लॉक करना पर जाएं.
ऐप्लिकेशन के मालिकों से ऐक्सेस ब्लॉक करने के लिए कहें
तीसरे पक्ष का ऐप्लिकेशन बनाने वाले संगठन से संपर्क करें. उनसे अपने संगठन के लिए, उनके डोमेन का ऐक्सेस ब्लॉक करने के लिए कहें.
Chrome में ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन ब्लॉक करना
एडमिन, Chrome और ChromeOS में तीसरे पक्ष के रिकॉर्डिंग ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा सकते हैं.
- ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन को अनुमति देना या उन्हें ब्लॉक करना
- Chrome में ऐप्लिकेशन और एक्सटेंशन ब्लॉक करने का तरीका
एपीआई का ऐक्सेस ब्लॉक करना
एपीआई के बारे में जानकारी रखने वाले एडमिन, तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन को एपीआई ऐक्सेस करने से रोक सकते हैं. इससे अनचाहे ऐक्सेस को रोका जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, यह कंट्रोल करना कि तीसरे पक्ष और आपके डोमेन के मालिकाना हक वाले किन ऐप्लिकेशन की मदद से Google Workspace के डेटा को ऐक्सेस किया जा सकता है पर जाएं.
मीटिंग के दौरान ऐप्लिकेशन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाना
ऐप्लिकेशन को शामिल होने का अनुरोध करने के लिए मजबूर करना
मीटिंग के आयोजक और होस्ट, होस्ट के कंट्रोल का इस्तेमाल करके मीटिंग के दौरान या उससे पहले, मीटिंग के ऐक्सेस को सीमित कर सकते हैं. अगर उन्होंने ऐक्सेस को प्रतिबंधित पर सेट किया है, तो जिन लोगों को मीटिंग में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है वे अनुमति लेकर ही मीटिंग में शामिल हो सकते हैं.
एडमिन, इस सेटिंग को संगठन की ओर से होस्ट की जाने वाली सभी मीटिंग के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग के तौर पर सेट कर सकते हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने उपयोगकर्ताओं के लिए, मीटिंग के ऐक्सेस की सेटिंग मैनेज करना लेख पढ़ें.
मीटिंग से ऐप्लिकेशन हटाना
अगर आपको मीटिंग में तीसरे पक्ष का कोई ऐप्लिकेशन दिखता है, तो उसे मीटिंग में हिस्सा लेने वाले किसी अन्य व्यक्ति की तरह हटाया जा सकता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Meet की मीटिंग में लोगों को जोड़ना या हटाना पर जाएं.