अपने उपयोगकर्ताओं के लिए, मीटिंग के ऐक्सेस की सेटिंग मैनेज करना

सुविधा की उपलब्धता, आपके वर्शन पर निर्भर करती है. अपने वर्शन की तुलना करें

अपने संगठन के आईटी एडमिन के तौर पर, आपके पास अपने संगठन में होने वाली मीटिंग के लिए, ऐक्सेस की डिफ़ॉल्ट सेटिंग बनाने का विकल्प होता है. उपयोगकर्ता, अपनी बनाई गई मीटिंग के लिए इन सेटिंग को बदल सकते हैं.

Google Meet मीटिंग में शामिल होने के लिए, डिफ़ॉल्ट सेटिंग चुनना

आपके पास इन दोनों के लिए डिफ़ॉल्ट सेटिंग सेट करने का विकल्प होता है: क्या लोगों को मीटिंग में शामिल होने के लिए अनुमति मांगनी होगी और क्या लोग होस्ट से पहले मीटिंग में शामिल हो सकते हैं.

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई डिपार्टमेंट या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की इकाई जोड़ें पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद  ऐप्लिकेशन इसके बाद Google Workspace इसके बाद Google Meet पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. Meet की सुरक्षा सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. शामिल होना पर क्लिक करें या ऐक्सेस का टाइप पर क्लिक करें. इसके बाद, होस्ट को मीटिंग में सबसे पहले शामिल होना होगा बॉक्स को चुनें या हटाएं.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें. ग्रुप के लिए, अनसेट करें पर क्लिक करें.

    बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर ये बदलाव पहले ही दिखने लगते हैं. ज़्यादा जानें