संगठन की कोई इकाई जोड़ना

एडमिन, Google Admin console में जाकर कोई संगठन की इकाई बना सकते हैं. साथ ही, उपयोगकर्ताओं या डिवाइसों के किसी ग्रुप पर खास सेटिंग लागू कर सकते हैं.

डिफ़ॉल्ट रूप से, सभी उपयोगकर्ताओं को संगठन की टॉप (पैरंट) इकाई में रखा जाता है. पैरंट ग्रुप में कुछ खास उपयोगकर्ताओं को ग्रुप करने के लिए, फ़ाइनेंस या मानव संसाधन जैसी चाइल्ड ओयू बनाए जा सकते हैं. संगठन की मुख्य इकाई (पैरंट) की सेटिंग, उप-इकाइयों पर लागू होती हैं. हालांकि, हर इकाई के लिए अलग-अलग सेटिंग लागू की जा सकती हैं.

संगठन के स्ट्रक्चर के बारे में ज़्यादा जानें.

ध्यान दें: एडमिन के तौर पर, खुद को किसी दूसरी संगठनात्मक इकाई में नहीं ले जाया जा सकता.

नई संगठनात्मक इकाई बनाने का तरीका

यह तरीका पूरा करने के लिए, आपके पास एडमिन के ज़रूरी अधिकार होने चाहिए. आपके पास मौजूद अधिकारों के आधार पर, ऐसा हो सकता है कि आपको इन चरणों को पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल न दिखें. एडमिन के अधिकारों के बारे में ज़्यादा जानें.
  1. Google Admin console में, एडमिन खाते से साइन इन करें.

    एडमिन खाते के बिना Admin console को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता.

  2. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डायरेक्ट्री इसके बाद संगठन की इकाइयां पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास संगठनात्मक इकाइयों से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  3. उस संगठन पर कर्सर घुमाएं जिसमें आपको बदलाव करना है. इसके बाद, संगठन की नई इकाई बनाएं पर क्लिक करें.

  4. संगठनात्मक इकाई का नाम फ़ील्ड में, नए ग्रुप का नाम डालें.

    ध्यान दें: संगठन की इकाइयों के नाम में "/" वर्ण का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

  5. (ज़रूरी नहीं) संगठन के बारे में जानकारी जोड़ने के लिए, इसे ब्यौरा फ़ील्ड में डालें.

  6. (ज़रूरी नहीं) संगठन को किसी दूसरे पैरंट संगठन के तहत रखने के लिए:

    1. संगठन की पैरंट इकाई में जाकर, बदलाव करें पर क्लिक करें.
    2. कोई पैरंट संगठन चुनें.
    3. हो गया पर क्लिक करें.
  7. बनाएं पर क्लिक करें.

संगठन की इकाइयां पेज पर सबसे ऊपर बाईं ओर मौजूद, जोड़ें पर क्लिक करके भी कोई संगठन जोड़ा जा सकता है.

अगले चरण

अब आपके पास नई संगठनात्मक इकाई है. इसमें उपयोगकर्ताओं और डिवाइसों को जोड़ा जा सकता है. साथ ही, सेवाओं को चालू किया जा सकता है और सेटिंग लागू की जा सकती हैं.

  1. उपयोगकर्ताओं को अपनी नई संगठनात्मक इकाई में ले जाएं या डिवाइसों को ले जाएं.

  2. Google की सेवाएं चालू करें और संगठन की नई इकाई के लिए सेटिंग लागू करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, Google Workspace के उपयोगकर्ताओं के लिए किसी सेवा को चालू या बंद करना और अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए सेवा की सेटिंग बदलना पर जाएं.