Admin console में मौजूद नहीं हैं Groups for Business की ये सेटिंग

यह पेज, उन एडमिन के लिए है जो किसी संगठन के लिए ग्रुप मैनेज करते हैं. अगर आप एडमिन नहीं हैं और आपको अपने ग्रुप मैनेज करने में मदद चाहिए, तो लर्निंग सेंटर पर जाएं. इसके लिए, Groups for Business को चालू करना ज़रूरी है

अगर आपको अपने Admin console में Google Groups for Business की सेटिंग नहीं दिखती हैं, तो:

  • पक्का करें कि आपके संगठन की टॉप-लेवल इकाई के लिए, यह सेवा चालू हो.
  • Admin console की भाषा बदलकर अंग्रेज़ी करें. Google Groups for Business की सेटिंग सिर्फ़ अंग्रेज़ी में उपलब्ध हैं. अगर Admin console किसी दूसरी भाषा में दिख रहा है, तो आपको सेटिंग नहीं दिखेंगी.

Admin console की भाषा अंग्रेज़ी पर सेट करना

Admin console की भाषा बदलना

  1. Google Admin console में, एडमिन खाते से साइन इन करें.

    अगर आपने एडमिन खाते से साइन इन नहीं किया है, तो Google Admin console को ऐक्सेस नहीं किया जा सकता.

  2. अपने कंप्यूटर पर, 'सर्च सेटिंग' पेज पर जाएं.
  3. बाईं ओर, भाषाएं पर क्लिक करें.
  4. आपको Google के प्रॉडक्ट किस भाषा में इस्तेमाल करने हैं में जाकर, अपनी भाषा बदलकर अंग्रेज़ी करें.
  5. पेज पर सबसे नीचे, सेव करें पर क्लिक करें.

भाषा की सेटिंग बदलने के बाद, ब्राउज़र को बंद करके, फिर से चालू करें.

उपलब्ध भाषाएं

Admin console में वही भाषा इस्तेमाल की जाती है जिसे आपने Google खाते की सेटिंग में चुना है. Admin console के लिए उपलब्ध भाषाओं को, अपने Admin console के लिए कोई भाषा चुनना लेख में देखें.

भाषा बदलने में आने वाली समस्याएं ठीक करना

भाषा की सेटिंग बदलने के बारे में ज़्यादा जानें.