अगर आपको Google Workspace या Google Cloud Identity के सुपर एडमिन खाते का पासवर्ड रीसेट करने में मदद के लिए, Google Workspace की सहायता टीम से संपर्क करना है, तो आपसे यह साबित करने के लिए कि खाता आपका है, ये जानकारी मांगी जा सकती है.
आपने Google Workspace खाता कब बनाया था
अगर आपको यह नहीं पता कि आपने Google Workspace खाता कब बनाया था, तो यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे यह पता लगाया जा सकता है:
- साइन अप करने के लिए इस्तेमाल किया गया अपना शुरुआती ईमेल ढूंढें. अपने खाते को वापस पाने के लिए दिए गए ईमेल खाते में, gsuite-noreply@google.com से मिला स्वागत मैसेज खोजें. इसके अलावा, उस ईमेल खाते में भी खोजें जिसका इस्तेमाल आपने साइन अप करते समय किया था.
- अपने संपर्कों से पूछें. अगर आप Gmail का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों से पूछें कि उन्हें आपके खाते से पहला ईमेल कब मिला था.
- इससे जुड़े इवेंट या खरीदारियों के बारे में सोचें. यह याद करने की कोशिश करें कि आपने अपना खाता कब बनाया था. जैसे, जब आपने:
- कोई अहम काम शुरू किया था, जैसे कि कोई कारोबार.
- कोई नया डिवाइस खरीदा था. कोई रसीद या कॉन्ट्रैक्ट देखें, जो आपके काम आ सकता है.
- या जब पहली बार आपके खाते के लिए शुल्क लिया गया था.
आपने Google Workspace को पिछली बार कब पेमेंट किया था
यह देखने के लिए कि Google Workspace ने आपके क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से पिछली बार कब शुल्क लिया था, अपना क्रेडिट कार्ड या बैंक स्टेटमेंट देखें.
सहायता टीम की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली शब्दावली के बारे में ज़्यादा जानें
Google Workspace की सहायता टीम, आपसे जानकारी मांग सकती है या ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकती है जिनसे आप परिचित न हों. यहां कुछ सामान्य शब्द और उनकी परिभाषाएं दी गई हैं:
- डोमेन एलियास यह एक अतिरिक्त डोमेन होता है, जिसे अपने प्राइमरी Google Workspace खाते में जोड़ा जा सकता है. इससे आपके उपयोगकर्ताओं को उनके प्राइमरी पतों के अलावा, दूसरे ईमेल पते भी मिल जाते हैं.
- सेकंडरी डोमेन यह एक अतिरिक्त डोमेन होता है, जो आपके प्राइमरी खाते के डोमेन से जुड़ा होता है. इस डोमेन पर उपयोगकर्ता खाते बनाए जा सकते हैं.
- ग्रुप यह आपके डोमेन के उपयोगकर्ताओं के सबसेट के लिए सेट अप किया गया ग्रुप होता है. जैसे, कोई खास विभाग या सेवा ग्रुप. इसका अपना ईमेल पता होता है. जैसे, salesgroup@yourbusiness.com.
- उपयोगकर्ता यह एक ऐसा निजी खाता होता है जिसे आपके संगठन में किसी व्यक्ति के लिए बनाया जाता है, ताकि वह Google की सेवाओं का इस्तेमाल कर सके.
- सेकंडरी/खाता वापस पाने के लिए दिया गया ईमेल पता यह वह ईमेल पता होता है जो आपने Google Workspace के लिए पहली बार साइन अप करते समय दिया था. यह आपके खाते के लिए इस्तेमाल किए गए डोमेन से अलग कोई ईमेल पता होता है. Google, इस पते पर कभी-कभी खाते और सेवाओं से जुड़ी अहम सूचनाएं भेजता है.
- बैंक ट्रांसफ़र रेफ़रंस नंबर यह आपके खास ट्रांसफ़र के लिए असाइन किया गया एक यूनीक रेफ़रंस नंबर होता है. इसे कभी-कभी पेमेंट आईडी भी कहा जाता है.