यह पेज, डायरेक्ट्री सिंक के बारे में है. अगर Google Cloud डायरेक्ट्री सिंक (जीसीडीएस) का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो जीसीडीएस पर जाएं. डायरेक्ट्री सिंक, फ़िलहाल पब्लिक बीटा में उपलब्ध है.
अब आपको Google Admin console में डायरेक्ट्री सिंक का इस्तेमाल करके, अपनी बाहरी डायरेक्ट्री को कनेक्ट करना होगा. इसके बाद, अन्य बाहरी डायरेक्ट्री जोड़ी जा सकती हैं और एक साथ कई डायरेक्ट्री से कनेक्ट किया जा सकता है.
डायरेक्ट्री के कई कॉन्फ़िगरेशन सेट अप किए जा सकते हैं. हालांकि, इन्हें अलग-अलग Microsoft Active Directory (AD) या Microsoft Azure Active Directory (Azure AD) सर्वर से कनेक्ट करना होगा. एक से ज़्यादा डायरेक्ट्री कॉन्फ़िगरेशन को, किसी एक बाहरी डायरेक्ट्री सर्वर से कनेक्ट नहीं किया जा सकता.
कोई बाहरी डायरेक्ट्री जोड़ना
Azure AD डायरेक्ट्री जोड़ना
शुरू करने से पहले
- पक्का करें कि आपका डिवाइस, सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें लेख पढ़ें.
- admin.google.com/ac/sync से आने वाले पॉप-अप की अनुमति दें.
डायरेक्ट्री जोड़ना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
डायरेक्ट्री सिंक पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डायरेक्ट्री सिंक की सेटिंग मैनेज करने का अधिकार होना चाहिए.
डायरेक्ट्री को मैनेज करने की भूमिका वाला एक सेवा खाता अपने-आप बन जाता है. डायरेक्ट्री सिंक, इस खाते का इस्तेमाल करके आपके Google Cloud डायरेक्ट्री के डेटा को ऐक्सेस करता है.
- Azure Active Directory जोड़ें
जारी रखें पर क्लिक करें.
- डायरेक्ट्री का नाम में, अपनी डायरेक्ट्री के लिए कोई नाम डालें. साथ ही, विकल्प के तौर पर कोई ब्यौरा जोड़ें.
- अनुमति दें और सेव करें पर क्लिक करें.
- अपने Microsoft क्रेडेंशियल डालें.
क्रेडेंशियल के पास, उपयोगकर्ताओं और ग्रुप को पढ़ने का ऐक्सेस होना चाहिए.
- **अपने संगठन की ओर से सहमति दें** बॉक्स पर सही का निशान लगाएं  **स्वीकार करें** पर क्लिक करें.
- अगर आपको कनेक्शन पूरा हुआ मैसेज मिलता है, तो जारी रखें पर क्लिक करें.
- अगर आपको कनेक्शन पूरा नहीं हुआ मैसेज मिलता है, तो फिर से कोशिश करें पर क्लिक करें.
- अपनी नई बनाई गई डायरेक्ट्री पर क्लिक करें और पक्का करें कि आपने admin.google.com/ac/sync से आने वाले पॉप-अप की अनुमति दी हो.
- कनेक्शन पूरा न होने की वजहों की समीक्षा करें और कनेक्शन पूरा न होने की समस्या को हल करें (इस पेज पर नीचे).
- सभी समस्याओं को ठीक करें और फिर से कनेक्ट करने की कोशिश करें.
AD डायरेक्ट्री जोड़ना
शुरू करने से पहले
- पक्का करें कि आपका डिवाइस, सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पूरी करता हो. ज़्यादा जानकारी के लिए, सिस्टम से जुड़ी ज़रूरी शर्तें लेख पढ़ें.
- डेटा कनेक्टर एपीआई चालू करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, डेटा कनेक्टर एपीआई चालू करना लेख पढ़ें.
डायरेक्ट्री जोड़ना
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
डायरेक्ट्री सिंक पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास डायरेक्ट्री सिंक की सेटिंग मैनेज करने का अधिकार होना चाहिए.
डायरेक्ट्री को मैनेज करने की भूमिका वाला एक सेवा खाता अपने-आप बन जाता है. डायरेक्ट्री सिंक, इस खाते का इस्तेमाल करके आपके Google Cloud डायरेक्ट्री के डेटा को ऐक्सेस करता है.
- Active Directory जोड़ें
जारी रखें पर क्लिक करें.
- डायरेक्ट्री का नाम में, अपनी डायरेक्ट्री के लिए कोई नाम डालें. साथ ही, विकल्प के तौर पर कोई ब्यौरा जोड़ें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- प्रोजेक्ट आईडी में, Google Cloud के उस प्रोजेक्ट का आईडी डालें जिसमें आपने VPC ऐक्सेस कनेक्टर बनाया है.
- VPC ऐक्सेस कनेक्टर का नाम में, Google Cloud में सेट अप किए गए VPC ऐक्सेस कनेक्टर का नाम डालें. यह फ़ॉर्मैट इस्तेमाल करें:
projects/project id/locations/VPC location/connectors/VPC connector name
VPC की जगह और VPC कनेक्टर के नाम की वैल्यू ढूंढने के लिए, अपने Google Cloud प्रोजेक्ट में VPC नेटवर्क
सर्वरलेस VPC ऐक्सेस पर क्लिक करें और अपना VPC ऐक्सेस कनेक्टर ढूंढें. VPC कनेक्टर के नाम के लिए, नाम पर जाएं. VPC की जगह के लिए, इलाका पर जाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- Active Directory सर्वर की जानकारी में, यह जानकारी डालें:
- होस्ट—आपके AD सर्वर का आईपी पता या पूरी तरह से क्वालिफ़ाइड डोमेन नेम.
- पोर्ट—636.
- कनेक्शन का टाइप—कनेक्शन का टाइप चुनें.
- बेस डीएन—AD में बेस डिस्टिंग्विश्ड नेम (डीएन). बेस डीएन का इस्तेमाल, सभी खोजों के लिए रूट के तौर पर किया जाता है. सिंक सेट अप करते समय, इसे बाद में बदला जा सकता है.
उदाहरण: ou=Sales, dc=example, dc=com
- डीएनएस सर्वर—डीएनएस सर्वर, जो आपके AD होस्ट नेम को हल कर सकता है.
- अनुमति मिला खाता और पासवर्ड—उस खाते का उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड जिसके पास आपके AD सर्वर के डेटा का ऐक्सेस है. आम तौर पर, यह सेवा खाता होता है.
- सर्टिफ़िकेट—TLS क्लाइंट सर्टिफ़िकेट. **सर्टिफ़िकेट अटैच करें** पर क्लिक करें. इसके बाद, अपने सर्टिफ़िकेट पर जाएं और पुष्टि करें.
- सेव करें और कनेक्शन की जांच करें पर क्लिक करें.
इस प्रोसेस में एक मिनट तक लग सकता है. अगर आपने जांच पूरी होने से पहले विंडो बंद कर दी, तो Admin के ऑडिट लॉग में नतीजे देखे जा सकते हैं. अगर जांच में गड़बड़ी मिलती है, तो आपको डायरेक्ट्री की जानकारी फिर से डालने के लिए कहा जाता है.
- जारी रखें पर क्लिक करें या कनेक्शन पूरा न होने की समस्या को हल करें (इस पेज पर नीचे).
कनेक्शन पूरा न होने की समस्या को हल करना
अगर आपका कनेक्शन पूरा नहीं होता है, तो कनेक्शन की स्थिति वाले पेज पर, कनेक्शन पूरा न होने की वजह के बारे में जानकारी देखी जा सकती है. कनेक्शन से जुड़ी समस्या को हल करने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, डायरेक्ट्री सिंक के लॉग इवेंट की जांच करना लेख पढ़ें.
किसी डायरेक्ट्री में बदलाव करना
- उस बाहरी डायरेक्ट्री के नाम पर क्लिक करें जिसमें आपको बदलाव करना है.
- सिंक की सुविधा बंद करने के लिए, सिंक की स्थिति के बगल में मौजूद, बंद करें
पर क्लिक करें.
- चुनी गई डायरेक्ट्री की जानकारी अपडेट करें.
- सेव करें और कनेक्शन की जांच करें पर क्लिक करें.
- ज़रूरत पड़ने पर, सिंक की सुविधा फिर से चालू करें.
कोई डायरेक्ट्री हटाना
अहम जानकारी: बाहरी डायरेक्ट्री हटाने से पहले, पक्का करें कि आपने उसमें मौजूद ज़रूरी जानकारी सेव कर ली हो. किसी बाहरी डायरेक्ट्री को हटाने पर, कनेक्शन और सिंक का सेटअप मिट जाता है. आपके Google Cloud डायरेक्ट्री में सिंक किया गया डेटा सेव रहता है.
- डायरेक्ट्री की जानकारी वाले पेज पर, सिंक की स्थिति के बगल में मौजूद, बंद करें
पर क्लिक करें.
- मिटाएं
मिटाएं पर क्लिक करें.
Azure AD कनेक्शन को फिर से अनुमति देना
Azure AD कनेक्शन को फिर से अनुमति दी जा सकती है और पुष्टि करने वाले टोकन को रिन्यू किया जा सकता है.
- उस बाहरी डायरेक्ट्री के नाम पर क्लिक करें जिसे आपको फिर से अनुमति देनी है.
- सिंक की सुविधा बंद करने के लिए, सिंक की स्थिति के बगल में मौजूद, बंद करें
पर क्लिक करें.
- फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
- अपने Microsoft क्रेडेंशियल डालें.
- अपने संगठन की ओर से सहमति दें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं
स्वीकार करें पर क्लिक करें.
- ज़रूरत पड़ने पर, सिंक की सुविधा फिर से चालू करें.
संबंधित विषय
अगला चरण
सिंक करने के लिए, उपयोगकर्ता को कॉन्फ़िगर करें
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.