Fuze के लिए उपयोगकर्ता का प्रावधान कॉन्फ़िगर करना

उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा (ऑटोप्रोविज़निंग) सेट अप की जा सकती है. इससे Google Workspace में उपयोगकर्ता के खातों में किए गए बदलाव, तीसरे पक्ष के इस ऐप्लिकेशन के साथ अपने-आप सिंक हो जाएंगे.

उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा, सिर्फ़ चालू, निलंबित या मिटाए गए उपयोगकर्ताओं के लिए काम करती है. यह सुविधा, संग्रहित किए गए उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं करती.

शुरू करने से पहले

उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा सेट अप करने से पहले, आपको Fuze के लिए एसएसओ सेट अप करना होगा. इसके लिए, Fuze cloud app पर जाएं.

उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा सेट अप करना

ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस टोकन पाना

ऐक्सेस टोकन पाने के लिए, Fuze की सहायता टीम से संपर्क करें.

उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा सेट अप करना

ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोप्रोविज़निंग सेट अप करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Fuze पर क्लिक करें.
  3. **ऑटोप्रोविज़निंग** के लिए, **ऑटोप्रोविज़निंग कॉन्फ़िगर करें** पर क्लिक करें.
  4. ऐक्सेस टोकन के लिए, Fuze से मिला ऐक्सेस टोकन चिपकाएं.
  5. जारी रखें पर क्लिक करें.
  6. ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट के लिए, पुष्टि करें कि सभी ज़रूरी एट्रिब्यूट—जिनके साथ तारा (*) का निशान लगा है—Google डायरेक्ट्री के एट्रिब्यूट से मैप किए गए हों. अगर ऐसा नहीं है, तो डाउन ऐरो पर क्लिक करें और उन्हें उनके सही एट्रिब्यूट से मैप करें.

  7. जारी रखें पर क्लिक करें.
  8. (ज़रूरी नहीं) ऑटोप्रोविज़निंग को उपयोगकर्ताओं के खास ग्रुप तक सीमित करने के लिए:
    1. ग्रुप खोजें के लिए, ग्रुप के नाम के एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें, ग्रुप का नाम चुनें, और दायरा चुनें.
    2. कोई अन्य ग्रुप जोड़ें.
    3. (ज़रूरी नहीं) किसी ग्रुप को हटाने के लिए, हटाएं पर क्लिक करें.

      अगर किसी ग्रुप में, दूसरे डोमेन या आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता शामिल हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम नहीं करेगी.

  9. जारी रखें पर क्लिक करें.
  10. तय करें कि ऐप्लिकेशन बंद होने या Google Workspace खाते के निलंबित या मिटाए जाने के बाद, उपयोगकर्ता कितने समय तक ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस कर सकते हैं. Fuze में, उनके खाते को निलंबित किया जा सकता है. हर विकल्प के लिए, समयसीमा अलग-अलग सेट की जा सकती है. साथ ही, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 21 दिनों के बाद का विकल्प चुना जा सकता है.
    1. ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:
      • किसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप्लिकेशन बंद होने पर
      • Google से किसी उपयोगकर्ता को निलंबित किए जाने पर
      • Google से किसी उपयोगकर्ता को मिटाए जाने पर
    2. पूरा करें पर क्लिक करें.
  11. ऑटोप्रोविज़निंग चालू करें.
  12. पुष्टि करने के लिए, चालू करें पर क्लिक करें.

ऑटोप्रोविज़निंग की जानकारी में बदलाव करना

उपयोगकर्ता के उन ग्रुप में बदलाव करना जिनके लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू है

अगर आपने कुछ संगठनात्मक इकाइयों के लिए ऐप्लिकेशन चालू किया है, तो जोड़े गए ग्रुप के सिर्फ़ वे उपयोगकर्ता ऑटोप्रोविज़निंग के दायरे में आएंगे जो उन संगठनात्मक इकाइयों के सदस्य भी हैं.

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Fuze पर क्लिक करें.
  3. ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
  4. **ऑटोप्रोविज़निंग का दायरा** के लिए, **बदलाव करें** पर क्लिक करें.
  5. ग्रुप खोजें के लिए, ग्रुप के नाम के एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें, ग्रुप का नाम चुनें, और दायरा चुनें.

  6. कोई अन्य ग्रुप जोड़ें.
  7. (ज़रूरी नहीं) किसी ग्रुप को हटाने के लिए, हटाएं पर क्लिक करें.

    अगर किसी ग्रुप में, दूसरे डोमेन या आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता शामिल हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम नहीं करेगी.

  8. अपडेट करें पर क्लिक करें.

ऑटोप्रोविज़निंग बंद होने की समयसीमा में बदलाव करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Fuze पर क्लिक करें.
  3. ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
  4. **ऑटोप्रोविज़निंग बंद होने की समयसीमा** के लिए, **बदलाव करें** पर क्लिक करें.
  5. तय करें कि ऐप्लिकेशन बंद होने या Google Workspace खाते के निलंबित या मिटाए जाने के बाद, उपयोगकर्ता कितने समय तक ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस कर सकते हैं. Fuze में, उनके खाते को निलंबित किया जा सकता है. हर विकल्प के लिए, समयसीमा अलग-अलग सेट की जा सकती है. साथ ही, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 21 दिनों के बाद का विकल्प चुना जा सकता है.
    ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें.
    • किसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप्लिकेशन बंद होने पर
    • Google से किसी उपयोगकर्ता को निलंबित किए जाने पर
    • Google से किसी उपयोगकर्ता को मिटाए जाने पर
  6. अपडेट करें पर क्लिक करें.

ऑटोप्रोविज़निंग बंद करना और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी मिटाना

कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी को मिटाए बिना, ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोप्रोविज़निंग बंद किया जा सकता है. इसके अलावा, ऑटोप्रोविज़निंग बंद करके, कॉन्फ़िगरेशन की सारी जानकारी मिटाई जा सकती है.

ऑटोप्रोविज़निंग बंद करना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोप्रोविज़निंग बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी बनाए रखने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Fuze पर क्लिक करें.
  3. कोई विकल्प चुनें:
    • ऑटोप्रोविज़निंग बंद करें.
    • ऑटोप्रोविज़निंग इसके बाद स्टेटस इसके बाद बंद करें पर क्लिक करें.
  4. पुष्टि करने के लिए, बंद करें पर क्लिक करें.

ऑटोप्रोविज़निंग बंद करना और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी मिटाना

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Fuze पर क्लिक करें.
  3. ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
  4. कॉन्फ़िगरेशन मिटाने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
  5. ऑटोप्रोविज़निंग बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की सारी जानकारी मिटाने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
    मौजूदा उपयोगकर्ताओं को Fuze से नहीं हटाया जाएगा. वे अब भी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस्तेमाल की जानकारी की समीक्षा करना

एडमिन लॉग इवेंट ब्यौरा
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता बनाना ऑटोप्रोविज़निंग से बनाए गए उपयोगकर्ता
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता को अपडेट करना ऑटोप्रोविज़निंग से अपडेट किए गए उपयोगकर्ता
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता को निलंबित करना ऑटोप्रोविज़निंग से निलंबित किए गए उपयोगकर्ता
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता के निलंबन को रद्द करना ऑटोप्रोविज़निंग से फिर से चालू किए गए उपयोगकर्ता
गड़बड़ी के मैसेज पूरे नहीं किए जा सके अनुरोध

अगर ऑटोप्रोविज़निंग काम करना बंद कर दे, तो…

कभी-कभी, खाते में कोई गतिविधि न होने या Fuze के एडमिन पासवर्ड में बदलाव होने की वजह से, ऑटोप्रोविज़निंग काम करना बंद कर देता है. Google Workspace में उपयोगकर्ता के खातों को ऐप्लिकेशन के साथ सिंक करने के लिए, आपको ऑटोप्रोविज़निंग को फिर से अनुमति देनी होगी.

यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद ऐप्लिकेशन इसके बाद वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.

    यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.

  2. Fuze पर क्लिक करें.
  3. ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
  4. ऐप्लिकेशन को अनुमति देना के लिए, फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
  5. ऐक्सेस टोकन के लिए, Fuze से मिला ऐक्सेस टोकन डालें.

    अगर आपको कोई दूसरा टोकन जनरेट करना है, तो ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस टोकन पाना में दिया गया तरीका अपनाएं. यह तरीका, इस पेज पर पहले भी बताया गया है.

  6. फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.

ऑटोप्रोविज़निंग के काम न करने की अन्य वजहों के बारे में जानने के लिए, ऐप्लिकेशन का दस्तावेज़ देखें.

Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.