उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा (ऑटोप्रोविज़निंग) सेट अप की जा सकती है. इससे, Google Workspace में उपयोगकर्ता के खातों में किए गए बदलाव, तीसरे पक्ष के इस ऐप्लिकेशन के साथ अपने-आप सिंक हो जाएंगे.
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा, सिर्फ़ चालू, निलंबित या मिटाए गए उपयोगकर्ताओं के लिए काम करती है. यह सुविधा, संग्रहित किए गए उपयोगकर्ताओं के लिए काम नहीं करती.
शुरू करने से पहले
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा सेट अप करने से पहले, आपको Trello के लिए एसएसओ सेट अप करना होगा. इसके लिए, Trello क्लाउड ऐप्लिकेशन पर जाएं.
उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा सेट अप करना
ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस टोकन पाना
- https://trello.com/enterprise/{enterpriseName}/token पर जाएं. यहां {enterpriseName} को अपने Trello एंटरप्राइज़ के नाम से बदलें. इसके बाद, Trello के एडमिन खाते से साइन इन करें.
- एपीआई टोकन बनाएं और उसे सेव करें.
ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोप्रोविज़निंग सेट अप करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Trello पर क्लिक करें.
- **ऑटोप्रोविज़निंग** के लिए, **ऑटोप्रोविज़निंग कॉन्फ़िगर करें** पर क्लिक करें.
- ऐक्सेस टोकन के लिए, Trello से कॉपी किया गया एपीआई टोकन चिपकाएं.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
-
ऐप्लिकेशन के एट्रिब्यूट के लिए, पुष्टि करें कि सभी ज़रूरी एट्रिब्यूट—जिनके साथ तारा (*) लगा है—Google डायरेक्ट्री के एट्रिब्यूट से मैप किए गए हों. अगर ऐसा नहीं है, तो डाउन ऐरो
पर क्लिक करें और उन्हें उनके सही एट्रिब्यूट से मैप करें.
- जारी रखें पर क्लिक करें.
- (ज़रूरी नहीं) ऑटोप्रोविज़निंग को उपयोगकर्ताओं के खास ग्रुप तक सीमित करने के लिए:
- ग्रुप खोजें के लिए, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें, ग्रुप का नाम चुनें, और दायरा चुनें.
- कोई अन्य ग्रुप जोड़ें.
- (ज़रूरी नहीं) किसी ग्रुप को हटाने के लिए, हटाएं
पर क्लिक करें.
अगर किसी ग्रुप में, दूसरे डोमेन या आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता शामिल हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम नहीं करेगी.
- यह तय करें कि ऐप्लिकेशन बंद होने या Google Workspace खाते के निलंबित या मिटाए जाने के बाद, उपयोगकर्ताओं के पास कितने समय तक ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस रहेगा. आपके पास Trello में उनके खाते को निलंबित करने का विकल्प होता है. हर विकल्प के लिए, समयसीमा अलग-अलग सेट की जा सकती है. साथ ही, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 21 दिनों के बाद का विकल्प चुना जा सकता है:
- ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:
- किसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप्लिकेशन बंद होने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता के निलंबित होने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता के मिटाए जाने पर
- पूरा करें पर क्लिक करें.
- ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:
- ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू करें.
- पुष्टि करने के लिए, चालू करें पर क्लिक करें.
ऑटोप्रोविज़निंग की जानकारी में बदलाव करना
उपयोगकर्ता के उन ग्रुप में बदलाव करना जिनके लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू है
अगर आपने संगठन की कुछ इकाइयों के लिए ऐप्लिकेशन चालू किया है, तो जोड़े गए ग्रुप के सिर्फ़ उन उपयोगकर्ताओं के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम करेगी जो उन इकाइयों के सदस्य भी हैं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Trello पर क्लिक करें.
- ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
- **ऑटोप्रोविज़निंग का दायरा** के लिए, **बदलाव करें** पर क्लिक करें.
-
ग्रुप खोजें के लिए, ग्रुप के नाम का एक या उससे ज़्यादा अक्षर डालें, ग्रुप का नाम चुनें, और दायरा चुनें.
- कोई अन्य ग्रुप जोड़ें.
- (ज़रूरी नहीं) किसी ग्रुप को हटाने के लिए, हटाएं
पर क्लिक करें.
अगर किसी ग्रुप में, दूसरे डोमेन या आपके संगठन से बाहर के उपयोगकर्ता शामिल हैं, तो उन उपयोगकर्ताओं के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम नहीं करेगी.
- अपडेट करें पर क्लिक करें.
ऑटोप्रोविज़निंग बंद होने की समयसीमा में बदलाव करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Trello पर क्लिक करें.
- ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
- **ऑटोप्रोविज़निंग बंद होने की समयसीमा** के लिए, **बदलाव करें** पर क्लिक करें.
- यह तय करें कि ऐप्लिकेशन बंद होने या Google Workspace खाते के निलंबित या मिटाए जाने के बाद, उपयोगकर्ताओं के पास कितने समय तक ऐप्लिकेशन का ऐक्सेस रहेगा. आपके पास Trello में उनके खाते को निलंबित करने का विकल्प होता है. हर विकल्प के लिए, समयसीमा अलग-अलग सेट की जा सकती है. साथ ही, 24 घंटे के अंदर या एक, सात या 21 दिनों के बाद का विकल्प चुना जा सकता है.
ज़रूरत के हिसाब से, इनमें से हर सेटिंग के लिए विकल्प चुनें:- किसी उपयोगकर्ता के लिए ऐप्लिकेशन बंद होने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता के निलंबित होने पर
- Google से किसी उपयोगकर्ता के मिटाए जाने पर
- अपडेट करें पर क्लिक करें.
ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करना और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी मिटाना
कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी को मिटाए बिना, ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद की जा सकती है. इसके अलावा, ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करके, कॉन्फ़िगरेशन की सारी जानकारी मिटाई जा सकती है.
ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करना
ऐप्लिकेशन के लिए ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी सेव रखने के लिए:
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Trello पर क्लिक करें.
-
कोई विकल्प चुनें:
- ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करें.
- ऑटोप्रोविज़निंग
स्टेटस
बंद करें पर क्लिक करें.
- पुष्टि करने के लिए, बंद करें पर क्लिक करें.
ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करना और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी मिटाना
-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Trello पर क्लिक करें.
- ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
- कॉन्फ़िगरेशन मिटाने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
- ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा बंद करने और कॉन्फ़िगरेशन की सारी जानकारी मिटाने के लिए, मिटाएं पर क्लिक करें.
मौजूदा उपयोगकर्ताओं को Trello से नहीं हटाया जाएगा. वे अब भी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस्तेमाल की जानकारी की समीक्षा करना
- ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा चालू करने के बाद, इस्तेमाल की जानकारी की समीक्षा की जा सकती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा की निगरानी करना लेख पढ़ें.
- पिछले 30 दिनों के लिए, इस्तेमाल की यह जानकारी देखी जा सकती है:
| एडमिन लॉग इवेंट | ब्यौरा |
|---|---|
| उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता बनाना | ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा से बनाए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता को अपडेट करना | ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा से अपडेट किए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता को निलंबित करना | ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा से निलंबित किए गए उपयोगकर्ता |
| उपयोगकर्ता के खातों को अपने-आप प्रावधान करने की सुविधा से उपयोगकर्ता के निलंबन को रद्द करना | ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा से फिर से चालू किए गए उपयोगकर्ता |
| गड़बड़ी के मैसेज | अनुरोध पूरे नहीं हो सके |
अगर ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम करना बंद कर देती है, तो…
कभी-कभी, खाते में कोई गतिविधि न होने या Trello के एडमिन पासवर्ड में बदलाव होने की वजह से, ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम करना बंद कर देती है. Google Workspace में उपयोगकर्ता के खातों को ऐप्लिकेशन के साथ सिंक करने के लिए, आपको ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा को फिर से अनुमति देनी होगी.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.-
Google Admin console में, मेन्यू
ऐप्लिकेशन
वेब और मोबाइल ऐप्लिकेशन पर जाएं.
यह टास्क पूरा करने के लिए, आपको सुपर एडमिन के तौर पर साइन इन करना होगा.
- Trello पर क्लिक करें.
- ऑटोप्रोविज़निंग पर क्लिक करें.
- ऐप्लिकेशन को अनुमति देना के लिए, फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
- ऐक्सेस टोकन के लिए, Trello से मिला एपीआई टोकन डालें. अगर आपको कोई दूसरा टोकन जनरेट करना है, तो ऐप्लिकेशन के लिए ऐक्सेस टोकन पाना में दिया गया तरीका अपनाएं. यह तरीका, इस पेज पर पहले दिया गया है.
- फिर से अनुमति दें पर क्लिक करें.
ऑटोप्रोविज़निंग की सुविधा काम करना बंद क्यों कर सकती है, इसकी अन्य वजहों के बारे में जानने के लिए, ऐप्लिकेशन का दस्तावेज़ देखें.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनियों और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हुए हैं.