उपयोगकर्ताओं को बिना पासवर्ड के साइन इन करने की अनुमति दें

संगठन के एडमिन के तौर पर, आपके पास उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की अनुमति देने का विकल्प होता है. इसके लिए, उन्हें पासकी का इस्तेमाल करना होगा. पासकी की मदद से, पहले और दूसरे चरण की पुष्टि, दोनों की जा सकती है. पासकी की मदद से, आपके उपयोगकर्ता मैनेज किए जा रहे Google खाते में साइन इन करने के लिए, अपने फ़ोन, सुरक्षा कुंजी या कंप्यूटर के स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

पासकी के बारे में जानकारी

  • पासकी की मदद से पुष्टि करने के लिए, बायोमेट्रिक पुष्टि की ज़रूरत होती है. जैसे, फ़िंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान. इसके अलावा, डिवाइस पर पिन या पैटर्न का इस्तेमाल करके भी पुष्टि की जा सकती है. स्क्रीन लॉक से, पासकी को सिर्फ़ स्थानीय तौर पर अनलॉक किया जा सकता है. इससे Google या तीसरे पक्ष के साथ बायोमेट्रिक जानकारी शेयर नहीं की जाती.
  • उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की अनुमति देने के लिए, आपको Google Admin console में जाकर, पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू करनी होगी. इसके बाद, उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू करनी होगी और अपने खाते में पासकी जोड़नी होगी.
  • पासवर्ड के बिना साइन इन करने का विकल्प चालू करने से, उपयोगकर्ता का मौजूदा पासवर्ड नहीं हटता या बंद नहीं होता.
  • उपयोगकर्ताओं को साइन इन करते समय, पासवर्ड के बिना साइन इन करने के लिए पासकी का इस्तेमाल करने के लिए, दो चरणों में पुष्टि (2SV) की सुविधा में रजिस्टर करने की ज़रूरत नहीं होती.
  • पासकी रजिस्टर करने से, 2SV की सुविधा अपने-आप चालू नहीं होती. जिन उपयोगकर्ताओं को पासकी का इस्तेमाल, पुष्टि के दूसरे चरण के तौर पर करना है उन्हें अपने खाते की सेटिंग में जाकर, 2SV की सुविधा को मैन्युअल तरीके से चालू करना होगा.

पासकी के फ़ायदे

  • पासकी में फ़िशिंग से बचाने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है. यह पासवर्ड से ज़्यादा आसान और सुरक्षित होती है.
  • पासकी का इस्तेमाल करने के लिए, उपयोगकर्ता अपने डिवाइस को अनलॉक करने के लिए, जाने-पहचाने पैटर्न का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • प्लैटफ़ॉर्म, Google खातों का इस्तेमाल करके पासकी सिंक करते हैं.
  • उपयोगकर्ता, अलग-अलग साइटों के लिए पासवर्ड याद रखने के बजाय, पासकी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

उपयोगकर्ताओं के लिए, पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू या बंद करना

उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की अनुमति देने और पासकी का इस्तेमाल करने के लिए, आपको पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू करनी होगी. इसके बाद, उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू करने और अपने खाते में पासकी जोड़ने के लिए कहें. अगर किसी उपयोगकर्ता के लिए यह सेटिंग चालू की जाती है, तो उसके खाते में सीधे सुरक्षा कुंजी जोड़ने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा. उसके खाते में सिर्फ़ पासकी बनाई जा सकती हैं. इसलिए, उपयोगकर्ताओं के पास नई सुरक्षा कुंजी जोड़ने का सिर्फ़ एक तरीका है. वह यह है कि सुरक्षा कुंजी पर पासकी बनाई जाए. पासकी बनाने की इस प्रोसेस के दौरान जोड़ी गई कोई भी सुरक्षा कुंजी, जिसका इस्तेमाल पासवर्ड के बिना साइन इन करने के लिए नहीं किया जा सकता, उसे सिर्फ़ 2SV के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इस कुंजी का इस्तेमाल करते समय, उपयोगकर्ता को अपने पासवर्ड से साइन इन करना होगा.

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद पुष्टि इसके बाद पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) किसी विभाग या टीम के लिए यह सेटिंग लागू करने के लिए, साइड पैनल में जाकर कोई संगठन की इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की अनुमति देने के लिए, उपयोगकर्ताओं को बिना पासवर्ड डाले, पासकी की मदद से पुष्टि करने की अनुमति दें बॉक्स को चुनें.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव लागू करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

  6. अगर आपने पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू की है, तो उपयोगकर्ताओं को पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू करनी होगी और अपने खाते में पासकी जोड़नी होगी. इसके लिए, पासवर्ड के बजाय पासकी से साइन इन करना पर जाएं

अगर किसी उपयोगकर्ता ने पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा चालू कर दी है और अपने खाते में पासकी जोड़ ली है, तो इस सेटिंग को बंद करने पर, वह पासवर्ड के बिना साइन इन नहीं कर पाएगा. हालांकि, 2SV के दूसरे चरण के तौर पर, उससे पासकी के लिए कहा जा सकता है.

पासकी को सिर्फ़ हार्डवेयर सुरक्षा कुंजियों तक सीमित करना

पासकी को सिर्फ़ हार्डवेयर सुरक्षा कुंजियों तक सीमित करने और उपयोगकर्ताओं को अन्य डिवाइसों या प्लैटफ़ॉर्म पर पासकी जोड़ने से रोकने के लिए:

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद पुष्टि इसके बाद पासवर्ड के बिना साइन इन करने की सुविधा पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. पासकी से जुड़ी पाबंदी पर क्लिक करें.
  3. सिर्फ़ हार्डवेयर सुरक्षा कुंजियों से पासकी इस्तेमाल करने की अनुमति दें को चुनें.
    अहम जानकारी: अगर आपने सिर्फ़ सुरक्षा कुंजियों से पासकी इस्तेमाल करने की अनुमति देने का विकल्प चुना है, तो अन्य डिवाइसों (जैसे, फ़ोन या कंप्यूटर) पर सेव की गई पासकी का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. यह सेटिंग चालू करने से पहले, पक्का करें कि उपयोगकर्ताओं ने सुरक्षा कुंजियां रजिस्टर कर ली हों. Admin console में यह देखने के लिए, जाएं रिपोर्टिंग इसके बाद उपयोगकर्ता रिपोर्ट इसके बाद सुरक्षा और रजिस्टर की गई सुरक्षा कुंजियां कॉलम का स्टेटस देखें.
  4. सेव करें पर क्लिक करें.

पासकी के इस्तेमाल पर नज़र रखना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Standard और Frontline Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard और Education Plus; Enterprise Essentials Plus; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

सुरक्षा जांच टूल (एसआईटी) का इस्तेमाल करके, उन उपयोगकर्ताओं की संख्या का पता लगाएं जिन्होंने पासकी रजिस्टर की है, साइन इन करते समय पासवर्ड के बिना साइन इन करने के लिए पासकी का इस्तेमाल किया है, और 2SV के दूसरे चरण के तौर पर पासकी का इस्तेमाल किया है.

पासकी रजिस्टर करने वाले उपयोगकर्ता

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद सुरक्षा केंद्र इसके बाद जांच टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स मेन्यू में जाकर, उपयोगकर्ता लॉग इवेंट को चुनें.
  3. शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, इवेंट को चुनें. साथ ही, पक्का करें कि शर्त है (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  5. इवेंट मेन्यू में जाकर, पासकी रजिस्टर की गई को चुनें.
  6. नतीजों को ग्रुप में दिखाएं पर क्लिक करें.
  7. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, उपयोगकर्ता को चुनें.
  8. खोजें पर क्लिक करें.
    नतीजे में, उन उपयोगकर्ताओं की संख्या दिखती है जिन्होंने कम से कम एक बार पासकी रजिस्टर की है.

साइन इन करते समय, पासवर्ड के बिना साइन इन करने के लिए पासकी का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद सुरक्षा केंद्र इसके बाद जांच टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स मेन्यू में जाकर, उपयोगकर्ता लॉग इवेंट को चुनें.
  3. शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, चैलेंज का टाइप को चुनें. साथ ही, पक्का करें कि शर्त है (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  5. चैलेंज का टाइप मेन्यू में जाकर, पासकी को चुनें.
  6. दूसरी शर्त जोड़ने के लिए, शर्त जोड़ें पर क्लिक करें. साथ ही, पक्का करें कि ऑपरेटर और (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  7. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, इवेंट को चुनें. साथ ही, पक्का करें कि शर्त है (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  8. इवेंट मेन्यू में जाकर, सफलतापूर्वक लॉगिन को चुनें.
  9. नतीजों को ग्रुप में दिखाएं पर क्लिक करें.
  10. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, उपयोगकर्ता को चुनें.
  11. खोजें पर क्लिक करें.
    नतीजे में, उन उपयोगकर्ताओं की संख्या दिखती है जिन्होंने साइन इन करते समय, पासवर्ड के बिना साइन इन करने के लिए पासकी का इस्तेमाल किया है.

2SV के दूसरे चरण के तौर पर पासकी का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ता

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद सुरक्षा इसके बाद सुरक्षा केंद्र इसके बाद जांच टूल पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सुरक्षा केंद्र से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. डेटा सोर्स मेन्यू में जाकर, उपयोगकर्ता लॉग इवेंट को चुनें.
  3. शर्त जोड़ें पर क्लिक करें.
  4. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, चैलेंज का टाइप को चुनें. साथ ही, पक्का करें कि शर्त है (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  5. चैलेंज का टाइप मेन्यू में जाकर, पासकी को चुनें.
  6. दूसरी शर्त जोड़ने के लिए, शर्त जोड़ें पर क्लिक करें. साथ ही, पक्का करें कि ऑपरेटर और (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  7. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, इवेंट को चुनें. साथ ही, पक्का करें कि शर्त है (डिफ़ॉल्ट) पर सेट हो.
  8. इवेंट मेन्यू में जाकर, लॉगिन की पुष्टि को चुनें.
  9. नतीजों को ग्रुप में दिखाएं पर क्लिक करें.
  10. एट्रिब्यूट मेन्यू में जाकर, उपयोगकर्ता को चुनें.
  11. खोजें पर क्लिक करें.
    नतीजे में, उन उपयोगकर्ताओं की संख्या दिखती है जिन्होंने 2SV के दूसरे चरण के तौर पर पासकी का इस्तेमाल किया है.