एलडीएपी डायरेक्ट्री या एपीआई की मदद से, उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइलों को एक साथ अपडेट करना

उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइलें, संगठन की LDAP डायरेक्ट्री या अन्य सोर्स से मिले डेटा की मदद से इन तरीकों से अपडेट की जा सकती हैं:

अगर आपके संगठन में Workspace के मेहमानों के लिए ऐक्सेस की सुविधा चालू है, तो डायरेक्ट्री एपीआई की मदद से एक साथ कई मेहमानों की प्रोफ़ाइलें अपडेट की जा सकती हैं.

प्रोफ़ाइल में ज़्यादा जानकारी जोड़ने से उपयोगकर्ताओं को फ़ायदा मिलता है

उपयोगकर्ता और मेहमान की प्रोफ़ाइल में जानकारी जोड़ने पर:

  • Gmail, Google Docs, और Drive जैसी Google Workspace की सेवाओं में, लोगों और ग्रुप के पते अपने-आप पूरे हो जाते हैं.
  • Calendar, मीटिंग रूम के सुझाव समझदारी से देता है. ये सुझाव, मेहमानों की जगह और उनकी संख्या के आधार पर दिए जाते हैं (इसके लिए, Calendar को सेट अप करना ज़रूरी है).
  • उपयोगकर्ताओं को Google Workspace की सेवाओं में प्रोफ़ाइल की जानकारी दिखती है. उदाहरण के लिए, जब उपयोगकर्ता किसी की प्रोफ़ाइल फ़ोटो पर कर्सर ले जाते हैं या टैप करते हैं, तो उन्हें उस व्यक्ति की जानकारी वाला कार्ड दिखता है.

  • उपयोगकर्ताओं को संगठन के सदस्यों के बीच के संबंध दिखते हैं. अगर उपयोगकर्ता की प्रोफ़ाइल में मैनेजर का ईमेल जोड़ा जाता है, तो डायरेक्ट्री अपने-आप रिपोर्टिंग चेन जनरेट करती है. यह सुविधा, Android और iOS पर Google की सेवाओं के साथ-साथ सभी डिवाइसों पर Google Cloud Search में उपलब्ध है.

प्रोफ़ाइल में कौनसी जानकारी अपडेट की जा सकती है

यहां दी गई जानकारी जोड़ी, बदली या मिटाई जा सकती है:

उपयोगकर्ताओं और मेहमानों को उनकी प्रोफ़ाइल सेटिंग की कुछ सेटिंग अपडेट करने की अनुमति भी दी जा सकती है. इनमें नाम, फ़ोटो, और काम करने की जगह शामिल है. ध्यान दें: Gmail के उपयोगकर्ता, अपना डिसप्ले नेम खुद बदल सकते हैं.

डायरेक्ट्री में प्रोफ़ाइल की जानकारी कैसे दिखती है

व्यक्ति की जानकारी वाला कार्ड

1. नाम
2. प्रोफ़ाइल फ़ोटो
3. ईमेल
4. फ़ोन नंबर
5. पद का नाम / विभाग
6. डेस्क की जगह की जानकारी: इमारत, फ़्लोर, फ़्लोर सेक्शन
7. लिंक

Gmail में संपर्कों वाला साइडबार

1. नाम
2. पद का नाम / विभाग
3. ईमेल
4. फ़ोन नंबर
5. डेस्क की जगह की जानकारी: इमारत, फ़्लोर, फ़्लोर सेक्शन
6. मैनेजर का ईमेल पता
7. रिपोर्ट: रिपोर्ट के मैनेजर के ईमेल पते के आधार पर

प्रोफ़ाइल के फ़ील्ड

Google की सभी सेवाओं में शेयर की जाने वाली प्रोफ़ाइल की जानकारी सेट करने के लिए, इन फ़ील्ड में बदलाव करें.

प्रोफ़ाइल की वैल्यू उदाहरण Admin console डायरेक्ट्री एपीआई जीसीडीएस

नाम

साशा ली उपयोगकर्ता का नाम बदलें name
  • दिया गया नाम
  • सरनेम
प्रोफ़ाइल फ़ोटो फ़ोटो Users.photos उपलब्ध नहीं है
ईमेल पता sasha.g.lee@ink-42.com प्राइमरी ईमेल primaryEmail प्राइमरी ईमेल
फ़ोन नंबर +1 949-555-0198 फ़ोन

phones[]

ध्यान दें: Admin console में सिर्फ़ ये एट्रिब्यूट अपडेट किए जाते हैं:

  • होम
  • ऑफ़िस
  • मोबाइल
  • एंटरप्राइज़ वाॅइस
  • दफ़्तर के फ़ोन नंबर
  • ऑफ़िस के मोबाइल फ़ोन नंबर
  • घर के फ़ोन नंबर
  • फ़ैक्स नंबर
  • मोबाइल फ़ोन नंबर
  • सहायक का फ़ोन नंबर
पता 123 Google Way, Inktown, CA 99999 पता addresses[].formatted*
  • मोहल्ले का पता
  • पी॰ओ॰ बॉक्स
  • शहर
  • राज्य/प्रांत
  • ज़िप/पोस्टल कोड
  • देश/क्षेत्र
कर्मचारी आईडी 123 कर्मचारी आईडी externalIds[] with type=organization कर्मचारी आईडी
पद का नाम खाता मैनेजर पद का नाम organizations[].title पद का नाम
कर्मचारी का टाइप फ़ुल टाइम एम्प्लॉयी (स्थायी कर्मचारी) कर्मचारी का टाइप organizations[].description कर्मचारी टाइप
मैनेजर का ईमेल kat.deburgh@ink-42.com मैनेजर का ईमेल relations[].type.manager मैनेजर का डीएन
विभाग मार्केटिंग विभाग organizations[].department विभाग
लागत केंद्र CENTER-1 लागत केंद्र organizations[].costCenter लागत केंद्र
संगठन Ink 42 संगठन का नाम बदलें organizations[].name कंपनी का नाम
डेस्क की जगह की जानकारी Building B-2-151C
  • इमारत का आईडी
  • फ़्लोर का नाम
  • फ़्लोर सेक्शन
locations[] with
type=desk
  • इमारत का आईडी
  • फ़्लोर का नाम
लिंक डायरेक्ट्री | निजी साइट उपलब्ध नहीं है websites[] वेबसाइटें

*डायरेक्ट्री एपीआई, पते का स्ट्रक्चर्ड डेटा और अनस्ट्रक्चर्ड डेटा, दोनों को ऐक्सेस करने की अनुमति देता है. स्ट्रक्चर्ड डेटा को फ़ील्ड के हिसाब से बांटा जाता है, जबकि अनस्ट्रक्चर्ड डेटा को addresses[].formatted फ़ील्ड के तौर पर दिखाया जाता है. इन दोनों को एक-दूसरे के साथ सिंक नहीं किया जाता. अगर आपके पास पते का स्ट्रक्चर्ड डेटा है और आपने addresses[].formatted फ़ील्ड अपडेट किया है, तो हमारा सुझाव है कि उस उपयोगकर्ता के लिए, पते के स्ट्रक्चर्ड फ़ील्ड भी अपडेट करें.

प्रोफ़ाइलें अपडेट करने के अन्य तरीके जानने के लिए, यहां जाएं:


Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.