यह कंट्रोल करना कि उपयोगकर्ता, डायरेक्ट्री में किसे ढूंढ सकते हैं

डायरेक्ट्री के एडमिन के तौर पर, यह तय किया जा सकता है कि आपके संगठन में कौनसे उपयोगकर्ता, अन्य उपयोगकर्ताओं को दिखेंगे. जब कोई उपयोगकर्ता, दूसरे उपयोगकर्ता को दिखता है, तो उसकी संपर्क जानकारी, खोज के नतीजों में दिखती है. साथ ही, Gmail और Drive जैसी सेवाओं में उसका ईमेल पता अपने-आप पूरा हो जाता है.

अगर आपके संगठन में Workspace के मेहमानों की सुविधा चालू है, तो यह भी तय किया जा सकता है कि उनकी संपर्क जानकारी, आपकी डायरेक्ट्री में दिखेगी या नहीं.

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई विभाग या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की कोई इकाई जोड़ना लेख पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डायरेक्ट्री इसके बाद डायरेक्ट्री की सेटिंग पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास सेवा की सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. विज़िबिलिटी सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) किसी विभाग या टीम पर सेटिंग लागू करने के लिए, साइड पैनल में जाकर कोई संगठन की इकाई चुनें.
  4. डायरेक्ट्री की विज़िबिलिटी सेक्शन में, इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:
    • कोई उपयोगकर्ता नहीं—उपयोगकर्ता, अन्य उपयोगकर्ताओं या ग्रुप को नहीं ढूंढ सकते. ऑटोकंप्लीट और खोज के लिए, सिर्फ़ उपयोगकर्ता के संपर्कों में मौजूद पतों का इस्तेमाल किया जाता है.
    • सभी उपयोगकर्ता—उपयोगकर्ता, संगठन के सभी अन्य उपयोगकर्ताओं को ढूंढ सकते हैं. हालांकि, डायरेक्ट्री से छिपाए गए उपयोगकर्ताओं को नहीं ढूंढा जा सकता. वे संगठन को दिखने वाले सभी ग्रुप को ढूंढ सकते हैं.
    • कस्टम डायरेक्ट्री में शामिल उपयोगकर्ता—उपयोगकर्ता, सिर्फ़ कस्टम डायरेक्ट्री में शामिल उपयोगकर्ताओं को ढूंढ सकते हैं. वे संगठन को दिखने वाले सभी ग्रुप को ढूंढ सकते हैं. कस्टम डायरेक्ट्री सेट अप करने का तरीका जानें .
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलाव लागू करें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

बदलावों को लागू होने में 24 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर इससे कम समय लगता है. ज़्यादा जानें