अगर कोई उपयोगकर्ता, मैनेज किए जा रहे अपने Google खाते (जैसे, Google Workspace या Cloud Identity खाते) का पासवर्ड भूल जाता है या आपको लगता है कि उसका खाता हैक हो गया है, तो Google Admin console से उसका पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है.
पासवर्ड रीसेट करने पर, उपयोगकर्ता के ऑनलाइन खातों का पासवर्ड बदल जाता है. अगर उपयोगकर्ता के पास डेस्कटॉप के लिए Google Drive है, तो उसका पासवर्ड वहां नहीं बदलता. किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करने के बाद, आपको उसकी साइन-इन कुकी भी रीसेट करनी चाहिए.
अगर आपके संगठन में Workspace गेस्ट ऐक्सेस की सुविधा चालू है, तो गेस्ट के पासवर्ड भी रीसेट किए जा सकते हैं.
इस पेज पर इन विषयों के बारे में बताया गया है
- पहला चरण: किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करना
- दूसरा चरण: उपयोगकर्ता की साइन-इन कुकी रीसेट करना
- तीसरा चरण: पासवर्ड बदलने के बाद
- किसी दूसरे एडमिन का पासवर्ड रीसेट करना
- एडमिन के तौर पर अपने खाते का पासवर्ड रीसेट करना
पहला चरण: किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करना
एक साथ कई उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड रीसेट करने के लिए, CSV फ़ाइल से कई उपयोगकर्ताओं को जोड़ना या अपडेट करना पर जाएं.
अगर आपके खाते में, तीसरे पक्ष के आइडेंटिटी प्रोवाइडर की मदद से सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) की सुविधा चालू है, तो इसके बजाय यहां जाएं.
किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करने के लिए, आपको एडमिन के तौर पर ऐसे खाते से साइन इन करना होगा जिसके पास पासवर्ड रीसेट करने के अधिकार हों.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के खाते को मैनेज करने का अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
ध्यान दें: गेस्ट के लिए, मेन्यू
डायरेक्ट्री
गेस्ट पर जाएं
उपयोगकर्ता सूची में, उपयोगकर्ता पर कर्सर घुमाएं. इसके बाद, दाईं ओर पासवर्ड रीसेट करें पर क्लिक करें.
अगर सूची लंबी है, तो उपयोगकर्ता के खाते का पेज ढूंढने के लिए, सबसे ऊपर मौजूद खोज बार में टाइप करें. गेस्ट के लिए, उसके खाते का पेज खोलने के लिए, उसका नाम चुनें. इसके बाद, उसके खाते के पेज पर बाईं ओर , पासवर्ड रीसेट करें पर क्लिक करें. मुझे तरीका दिखाएं
पासवर्ड रीसेट करें बॉक्स में, कोई एक विकल्प चुनें:
- अपने-आप कोई पासवर्ड जनरेट करें. जैसे, हैक हुए खाते के लिए. इससे एक सुरक्षित पासवर्ड जनरेट होता है. उपयोगकर्ता को खाते को ऐक्सेस करने के लिए, इस पासवर्ड की ज़रूरत होगी. अगली बार साइन इन करने पर, उपयोगकर्ता से पासवर्ड को फिर से रीसेट करने के लिए कहा जाएगा.
- पासवर्ड बनाएं. उदाहरण के लिए,कोई आसान पासवर्ड टाइप करने के लिए, जिसे फ़ोन पर उपयोगकर्ता को बताया जा सके. टाइप किया गया पासवर्ड देखने के लिए, झलक देखें
पर क्लिक करें. उपयोगकर्ता से उसका पासवर्ड बदलने के लिए कहें बॉक्स को चुनें, ताकि अगली बार साइन इन करने पर, वह ज़्यादा सुरक्षित पासवर्ड सेट कर सके.
- डिफ़ॉल्ट तौर पर, पासवर्ड कम से कम 8 वर्णों का होना चाहिए. अपने संगठन के हिसाब से, पासवर्ड की ज़रूरी शर्तों को change password requirements बदला जा सकता है.
रीसेट करें पर क्लिक करें.
उपयोगकर्ता या गेस्ट को उसके नए पासवर्ड के बारे में बताने का तरीका चुनें:
- **पासवर्ड कॉपी करें** पर क्लिक करें. उदाहरण के लिए, Google Chat में बातचीत के दौरान पासवर्ड भेजने के लिए. इसके बाद, हो गया पर क्लिक करें.
- उपयोगकर्ता या गेस्ट को यह बताने के लिए कि उसका पासवर्ड बदल गया है, पासवर्ड ईमेल करें
भेजें पर क्लिक करें. पासवर्ड को ऐसे ईमेल पते पर भेजें जहां उपयोगकर्ता या गेस्ट को ईमेल मिल सके. उपयोगकर्ता या गेस्ट को अपना पासवर्ड रीसेट करने के लिए एक लिंक भी मिलता है. इसके अलावा, अगर आपने चौथे चरण में उपयोगकर्ता से उसका पासवर्ड बदलने के लिए कहें बॉक्स को अनचेक किया है, तो उसे कोई लिंक नहीं मिलता. ऐसे में, उसे पासवर्ड के लिए आपसे संपर्क करना होगा.
उपयोगकर्ता या गेस्ट की साइन-इन कुकी रीसेट करें (तरीका नीचे).
दूसरा चरण: उपयोगकर्ता की साइन-इन कुकी रीसेट करना
किसी उपयोगकर्ता या गेस्ट की साइन-इन कुकी रीसेट करने पर, वह पुराने पासवर्ड से साइन इन नहीं कर पाएगा.
-
Google Admin console में, मेन्यू
डायरेक्ट्री
उपयोगकर्ता पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के खाते को मैनेज करने का अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको ये चरण पूरे करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
ध्यान दें: गेस्ट के लिए, मेन्यू
डायरेक्ट्री
गेस्ट पर जाएं
- उपयोगकर्ता के खाते का पेज खोलें: उपयोगकर्ता के नाम पर क्लिक करें. इसके अलावा, सबसे ऊपर मौजूद खोज बॉक्स में, उपयोगकर्ता का नाम डालें और उसके खाते का पेज खोलें. ज़्यादा विकल्पों के लिए, किसी उपयोगकर्ता खाते को ढूंढना पर जाएं.
सबसे ऊपर, सुरक्षा
साइन-इन कुकी
रीसेट करें पर क्लिक करें.
(ज़रूरी नहीं) खाते के पेज पर वापस जाने के लिए, सबसे ऊपर, ऊपर की ओर इशारा करने वाले तीर के निशान पर क्लिक करें
.
तीसरा चरण: पासवर्ड बदलने के बाद
पासवर्ड और साइन-इन कुकी रीसेट करने के बाद, उपयोगकर्ता या गेस्ट सभी चालू सेशन से साइन आउट हो जाता है. अपने ऐप्लिकेशन फिर से खोलने के लिए, उपयोगकर्ता या गेस्ट को ये कार्रवाइयां करनी होंगी:
- Google के वेब ऐप्लिकेशन (जैसे, Gmail या Google Drive)—उपयोगकर्ता या गेस्ट को अपने नए पासवर्ड से फिर से साइन इन करना होगा.
- Android पर Google के ऐप्लिकेशन—उपयोगकर्ता या गेस्ट को सूचना मिलती है कि उसे अपने खाते में साइन इन करके, अपनी पहचान की पुष्टि करनी होगी. पहले से सिंक किया गया डेटा—उदाहरण के लिए, Gmail में पहले से मिला ईमेल—अब भी ऐक्सेस किया जा सकता है. हालांकि, नए ईमेल तब तक नहीं भेजे या पाए जा सकते, जब तक उपयोगकर्ता या गेस्ट अपने नए पासवर्ड से फिर से साइन इन नहीं करता.
- Apple iOS पर Google के ऐप्लिकेशन—उपयोगकर्ता या गेस्ट का Google खाता, खातों की सूची से हटा दिया जाता है. उपयोगकर्ता या गेस्ट को अपना खाता फिर से जोड़ना होगा. इसके बाद, उसे अपने नए पासवर्ड से साइन इन करना होगा.
- OAuth के ज़रिए कनेक्ट किए गए तीसरे पक्ष के ऐप्लिकेशन—तीसरे पक्ष के मेल ऐप्लिकेशन, जैसे कि Apple
Mail और Mozilla Thunderbird. साथ ही, ऐसे अन्य ऐप्लिकेशन जो उपयोगकर्ता या गेस्ट के मेल को ऐक्सेस करने के लिए मेल
स्कोप का इस्तेमाल करते हैं, पासवर्ड रीसेट करने के बाद डेटा सिंक करना बंद कर देंगे. ऐसा तब तक होगा, जब तक नया
OAuth 2.0 टोकन नहीं दिया जाता. नया टोकन तब दिया जाता है, जब उपयोगकर्ता अपने Google खाते के उपयोगकर्ता नाम और नए पासवर्ड से साइन इन करता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, पासवर्ड बदलने पर OAuth 2.0 टोकन अपने-आप रद्द होना
पर
जाएं.
- तीसरे पक्ष के ऐसे ऐप्लिकेशन जिनके लिए ऐप्लिकेशन-विशिष्ट पासवर्ड (एएसपी) की ज़रूरत होती है—जब दो चरणों में पुष्टि की सुविधा चालू होती है , तो पुराने ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करने के लिए ऐप्लिकेशन-विशिष्ट पासवर्ड (एएसपी) की ज़रूरत पड़ सकती है . ऐसा इसलिए, क्योंकि ये ऐप्लिकेशन OAuth के साथ काम नहीं करते. पासवर्ड रीसेट करने के बाद, सभी एएसपी रद्द हो जाते हैं. इसलिए, इन्हें फिर से जनरेट करना पड़ता है. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐप्लिकेशन पासवर्ड से साइन इन करना पर जाएं.
किसी दूसरे एडमिन का पासवर्ड रीसेट करना
किसी दूसरे एडमिन का पासवर्ड रीसेट करने के लिए, आपके पास सुपर एडमिन के अधिकार होने चाहिए. अगर आपके पास सुपर एडमिन के अधिकार हैं, तो किसी उपयोगकर्ता का पासवर्ड रीसेट करने के लिए, इस पेज पर ऊपर दिया गया तरीका अपनाएं .
एडमिन के तौर पर अपने खाते का पासवर्ड रीसेट करना
अगर आपको Admin console में साइन इन करने में समस्या आ रही है और आपको एडमिन के तौर पर अपने खाते का पासवर्ड रीसेट करना है, तो अपने खाते के लिए एडमिन के तौर पर ऐक्सेस वापस पाना पर जाएं.
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.