निलंबित किया गया Gmail खाता वापस लाना

यह पेज, उन लोगों के लिए है जो किसी कंपनी, स्कूल या अन्य ग्रुप के लिए ईमेल खाते मैनेज करते हैं. अपने gmail.com खाते को वापस पाने के लिए, बंद किए गए खातों के बारे में पढ़ें.

अगर Google, मेल से जुड़ी नीतियों का उल्लंघन करने की वजह से, किसी उपयोगकर्ता के Gmail खाते को निलंबित कर देता है, तो Google Admin console में जाकर, उसकी ईमेल सेवा को वापस चालू किया जा सकता है.

जब तक उपयोगकर्ता का खाता निलंबित रहता है, तब तक वह ईमेल नहीं भेज या पा सकता. हालांकि, वह Drive, Calendar, और Google की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकता है.

Gmail खाते को वापस क्यों नहीं लाया जा सकता?

अगर किसी Gmail खाते को वापस नहीं लाया जा सकता, तो इसकी वजह इनमें से कोई एक हो सकती है:

  • एक ही उपयोगकर्ता का खाता, एक ही साल में पांच बार निलंबित किया जा चुका है.
  • कुछ मामलों में, Google किसी खाते को वापस लाने से पहले 24 घंटे इंतज़ार करने के लिए कहता है.
  • उपयोगकर्ता के खाते को, Google ने गलत इस्तेमाल की वजह से अपने-आप निलंबित कर दिया है.
  • आपके पास G Suite का लेगसी (पुराना) वर्शन है.

निलंबित किए गए Gmail खाते को वापस लाना

Google से निलंबित किए गए Gmail खाते को वापस लाने का तरीका यहां दिया गया है. किसी एडमिन की ओर से निलंबित किए गए खाते को वापस लाने के लिए, निलंबित किए गए उपयोगकर्ता के खाते को वापस लाना लेख पढ़ें.

यह तरीका पूरा करने के लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के खाते को मैनेज करने का अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको यह तरीका पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.
  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डाइरेक्ट्री इसके बाद उपयोगकर्ता पर जाएं.

    इसके लिए, आपके पास उपयोगकर्ता के खाते को मैनेज करने का अधिकार होना चाहिए. सही अधिकार न होने पर, आपको यह तरीका पूरा करने के लिए ज़रूरी सभी कंट्रोल नहीं दिखेंगे.

  2. उपयोगकर्ता सूची में, उपयोगकर्ता को ढूंढें. ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ता खाता ढूंढना लेख पढ़ें.
  3. उपयोगकर्ता के खाते का पेज खोलने के लिए, उसके नाम पर क्लिक करें.

    सबसे ऊपर बाईं ओर, एक मैसेज दिखता है. इसमें बताया जाता है कि उपयोगकर्ता का Gmail खाता क्यों निलंबित किया गया है.

  4. (ज़रूरी नहीं) यह जानने के लिए कि उपयोगकर्ता, आने वाले समय में बैंडविड्थ की सीमाओं से ज़्यादा इस्तेमाल से कैसे बच सकता है, Gmail की बैंडविड्थ की सीमाएं लेख पढ़ें.

  5. सबसे ऊपर दाईं ओर, फिर से चालू करें पर क्लिक करें.

    ध्यान दें: उपयोगकर्ता सूची में, किसी उपयोगकर्ता के कॉलम में ज़्यादा इसके बाद फिर से चालू करें पर भी क्लिक किया जा सकता है.

    अगर 'फिर से चालू करें' विकल्प उपलब्ध नहीं है, तो सीमाओं के अपने-आप रीसेट होने से पहले, आपको 24 घंटे तक इंतज़ार करना होगा. इस दौरान, उपयोगकर्ता Google की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल जारी रख सकता है.

  6. पुष्टि करने के लिए, फिर से चालू करें पर क्लिक करें.

    उपयोगकर्ता का Gmail खाता 15 मिनट के अंदर चालू हो जाएगा. इसके बाद, वह साइन इन करके अपना ईमेल ऐक्सेस कर पाएगा.

Gmail खाते को वापस लाने की सीमा

किसी Gmail खाते को, एक साल में सिर्फ़ पांच बार वापस लाया जा सकता है. अगर कोई खाता इससे ज़्यादा बार निलंबित होता है, तो उसे कोई भी रीसेट नहीं कर सकता. इसमें Google की सहायता टीम भी शामिल है. खाते के अपने-आप फिर से चालू होने के लिए, आपको 24 घंटे इंतज़ार करना होगा.

किसी उपयोगकर्ता को उसका खाता निलंबित होने से बचाने के लिए, उसे मेल से जुड़ी Google की नीतियां दिखाएं.