एडमिन के तौर पर, सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) प्रोफ़ाइल का इस्तेमाल करके, यह कंट्रोल किया जा सकता है कि पासवर्ड सिंक का इस्तेमाल करते समय, उपयोगकर्ता कैसे पुष्टि करें. इसे सेट अप करने का तरीका, प्रोफ़ाइल असाइनमेंट की संख्या पर निर्भर करता है.
यह प्रोसेस का छठा चरण है. इसमें कुल सात चरण हैं
पहला चरण: पासवर्ड बदलने के बारे में निर्देश देना
अगर उपयोगकर्ताओं को मैनेज किए जा रहे Google खाते का पासवर्ड रीसेट करना है, तो उन्हें आपसे या किसी दूसरे एडमिन से संपर्क करने के लिए कहें.
ज़्यादा जानकारी के लिए, उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड रीसेट करने की सुविधा सेट अप करना लेख पढ़ें.
एक इंटरनल वेबपेज बनाएं. इसमें यह निर्देश दें कि उपयोगकर्ताओं को मैनेज किए जा रहे Google खाते का नहीं, बल्कि Windows का पासवर्ड बदलना चाहिए.
दूसरा चरण: उपयोगकर्ता की पुष्टि करने की सुविधा सेट करना
-
Google Admin console में, मेन्यू
सुरक्षा
खास जानकारी पर जाएं.
इसके लिए, आपके पास सुरक्षा सेटिंग से जुड़ा एडमिन का अधिकार होना चाहिए.
- तीसरे पक्ष के आईडीपी (IdP) के साथ सिंगल साइन-ऑन (एसएसओ) सेट अप करें पर क्लिक करें.
- एसएसओ (SSO) प्रोफ़ाइल असाइनमेंट मैनेज करें के लिए, एसएसओ प्रोफ़ाइल कॉलम पर जाएं.
- अगर संगठन के लिए एसएसओ प्रोफ़ाइल से जुड़ा सिर्फ़ एक असाइनमेंट है, तो अपने संगठन की एसएसओ प्रोफ़ाइल की मदद से पुष्टि करने की सुविधा सेट करने के लिए, पहला विकल्प चुनें.
अगर एक से ज़्यादा एसएसओ प्रोफ़ाइल हैं और कम से कम एक असाइनमेंट कोई नहीं (उपयोगकर्ता Google खाते से साइन इन करेंगे) से जुड़ा है, तो एसएसओ प्रोफ़ाइल असाइनमेंट की मदद से पुष्टि करने की सुविधा सेट करने के लिए, दूसरा विकल्प चुनें.
इस विकल्प के तहत, एसएसओ (SSO) या Google क्रेडेंशियल की मदद से पुष्टि करने वाले उपयोगकर्ताओं को, Windows का पासवर्ड बदलने के लिए आपके इंटरनल वेबपेज पर भेजा जाता है.
पहला विकल्प: संगठन की एसएसओ प्रोफ़ाइल की मदद से पुष्टि करने की सुविधा सेट करना
यह सेटिंग आपके उपयोगकर्ताओं पर तब भी लागू होती है, जब आपने अपने संगठन के लिए एसएसओ (SSO) की सुविधा चालू नहीं की हो.
- आपके संगठन के लिए एसएसओ प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें.
- पासवर्ड बदलने का यूआरएल के लिए, उस इंटरनल वेबपेज का यूआरएल डालें जिसे आपने पहले चरण में बनाया था. इसका इस्तेमाल, उपयोगकर्ताओं को Windows का पासवर्ड बदलने के बारे में निर्देश देने के लिए किया जाता है.
- सेव करें पर क्लिक करें.
दूसरा विकल्प: एसएसओ प्रोफ़ाइल असाइनमेंट की मदद से पुष्टि करने की सुविधा सेट करना
- आपके संगठन के लिए तीसरे पक्ष की एसएसओ प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें और आइडेंटिटी प्रोवाइडर (आईडीपी) की सेटिंग नोट करें.
- तीसरे पक्ष के आईडीपी (IdP) के साथ एसएसओ (SSO)
एसएएमएल प्रोफ़ाइल जोड़ें पर क्लिक करें.
- पहले चरण में नोट की गई आईडीपी (IdP) की सेटिंग का इस्तेमाल करके, नई एसएएमएल प्रोफ़ाइल बनाएं.
- पासवर्ड बदलने का यूआरएल के लिए, उस इंटरनल वेबपेज का यूआरएल डालें जिसे आपने पहले चरण में बनाया था. इसका इस्तेमाल, उपयोगकर्ताओं को Windows का पासवर्ड बदलने के बारे में निर्देश देने के लिए किया जाता है.
- अगर आईडीपी (IdP) की कोई अन्य सेटिंग नहीं जोड़नी है, तो बाकी सेटिंग छोड़ दें.
- सेव करें पर क्लिक करें.
वापस जाएं पर क्लिक करें और संगठन के लिए एसएसओ प्रोफ़ाइल के रेफ़रंस वाले सभी प्रोफ़ाइल असाइनमेंट को नई एसएएमएल प्रोफ़ाइल में बदलें.
इसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं. हालांकि, आम तौर पर यह प्रोसेस इससे कम समय में पूरी हो जाती है. ज़्यादा जानेंआपके संगठन के लिए तीसरे पक्ष की एसएसओ प्रोफ़ाइल पर क्लिक करें और तीसरे पक्ष के आइडेंटिटी प्रोवाइडर (आईडीपी) के साथ एसएसओ (SSO) सेट अप करें बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
सेव करें पर क्लिक करें.
इस विकल्प के तहत, अगर आपके पास कोई एसएसओ (SSO) प्रोफ़ाइल नहीं है (Admin console में एसएसओ प्रोफ़ाइल असाइनमेंट कोई नहीं पर सेट हैं) और आपने अपने संगठन के लिए एसएसओ (SSO) प्रोफ़ाइल बंद कर दी है, तब भी आपके उपयोगकर्ताओं को Windows का पासवर्ड बदलने के लिए आपके इंटरनल वेबपेज पर भेजा जाता है.