क्या मुझे Gmail में "इसे उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें" विकल्प से सही का निशान हटाना चाहिए?

जब आप मैसेज भेजने के लिए, अपने Gmail खाते में कोई दूसरा पता जोड़ते हैं, तो Gmail आम तौर पर नए पते को आपके असली Gmail पते की तरह ही मानता है. जोड़ा गया पता, आपके असली पते का उपनाम होता है.

अगर किसी दूसरे उपयोगकर्ता की ओर से मैसेज भेजे जाते हैं, तो हो सकता है कि आपको इस पते के लिए, उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें बॉक्स से सही का निशान हटाना पड़े. दूसरा पता जोड़ते समय, बॉक्स पर सही का निशान लगाएं या हटाएं. इसके अलावा, Gmail की सेटिंग में जाकर, बाद में भी यह सेटिंग बदली जा सकती है.

मैं चाहता/चाहती हूं...

अपने Gmail इनबॉक्स में मैसेज भेजना और पाना

उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.

उदाहरण: आपके पास दो ईमेल पते हैं. आपको चाहिए कि दोनों पतों पर भेजे गए मैसेज, एक ही Gmail इनबॉक्स में दिखें. मैसेज भेजते समय, वह पता चुनें जिससे आपको मैसेज भेजना है. पाने वाले लोगों को दिखता है कि मैसेज, आपके चुने गए पते से भेजा गया है.

किसी दूसरे उपयोगकर्ता या खाते की ओर से मैसेज भेजना

उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें से सही का निशान हटाएं.

उदाहरण: आपके पास अलग-अलग खातों या मेल सिस्टम में दो ईमेल पते हैं. मैसेज पढ़ने के लिए, आपको हर खाते में अलग-अलग साइन इन करना पड़ता है. हालांकि, आपको चाहिए कि Gmail खाते से, दोनों पतों में से किसी भी पते से मैसेज भेजने की सुविधा मिले.

बॉक्स से सही का निशान हटाने पर:

  • आपके मौजूदा Gmail इनबॉक्स में, जोड़े जा रहे पते पर भेजे गए मैसेज नहीं दिखते. इसके बजाय, मैसेज पाने के लिए आपको किसी दूसरे खाते या मेल सिस्टम में साइन इन करना होगा. दूसरे खाते में, इस पते पर मेल पाने की सुविधा होनी चाहिए.
  • दूसरे पते से भेजे गए मैसेज का जवाब देने पर, वह पता टू: फ़ील्ड में जुड़ जाता है.

ग्रुप की ईमेल पाने वाले लोगों की सूची से मैसेज भेजना

उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें पर सही का निशान लगाएं.

उदाहरण: आप काम की जगह या स्कूल में Gmail का इस्तेमाल करते हैं और ग्रुप की ईमेल पाने वाले लोगों की सूची में शामिल हैं. आपको चाहिए कि Gmail इनबॉक्स में ग्रुप पोस्ट पाने के साथ-साथ, ग्रुप के पते का इस्तेमाल करके मैसेज भेजने की सुविधा भी मिले. ग्रुप के पते को भेजने वाले पते के तौर पर जोड़ें और बॉक्स पर सही का निशान लगा रहने दें.

तुलना करें

  **उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें** बॉक्स पर...
  सही का निशान लगा है सही का निशान नहीं लगा है
दूसरे पते पर भेजे गए मैसेज, इस Gmail इनबॉक्स में दिखते हैं हां नहीं
आपके भेजे गए मैसेज, भेजे गए मेल में दिखते हैं हां हां
आपके दूसरे पते से भेजे गए मैसेज का जवाब देने पर, 'टू:' फ़ील्ड में... असली मैसेज के टू: फ़ील्ड में मौजूद पते दिखते हैं भेजने वाले का पता दिखता है
ग्रुप के उपनाम से भेजे गए मैसेज का जवाब देने पर, 'टू:' फ़ील्ड में... असली मैसेज के टू: फ़ील्ड में मौजूद पते दिखते हैं ग्रुप का पता दिखता है

ध्यान दें: जब आप Gmail की इस रूप में मेल भेजें सेटिंग में, कोई कस्टम डिसप्ले नेम जोड़ते हैं और उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें बॉक्स पर सही का निशान लगाते हैं, तो Google Groups में सभी को जवाब दें सुविधा का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. ग्रुप के अन्य सदस्य, Groups में सभी को जवाब दें सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

अपनी सेटिंग की पुष्टि करना या उसे बदलना

  1. Gmail में साइन इन करें.
  2. सबसे ऊपर दाएं कोने में, सेटिंग इसके बाद सेटिंग पर क्लिक करें.
  3. खाते और इंपोर्ट करें या खाते टैब पर क्लिक करें.
  4. इस रूप में मेल भेजें सेक्शन में, पता ढूंढें और जानकारी में बदलाव करें पर क्लिक करें.
  5. उपनाम के तौर पर इस्तेमाल करें पर सही का निशान लगाएं या हटाएं.
  6. सेव करें पर क्लिक करें.

    ध्यान दें: जब दो उपयोगकर्ताओं के पास इस रूप में मेल भेजें का एक ही पता होता है और उनके बीच कोई मैसेज भेजा जाता है, तो पाने वाले व्यक्ति को इनबॉक्स लेबल के अलावा, भेजे गए मेल लेबल में भी वह मैसेज दिखता है.