मैनेज नहीं किए जा रहे उपयोगकर्ताओं के लिए ट्रांसफ़र टूल का इस्तेमाल करने के बजाय, CSV फ़ाइल से ट्रांसफ़र के अनुरोध भेजे और मैनेज किए जा सकते हैं. मैनेज नहीं किए जा रहे उपयोगकर्ता खातों को एक साथ ट्रांसफ़र करने के लिए, यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
खातों की सूची को स्प्रेडशीट (CSV फ़ाइल) में डाउनलोड करके, ये काम किए जा सकते हैं:
- उपयोगकर्ताओं को भेजे गए न्योते की स्थिति को आसानी से ट्रैक करना
- स्प्रेडशीट को अपडेट करके और फिर उसे Admin console पर अपलोड करके, न्योते भेजना, फिर से भेजना या रद्द करना
- आगे के विश्लेषण के लिए इसका इस्तेमाल करना. जैसे, हमारे LDAP सर्वर पर मौजूद खातों से इसकी तुलना करना
निर्देशों के लिए, नीचे दिए गए सेक्शन देखें.
CSV फ़ाइल से ट्रांसफ़र के अनुरोध भेजना और मैनेज करना
पहला चरण: मैनेज नहीं किए गए उपयोगकर्ताओं की सूची डाउनलोड करना
- मैनेज नहीं किए जा रहे उपयोगकर्ताओं के लिए ट्रांसफ़र टूल खोलें. ज़्यादा जानकारी के लिए, ऐसे उपयोगकर्ताओं को ढूंढना जिनके खाते में टकराव हो सकता है लेख पढ़ें.
- पेज पर सबसे ऊपर, उपयोगकर्ताओं की जानकारी को एक साथ अपडेट करें पर क्लिक करें.
- कॉमा लगाकर अलग की गई वैल्यू (.csv) वाली फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए, मैनेज नहीं किए जा रहे सभी उपयोगकर्ताओं को CSV फ़ाइल में डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
आपकी टास्क सूची अपने-आप खुल जाएगी और आपको डाउनलोड की प्रोग्रेस दिखेगी
- प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद, CSV डाउनलोड करें पर क्लिक करें.
- Google शीट या Microsoft Excel जैसे स्प्रैडशीट ऐप्लिकेशन में CSV फ़ाइल खोलें.
इस फ़ाइल में, ज़रूरी कॉलम के साथ-साथ ऐसे कॉलम भी होते हैं जिनमें मौजूद जानकारी को अपडेट किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें सिर्फ़ पढ़ने वाले कॉलम भी होते हैं.
दूसरा चरण: न्योते भेजने या रद्द करने के लिए फ़ाइल अपडेट करना
- स्प्रेडशीट में मौजूद ज़रूरी कॉलम में जानकारी अपडेट करें:
- उपयोगकर्ता का ईमेल—यह username@example.com फ़ॉर्मैट में होना चाहिए
- (Re) ट्रांसफ़र के अनुरोध भेजें—यह हां या नहीं होना चाहिए
- ट्रांसफ़र के अनुरोध रद्द करें—यह हां या नहीं होना चाहिए
- स्प्रेडशीट को CSV फ़ाइल (.csv) के तौर पर सेव करें. फ़ाइल अपलोड करने पर, स्टेटस में हुए बदलाव प्रोसेस किए जाते हैं.
ध्यान दें:
- इन कॉलम में, सिर्फ़ पढ़ने वाली जानकारी होती है. अपडेट की गई CSV फ़ाइल अपलोड करते समय, इन्हें शामिल किया जा सकता है या हटाया जा सकता है:
- भेजे गए अनुरोध
- अनुरोधों का स्टेटस
- बदले गए अनुरोध
- अगर CSV फ़ाइल में कोई अन्य कॉलम जोड़ा जाता है, तो फ़ाइल अपलोड करते समय उसे अनदेखा कर दिया जाएगा.
- अगर CSV फ़ाइल में कोई अन्य खाता जोड़ा जाता है, तो फ़ाइल अपलोड करते समय उसे अनदेखा कर दिया जाएगा.
तीसरा चरण: अपडेट प्रोसेस करने के लिए फ़ाइल अपलोड करना
- उपयोगकर्ता पेज पर सबसे ऊपर, उपयोगकर्ताओं की जानकारी को एक साथ अपडेट करें पर क्लिक करें.
- CSV फ़ाइल अटैच करें पर क्लिक करें.
- अपने कंप्यूटर में फ़ाइल की जगह पर ब्राउज़ करें और CSV फ़ाइल अटैच करें.
- अपलोड करें पर क्लिक करें. अगर कोई गड़बड़ी है, तो अपनी स्प्रेडशीट में वह जानकारी जोड़ें जो मौजूद नहीं है और फ़ाइल को फिर से अपलोड करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दी गई सामान्य गड़बड़ियां देखें.
Tasks की आपकी सूची अपने-आप खुल जाएगी और आपको अपलोड की प्रोग्रेस दिखेगी. प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद, आपको ईमेल से रिपोर्ट मिलेगी.
अगर प्रोसेस में कोई गड़बड़ी होती है, तो अपनी Tasks की सूची से लॉग फ़ाइल डाउनलोड करें. ज़्यादा जानकारी के लिए, नीचे दी गई सामान्य गड़बड़ियां देखें.
CSV फ़ाइल अपलोड करते समय होने वाली सामान्य गड़बड़ियां
CSV फ़ाइल अपलोड करते समय, इनमें से कोई एक गड़बड़ी हो सकती है:
| गड़बड़ी | वजह/हल |
|---|---|
| फ़ाइल में कोई डेटा मौजूद नहीं है | आपकी फ़ाइल में कोई जानकारी नहीं है. |
| गलत फ़ाइल फ़ॉर्मैट या अज्ञात कॉलम नाम |
आपकी फ़ाइल में मौजूद कॉलम के टाइटल, उपयोगकर्ता का ईमेल [ज़रूरी है], (Re) ट्रांसफ़र के अनुरोध भेजें [ज़रूरी है], ट्रांसफ़र के अनुरोध रद्द करें [ज़रूरी है] होने चाहिए. पक्का करें कि कॉलम के टाइटल, ऊपर दिखाए गए तरीके से सही केस और क्रम में हों. |
| फ़ाइल में "कॉलम का नाम" कॉलम होना चाहिए | कोई ज़रूरी कॉलम मौजूद नहीं है. |
लॉग फ़ाइल में होने वाली सामान्य गड़बड़ियां:
| गड़बड़ी | वजह/हल |
|---|---|
| लाइन nn: INVALID_COLUMN NAME | किसी ज़रूरी कॉलम में अमान्य वर्ण मौजूद हैं. जैसे, उपयोगकर्ता के ईमेल पते में स्पेस. इसके अलावा, किसी खास लाइन के लिए कोई कॉलम मौजूद नहीं है. |
| लाइन nn: INVALID_EMPTY | किसी ज़रूरी कॉलम में जानकारी मौजूद नहीं है. जैसे, हां या नहीं सेटिंग. |