Google Cloud डायरेक्ट्री सिंक (जीसीडीएस) टूल में, सीमाएं सेट की जा सकती हैं. इनकी मदद से, हर सिम्युलेशन या सिंक के दौरान, मिटाए जा सकने वाले आइटम की ज़्यादा से ज़्यादा संख्या तय की जा सकती है. अगर यह संख्या तय की गई सीमा तक पहुंच जाती है, तो जीसीडीएस काम करना बंद कर देता है और कोई भी बदलाव सिंक नहीं करता.
सीमाएं सेट करके, Google का डेटा गलती से मिटने से बचाया जा सकता है. अगर उपयोगकर्ताओं के लिए कोई सीमा सेट की जाती है, तो प्रतिशत का हिसाब, आपके Google खाते में जीसीडीएस को मिले उपयोगकर्ताओं की संख्या के आधार पर लगाया जाता है. अगर कोई सिंक रुक जाता है, तो लॉग देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि वह किस जगह पर तय की गई सीमा से ज़्यादा हुआ.
उपयोगकर्ताओं, संगठन की इकाइयों, शेयर किए गए संपर्कों, कैलेंडर के संसाधनों, और ग्रुप के लिए सीमा सेट की जा सकती है.
ग्रुप के लिए सीमा सेट करना
- **कॉन्फ़िगरेशन मैनेजर** में, **ग्रुप** पेज खोलें.
- सबसे ऊपर, एक्सक्लूज़न के नियम पर क्लिक करें.
- कोई विकल्प चुनें. इनके लिए सीमा सेट करने के लिए:
- ग्रुप मिटाने की संख्या— अगर ग्रुप मिटाने की संख्या इससे ज़्यादा हो, तो सिंक न करें में जाकर, प्रतिशत या कोई खास संख्या जोड़ने के लिए, विकल्प चुनें. इसके बाद, वैल्यू जोड़ें.
- हर ग्रुप से सदस्यों को मिटाने की संख्या—अगर सदस्यों को मिटाने की संख्या इससे ज़्यादा हो, तो सिंक न करें में जाकर, प्रतिशत या कोई खास संख्या जोड़ने के लिए, विकल्प चुनें. इसके बाद, वैल्यू जोड़ें.
(ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सीमा सिर्फ़ उन ग्रुप पर लागू करनी है जिनमें सदस्यों की संख्या तय की गई संख्या से ज़्यादा है, तो इन ग्रुप पर लागू करें जिनमें सदस्यों की संख्या इससे ज़्यादा है के बगल में, कोई संख्या डालें.
जीसीडीएस, तय की गई संख्या से कम सदस्यों वाले ग्रुप को सीमा से बाहर रखता है.
सबसे नीचे, एक्सक्लूज़न का नियम जोड़ें पर क्लिक करें.
अन्य विकल्पों के लिए सीमा सेट करना
- कॉन्फ़िगरेशन मैनेजर में, इनमें से कोई एक पेज खोलें. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको सीमा कहां सेट करनी है:
- संगठन की इकाइयां
- उपयोगकर्ता खाते
- शेयर किए गए संपर्क
- कैलेंडर के संसाधन
- सबसे ऊपर, एक्सक्लूज़न के नियम पर क्लिक करें.
- अगर मिटाने की संख्या इससे ज़्यादा हो, तो सिंक न करें में जाकर, प्रतिशत सेट करने के लिए, विकल्प चुनें. इसके बाद, कोई खास संख्या या वैल्यू जोड़ें.
(ज़रूरी नहीं, सिर्फ़ उपयोगकर्ता खातों के लिए) निलंबन के लिए सीमा सेट करने के लिए, अगर निलंबन की संख्या इससे ज़्यादा हो, तो सिंक न करें में जाकर, प्रतिशत या कोई खास संख्या जोड़ने के लिए, विकल्प चुनें. इसके बाद, वैल्यू जोड़ें.
खातों को निलंबित करने के बारे में ज़्यादा जानने के लिए, जीसीडीएस के सबसे सही तरीके देखें.
सबसे नीचे, एक्सक्लूज़न का नियम जोड़ें पर क्लिक करें.
सिंक या सिम्युलेशन के दौरान, तय की गई सीमा से ज़्यादा आइटम मिटाने की कोशिश करने पर जानकारी ढूंढना
अगर सिंक या सिम्युलेशन के दौरान, तय की गई सीमा से ज़्यादा आइटम मिटाने की कोशिश की जाती है, तो इसकी जानकारी सिम्युलेशन या लागू करने की रिपोर्ट में दिखती है. इसके अलावा:
- कमांड लाइन का इस्तेमाल करना—अगर लॉग लेवल, INFO (डिफ़ॉल्ट) पर सेट है, तो आपको लॉग में ज़्यादा जानकारी भी मिल सकती है. लॉग में [INFO] [google.usersyncapp.Report] खोजें.
- कॉन्फ़िगरेशन मैनेजर का इस्तेमाल करना—सिंक पूरा होने के बाद , रिपोर्ट में जानकारी दिखती है. लॉग में [INFO] [google.usersyncapp.Report] खोजकर भी जानकारी देखी जा सकती है.
- अगर आपने सूचनाएं चालू की हैं–सिंक पूरा होने के बाद, सिस्टम एक रिपोर्ट भेजता है. इसमें सीमा से जुड़ी जानकारी होती है. यह सुविधा, सिम्युलेशन पर लागू नहीं होती.
ध्यान दें: अगर आपको सिर्फ़ यह देखना है कि सिंक या सिम्युलेशन के दौरान, तय की गई सीमा से ज़्यादा आइटम मिटाने की कोशिश की गई है या नहीं, तो लॉग में [ERROR] [sync.agent.FullSyncAgent] खोजें.
उदाहरण
दोनों उदाहरणों में, Google खाते में 1,000 उपयोगकर्ता हैं. सिंक के दौरान, जीसीडीएस 208 उपयोगकर्ता खाते मिटाने का सुझाव देता है.
पहला उदाहरण:
- आपने उपयोगकर्ता खाते मिटाने की सीमा 208 सेट की है.
- सिंक करने पर, जीसीडीएस, मिटाने के लिए सुझाए गए 208 उपयोगकर्ता खातों की तुलना, सेट की गई सीमा से करता है.
- सुझाए गए सिंक में, मिटाने के लिए सुझाए गए उपयोगकर्ता खातों की संख्या, सेट की गई सीमा के अंदर है. इसलिए, जीसीडीएस, मिटाने की पूरी प्रोसेस करता है.
दूसरा उदाहरण:
- आपने उपयोगकर्ता खाते मिटाने की सीमा, कुल मिटाने की संख्या का 10% सेट की है.
- सिंक करने पर, जीसीडीएस, मिटाने के लिए सुझाए गए उपयोगकर्ता खातों के प्रतिशत का हिसाब लगाता है. यहां 208 उपयोगकर्ता खाते मिटाने का सुझाव दिया गया है, जो कुल मिटाने की संख्या का 20% है.
- मिटाने के लिए सुझाए गए उपयोगकर्ता खातों का प्रतिशत, 10% की सीमा से ज़्यादा है. इसलिए, जीसीडीएस, बदलाव लागू किए बिना सिंक करना बंद कर देता है.
मिलते-जुलते विषय
Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े निशान और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.