मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों के लिए पासवर्ड ज़रूरी करना

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Starter, Business Standard, और Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Fundamentals, Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Essentials, Enterprise Essentials, और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Free और Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

एडमिन के तौर पर, अपने संगठन के डेटा को सुरक्षित रखा जा सकता है. इसके लिए, उपयोगकर्ताओं को मैनेज किए जा रहे मोबाइल डिवाइसों पर स्क्रीन लॉक या पासवर्ड सेट करने के लिए कहा जा सकता है. ऐडवांस मोबाइल मैनेजमेंट की मदद से, पासवर्ड की कम से कम ज़रूरी शर्तें सेट की जा सकती हैं. साथ ही, उपयोगकर्ताओं के लिए यह ज़रूरी किया जा सकता है कि वे नियमित तौर पर अपना पासवर्ड रीसेट करें.

उपयोगकर्ता पर पड़ने वाले असर को समझना

  • जब लोगों के पासवर्ड, आपकी ज़रूरी शर्तों के मुताबिक नहीं होते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना मिलती है. उपयोगकर्ताओं के पास अपने पासवर्ड अपडेट करने के लिए 24 घंटे होते हैं. इस अवधि के बाद, वे अपने काम से जुड़े डेटा को तब तक ऐक्सेस नहीं कर पाएंगे, जब तक वे एक मान्य पासवर्ड सेट नहीं कर लेते.

    ध्यान दें: अगर आपको पासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तों को तुरंत लागू करना है और इसके लिए कोई ग्रेस पीरियड नहीं देना है, तो कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस सेट अप करें. इससे, ज़रूरी शर्तों का पालन न करने वाले डिवाइसों को ब्लॉक किया जा सकेगा. डिवाइस, बेसिक या ऐडवांस मोबाइल मैनेजमेंट के तहत होने चाहिए. साथ ही, उपयोगकर्ता के पास ऐसा लाइसेंस होना चाहिए जो कॉन्टेक्स्ट अवेयर ऐक्सेस के साथ काम करता हो. ज़्यादा जानें

  • अगर बुनियादी मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया जाता है और पासवर्ड की ज़रूरत होती है, तो Android 5.1.1 Lollipop और इससे पहले के वर्शन वाले डिवाइसों या Apple iOS 7 और इससे पहले के वर्शन वाले डिवाइसों के लिए पासवर्ड ज़रूरी नहीं होते.

पासवर्ड बनाने की ज़रूरी शर्तें सेट करना

बुनियादी विकल्प: स्क्रीन लॉक या पासवर्ड की ज़रूरत होती है

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई डिपार्टमेंट या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की इकाई जोड़ें पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बादमोबाइल और एंडपॉइंट इसके बादसेटिंग इसके बादयूनिवर्सल पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बादपासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड सेट करना ज़रूरी बनाएं बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  5. बुनियादी को चुनें.
  6. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको बुनियादी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट का इस्तेमाल करना है और Android 6.0 Marshmallow से पहले के वर्शन वाले डिवाइसों पर पासवर्ड ज़रूरी करना है, तो उपयोगकर्ताओं के लिए Android 6.0 (Marshmallow) से पहले के वर्शन पर काम करने वाले अपने डिवाइस का पासवर्ड सेट करना ज़रूरी करें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  7. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

यह सुविधा इन वर्शन में इस्तेमाल की जा सकती है: Frontline Starter, Frontline Standard, और Frontline Plus; Business Plus; Enterprise Standard और Enterprise Plus; Education Standard, Education Plus, और Endpoint Education Upgrade; Enterprise Essentials और Enterprise Essentials Plus; G Suite Basic और G Suite Business; Cloud Identity Premium. अपने वर्शन की तुलना करें

मोबाइल के बेहतर मैनेजमेंट की सुविधा ज़रूरी है

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई डिपार्टमेंट या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की इकाई जोड़ें पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बादमोबाइल और एंडपॉइंट इसके बादसेटिंग इसके बादयूनिवर्सल पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बादपासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड सेट करना ज़रूरी बनाएं बॉक्स पर सही का निशान लगाएं.
  5. पासवर्ड की मज़बूती का स्तर चुनें:
    • बुनियादी—इसमें स्क्रीन लॉक के किसी भी पैटर्न का इस्तेमाल किया जा सकता है.

    • स्टैंडर्ड—इसके लिए, पिन या पासवर्ड की ज़रूरत होती है. स्क्रीन लॉक के पैटर्न स्वीकार नहीं किए जाते. पासवर्ड में किसी भी क्रम में कोई भी वर्ण शामिल किया जा सकता है.
      ध्यान दें: Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले निजी डिवाइसों (बीवाईओडी) पर, डिवाइस के लेवल पर पासवर्ड की सेटिंग लागू होती हैं. इसलिए, इन डिवाइसों पर पिन या पासवर्ड की ज़रूरत होती है. पिन में किसी अंक को दोहराया नहीं जा सकता (4444) या क्रम में नहीं रखा जा सकता (1234, 4321, 2468).

    • मज़बूत—इसमें कम से कम एक वर्ण, संख्या, और चिह्न होना ज़रूरी है. इसके अलावा, Android डिवाइसों के लिए सेट की गई, पासवर्ड की मज़बूती से जुड़ी कस्टम सेटिंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यह सुविधा Windows Phone 7 और 7.5 डिवाइसों पर काम नहीं करती.
      ध्यान दें: Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले निजी डिवाइसों (बीवाईओडी) पर, डिवाइस के लेवल पर पासवर्ड की सेटिंग लागू होती हैं. इसलिए, इन डिवाइसों पर पिन या पासवर्ड की ज़रूरत होती है. पिन में किसी अंक को दोहराया नहीं जा सकता (4444) या क्रम में नहीं रखा जा सकता (1234, 4321, 2468).

  6. कम से कम वर्ण के लिए, पासवर्ड की कम से कम लंबाई डालें. मज़बूत पासवर्ड में तीन या इससे ज़्यादा वर्ण होने चाहिए.
    ध्यान दें: पासवर्ड की कम से कम लंबाई की सेटिंग, Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले उन निजी डिवाइसों (BYOD) पर काम नहीं करती है जिनमें पासवर्ड की सेटिंग, डिवाइस के लेवल पर लागू की जाती हैं. स्टैंडर्ड पासवर्ड में कम से कम चार वर्ण होने चाहिए. वहीं, मज़बूत पासवर्ड में पिन के लिए कम से कम छह या आठ वर्ण होने चाहिए.
  7. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको कुछ समय तक डिवाइस का इस्तेमाल न होने पर, उसकी स्क्रीन लॉक करनी है, तो स्क्रीन लॉक होने तक का समय मेन्यू से कोई समय चुनें.

    इस सेटिंग से, मोबाइल डिवाइसों की डिफ़ॉल्ट वैल्यू बदल जाती हैं. iPhone के लिए, डिफ़ॉल्ट रूप से यह अवधि पांच मिनट होती है. iPad के लिए, डिफ़ॉल्ट सेटिंग 15 मिनट पर सेट होती है.

  8. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको उपयोगकर्ताओं को नियमित तौर पर पासवर्ड रीसेट करने के लिए कहना है, तो पासवर्ड की अवधि सेट करें बॉक्स को चुनें. इसके बाद, दिनों की संख्या डालें. Android 3.0 Honeycomb और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर काम करता है.
  9. (ज़रूरी नहीं) इस्तेमाल की समयसीमा खत्म हो चुके पासवर्ड को दोबारा इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, इस्तेमाल की समयसीमा खत्म हो चुके पासवर्ड को ब्लॉक करें बॉक्स को चुनें. इसके बाद, उन पिछले पासवर्ड की संख्या डालें जिन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. उदाहरण के लिए, उपयोगकर्ता को पिछले दो डिवाइसों के पासवर्ड का फिर से इस्तेमाल करने से रोकने के लिए, 2 डालें. यह सुविधा, Android 3.0 और इसके बाद के वर्शन वाले डिवाइसों पर काम करती है.
  10. (ज़रूरी नहीं—इसका इस्तेमाल सावधानी से करें) अगर किसी उपयोगकर्ता के कई बार गलत पासवर्ड डालने पर डिवाइस को अपने-आप वाइप करना है, तो लगातार कई बार गलत पासवर्ड डालने पर डिवाइस वाइप करें बॉक्स पर सही का निशान लगाएं और कोई संख्या डालें. iOS पर, उपयोगकर्ता को Android की तुलना में एक बार कम कोशिश करने का विकल्प मिलता है. उदाहरण के लिए:
    • Android पर–अगर आपने पांच बार गलत पिन डाला, तो पांचवीं बार गलत पिन डालने के बाद, डिवाइस का डेटा मिट जाएगा और उसे फ़ैक्ट्री सेटिंग पर रीसेट कर दिया जाएगा.
    • iOS पर–अगर आपने चौथी बार गलत पिन डाला, तो डिवाइस का डेटा मिट जाएगा और उसे फ़ैक्ट्री सेटिंग पर रीसेट कर दिया जाएगा.
  11. (ज़रूरी नहीं) अगर आपने सातवें चरण में मज़बूत विकल्प चुना है, तो Android डिवाइसों के लिए, एक वर्ण, संख्या, चिह्न, और बायोमेट्रिक की ज़रूरी शर्तों को बदला जा सकता है. Android उपयोगकर्ताओं के लिए, अपने मनमुताबिक पासवर्ड की मज़बूती वाली सेटिंग लागू करें बॉक्स को चुनें और ज़रूरी शर्तें चुनें.
    अहम जानकारी: यह सेटिंग, Android 12 और इसके बाद के वर्शन वाले उन निजी डिवाइसों (बीवायओडी) पर काम नहीं करती है जिनमें पासवर्ड से जुड़ी सेटिंग, डिवाइस के लेवल पर लागू की जाती हैं.
  12. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

शुरू करने से पहले: अगर आपको इस सेटिंग के लिए कोई डिपार्टमेंट या टीम सेट अप करनी है, तो संगठन की इकाई जोड़ें पर जाएं.

  1. Google Admin console में, मेन्यू इसके बाद डिवाइस इसके बादमोबाइल और एंडपॉइंट इसके बादसेटिंग इसके बादयूनिवर्सल पर जाएं. 

    इसके लिए, आपके पास मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट के एडमिन का अधिकार होना चाहिए.

  2. सामान्य इसके बादपासवर्ड से जुड़ी ज़रूरी शर्तें पर क्लिक करें.
  3. (ज़रूरी नहीं) अगर आपको यह सेटिंग किसी डिपार्टमेंट या टीम के लिए लागू करनी है, तो साइड पैनल में जाकर संगठन की कोई इकाई चुनें.
  4. उपयोगकर्ताओं के लिए पासवर्ड सेट करना ज़रूरी बनाएं बॉक्स से सही का निशान हटाएं.
  5. सेव करें पर क्लिक करें. इसके अलावा, किसी संगठन की इकाई के लिए बदलें पर क्लिक किया जा सकता है.

    इनहेरिट की गई वैल्यू को बाद में वापस लाने के लिए, इनहेरिट करें पर क्लिक करें.

Google, Google Workspace, और इनसे जुड़े चिह्न और लोगो, Google LLC के ट्रेडमार्क हैं. अन्य सभी कंपनी और प्रॉडक्ट के नाम, उन कंपनियों के ट्रेडमार्क हैं जिनसे वे जुड़े हैं.