TXT रिकॉर्ड के बारे में जानकारी

TXT रिकॉर्ड, डोमेन नेम सिस्टम (डीएनएस) रिकॉर्ड का एक टाइप है. यह टेक्स्ट फ़ॉर्मैट में होता है और इसमें आपके डोमेन के बारे में जानकारी होती है. TXT रिकॉर्ड में ऐसी जानकारी होती है जिससे बाहरी नेटवर्क सर्वर और सेवाओं को आपके डोमेन से भेजे जाने वाले ईमेल को मैनेज करने में मदद मिलती है. Google और Gmail, TXT रिकॉर्ड का इस्तेमाल करके डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि करते हैं. साथ ही, ईमेल की सुरक्षा पक्का करते हैं और स्पैम और फ़िशिंग को रोकते हैं.

डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि करने के लिए, TXT रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना

Google Workspace या Google Cloud खाता सेट अप करने पर, Google आपको एक TXT रिकॉर्ड देता है. इसे आपको अपने डोमेन में जोड़ना होता है. जब Google को पता चलता है कि आपने TXT रिकॉर्ड जोड़ लिया है, तो आपके डोमेन के मालिकाना हक की पुष्टि हो जाती है. ज़्यादा जानकारी के लिए, TXT रिकॉर्ड की मदद से अपने डोमेन की पुष्टि करना लेख पढ़ें.

ध्यान दें: अगर आपने Google Workspace के लिए साइन अप करते समय डोमेन खरीदा है, तो आपको मालिकाना हक की पुष्टि करने की ज़रूरत नहीं है.

ईमेल की सुरक्षा पक्का करने के लिए, TXT रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना

फ़िशिंग, स्पैमिंग, और अन्य नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों को रोकने के लिए, Google Workspace के साथ डीएनएस TXT रिकॉर्ड का इस्तेमाल करें:

  • SPF TXT रिकॉर्ड, आपके डोमेन को स्पैम भेजने के लिए इस्तेमाल होने से बचाते हैं.
  • DKIM TXT रिकॉर्ड, आपके ईमेल के कॉन्टेंट को सुरक्षित करने के लिए एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं.
  • DMARC TXT रिकॉर्ड SPF और DKIM से जांचे गए मैसेज को मैनेज करने में आपकी मदद करते हैं.
  • MTA-STS TXT रिकॉर्ड, एसएमटीपी कनेक्शन की सुरक्षा बढ़ाते हैं. हालांकि, ऐसा तब होता है, जब भेजने और पाने वाले, दोनों सर्वर इस स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करते हैं.
  • BIMI TXT रिकॉर्ड की मदद से, DMARC से पुष्टि किए गए मैसेज में, ब्रैंड की पुष्टि की गई इमेज (जैसे- लोगो) जोड़ी जा सकती है.

अपने डोमेन में TXT रिकॉर्ड जोड़ना

  1. अपने डोमेन होस्ट में साइन इन करें. आम तौर पर, डोमेन होस्ट से ही डोमेन नाम खरीदा जाता है. अगर आपको नहीं पता कि आपका डोमेन होस्ट कौन है, तो अपना डोमेन रजिस्ट्रार पहचानना लेख पढ़ें.
  2. उस पेज पर जाएं जहां अपने डोमेन के लिए डीएनएस TXT रिकॉर्ड अपडेट किए जाते हैं. इस पेज को ढूंढने में मदद पाने के लिए, अपने डोमेन का दस्तावेज़ देखें.
  3. इस जानकारी के साथ TXT रिकॉर्ड जोड़ें या अपडेट करें. इसके लिए, अपने डोमेन का दस्तावेज़ देखें:

    फ़ील्ड का नाम डालने के लिए वैल्यू
    टाइप रिकॉर्ड का टाइप TXT है.
    होस्ट डोमेन (या सबडोमेन) को नाम, होस्टनेम या उपनाम भी कहा जा सकता है. अगर होस्ट वही डोमेन है (सबडोमेन नहीं) जिसमें TXT रिकॉर्ड जोड़ा जा रहा है, तो @ सिंबल डालें.
    वैल्यू

    वह स्ट्रिंग जिससे TXT रिकॉर्ड बनता है:

    टीटीएल (सिर्फ़ एसपीएफ़ और बीआईएमआई)

    टीटीएल वैल्यू से यह तय होता है कि रिकॉर्ड में किए गए अगले बदलाव लागू होने से पहले कितने सेकंड लगेंगे.

    इस वैल्यू को 1 घंटा या 3600 सेकंड पर सेट किया जा सकता है.

    अगर आपका डोमेन, इस फ़ील्ड की वैल्यू में बदलाव करने की अनुमति नहीं देता है, तो मौजूदा वैल्यू का इस्तेमाल करें.

Google का सुझाव है कि अपने डोमेन में 200 से ज़्यादा TXT रिकॉर्ड न जोड़ें. ऐसा इसलिए, क्योंकि ज़्यादातर डोमेन में इतने ही रिकॉर्ड जोड़े जा सकते हैं.

TXT रिकॉर्ड बनाने के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए, अपने डोमेन होस्ट की सहायता टीम से संपर्क करें.